
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति करने वाले शिवभक्तों के लिए काफी मायने रखती है. लेकिन कुछ लोगलगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रा को बदनाम करने में लगे हुए हैं. कोई इस तरह का कृत्य ना करे, इसलिए कठिन परिश्रम और तपसे कांवड़ ला रहे कांवड़िये ऐसा कोई काम ना करें, जो शरारती तत्व इसे मुद्दा बनाएं. रविवार को मोदीपुरम में शोभित विवि के बाहर हाईवे पर लगाएगए मंच से पुष्प वर्षा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ के औघड़नाथ मंदिर से लेकर अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा पूरी होती है. शिव भक्तहरिद्वार के अलावा अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर कठिन परिश्रम और तप से जल ला रहे हैं. यात्रा के दौरान उन्हें सावधान रहना चाहिए कि कोईउपद्रवी या शरारती तत्व इस यात्रा को बदनाम करने के लिए उनका जल अपवित्र ना करें. सीएम ने कहा कि यदि इस तरह का कोई मामला होता भी हैतो कानून अपने हाथ में ना लें और तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें. उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों की उन्हें सब खबर है, सभी उपद्रव कीसीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं.
12:10 पर हुए रवाना
यात्रा के समापन के बाद इन उपद्रवियों की फोटो निकालकर पोस्टर लगाए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि यात्रा में सभी कांवड़ियेपुलिस का सहयोग करें. यात्रा में हर कोई अपने तरीके से शिवभक्तों की सेवा में लगा हुआ है. आम जनमानस हो शिविर संचालक हों या प्रशासनिकअधिकारी. शिवभक्तों को कोई परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है यातायात, सफाई व्यवस्था आदि के लिए पुलिस और सफाई कर्मचारीहाईवे पर लगे हुए हैं. उन्होंने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे श्रद्धा भाव से बिना उपद्रव किए अपनी यात्रा को संपन्न करें. मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ 11:49 पर मंच पर पहुंचे और 12:10 पर वहां से रवाना हो गए.
मंच पर मौजूद रहे तमाम नेता मौजूद
उन्होंने 21 मिनट रुकने के दौरान 9 मिनट 20 सेकेंड तक कांवड़ियों को संबोधित किया. इस दौरान मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमितअग्रवाल, गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पंडित सुनील भराला, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विमल शर्माआदि उनके साथ मंच पर रहे. मुख्यमंत्री ने शोभित विवि के बाहर पुष्प वर्षा के लिए बनाए गए मंच से विपक्ष पर निशाना साधा। अपने 21 मिनट केकार्यक्रम में विपक्ष के साथ कांवड़ियों को भी सनातन धर्म का पाठ उन्होंने पढ़ाया. सीएम योगी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मेरठ के औघड़नाथ मंदिर सेशुरू होकर अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करने के साथ समाप्त होती है. शिव भक्त हरिद्वार सहित अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर आते हैं. इस दौरानकांवड़ियों से अपील की गई कि वे सावधानी बरतें और यदि कोई उपद्रव या गलत व्यवहार होता है तो कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिसप्रशासन को सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि उपद्रव करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हो चुकी है, और यात्रा समाप्ति के बाद इनकाफोटो पोस्टर के जरिए जनता को दिखाया जाएगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.