
शाज़िया इल्मी का हमला
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि कांग्रेस नेता और कार्य समिति(CWC) सदस्य पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी कार्ड (EPIC कार्ड) पाए गए हैं। यही नहीं, उनकी पत्नी कोटा नीलिमा, जिन्होंने 2023 मेंतेलंगाना के खैरताबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उनके पास भी दो EPIC कार्ड मौजूद हैं।
कांग्रेस पर धोखाधड़ी के आरोप
शाज़िया इल्मी ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं पर ऐसे आरोप लगे हों। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1980 में सोनियागांधी का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ गया था, जबकि उस समय वे भारतीय नागरिक भी नहीं थीं। उन्होंने कहा – कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही धोखाधड़ीऔर फरेब से भरा हुआ है।
बिहार बंद और पीएम की मां का मुद्दा
शाज़िया इल्मी ने बताया कि कल (4 सितंबर) को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। यह विरोध इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां केलिए अपमानजनक बातें कही गईं। उन्होंने कहा – हम प्रधानमंत्री की मां का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हर मां, हर बेटी और हर महिलाका सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री की आंखों में आए आंसुओं का हिसाब कांग्रेस को देना होगा।
तेजस्वी यादव पर भी सवाल
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव के पास भी दो वोटर आईडी कार्ड हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के साथ इसतरह की गड़बड़ी लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।
राहुल गांधी पर निशाना
राहुल गांधी को घेरते हुए शाज़िया इल्मी ने कहा जब बात आम जनता की होती है तो राहुल गांधी उन्हें दोषी ठहराते हैं, उन पर आरोप लगाते हैं।लेकिन जब उनके अपने नेताओं और करीबी सहयोगियों के खिलाफ सबूत सामने आते हैं तो वे चुप्पी साध लेते हैं। यह आम लोगों की निजता औरलोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है।
जनता से सवाल
भाजपा प्रवक्ता ने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को पहचाने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता वोट लूटने और जनता को धोखा देनेमें लगे हुए हैं। ऐसे में राहुल गांधी को सामने आकर देश को जवाब देना चाहिए कि आखिर उनकी पार्टी में इस तरह की गड़बड़ियों को क्यों बढ़ावादिया जा रहा है।