NEWS अब तक

संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार के दिन केंद्रीय बजट पेश होगा। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताहांत पर नहीं होती है, ऐसे में रविवार के दिन बजट प्रस्तुत होना एक ऐतिहासिक क्षण होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए यह बजट व्यक्तिगत तौर पर भी एक बड़ी उपलब्धि होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही, वह देश के पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई की ओर से स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। पूर्व पीएम मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कुल 10 बजट पेश किए थे, और निर्मला सीतारमण अब उस ऐतिहासिक आंकड़े से महज एक कदम दूर हैं।

यह बजट अर्थव्यवस्था के लिए क्या नया लेकर आता
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले ही साफ किया था कि बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय प्रक्रियाओं और बजट प्रस्तावों की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है- 1 फरवरी को सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘बजट के दिन’ के रूप में नामित किया गया है। रविवार को बजट पेश करने का निर्णय और निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, आगामी सत्र को राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण बनाता है। बाजार और उद्योग जगत की नजरें अब इस बात पर टिकी होंगी कि ‘रविवार’ को पेश होने वाला यह बजट अर्थव्यवस्था के लिए क्या नया लेकर आता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की है कि आम बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण अपने 9वें बजट के साथ मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *