
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमीपार्टी जनता के लिए काम करती है, जबकि भाजपा की राजनीति केवल नफरत फैलाने और ध्यान भटकाने तक सीमित रह गई है। संजय सिंह ने कहाकि जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को मुफ्त बिजली, पानी, इलाज और अच्छी शिक्षा मिलती है। दिल्ली और पंजाब में इसकेउदाहरण देखे जा सकते हैं। हमने सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया है, अस्पतालों की हालत सुधारी है और हर नागरिक को सम्मान के साथसुविधाएं दी हैं।
इसके विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सरकारी स्कूलों को बंद कर रही हैं, मिड डे मील जैसी योजनाओं को नज़रअंदाज़ कर रही हैं और बच्चोंको किताबें और बिजली तक नहीं दे पा रही हैं। बीजेपी के राज में सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह तक समय पर नहीं मिल रही, उपकरणों के लिएपैसे नहीं हैं, तो सफाई कहां से होगी?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति का मकसद सिर्फ़ लोगों को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाना है। इन्हें न शिक्षा की चिंता है, न स्वास्थ्य कीऔर न ही गरीबों के कल्याण की। संजय सिंह ने कहा,हम बच्चों को कलम देना चाहते हैं, ये लोग तलवारें देना चाहते हैं। हम स्कूल बनाना चाहते हैं, येलोग बंद करना चाहते हैं। यही फर्क है आम आदमी पार्टी और भाजपा में।