
दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरने में लगी हुई है।आज इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सभी निगम पार्षदों ने सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय के बाहर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कामुख्य मुद्दा राजधानी दिल्ली में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती सफ़ाई व्यवस्था और बढ़ते कूड़े के ढेर थे।
आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्षदों ने साफ़ तौर पर कहाकि जब तक सफ़ाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता और मेयर अपना उत्तरदायित्व नहीं निभाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आप पार्षदों ने मेयर केतत्काल इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निगम दिल्ली की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में बुरी तरह विफल रहा है।विरोध कर रहे पार्षदों का आरोप था कि राजधानी के सेंट्रल ज़ोन समेत कई क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा है, लेकिन निगम और मेयर इस पर कोईठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
स्थिति यह रही कि जब आप पार्षद मेयर से मिलने पहुंचे तो वह कार्यालय से ग़ायब मिले। इससे नाराज़ होकर पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर हीकूड़ा फेंक कर प्रदर्शन किया और जनता की आवाज़ बुलंद की।
आप पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा और नगर निगम प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर जल्द से जल्द कोई समाधान नहीं निकालते तो आम आदमीपार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी और अगली बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी केपार्षदों ने जनता के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा की रक्षा के लिए इस लड़ाई को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।