
‘महाराज’ और ‘लवयापा’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके जुनैद खान की आगामी बॉलीवुड फिल्म एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पोस्टर के साथ निर्माताओं ने आज ‘एक दिम’ की रिलीज की जानकारी शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने आज 15 जनवरी 2026 को ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी बर्फबारी में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों बर्फबारी में कड़ाके की ठंड के बीच आइसक्रीम खाते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी की उथल-पुथल में, प्यार तुम्हें ढूंढ लेगा… एक दिन।’
साई पल्लवी साउथ एक्ट्रेस
फिल्म निर्माताओं ने ‘एक दिन’ के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म का पहला टीजर कल 16 जनवरी को जारी किया जाएगा। ‘एक दिन’ के डायेरक्टर सुनील पांडे हैं। ‘एक दिन’ की कहानी स्नेहा देसाई और स्पनंद मिश्रा ने लिखी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। म्यूजिक राम संपत का है। लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। यह जुनैद की तीसरी फिल्म है। इससे पहले जुनैद ‘महाराज’ और ‘लवयापा’ में नजर आ चुके हैं। साई पल्लवी साउथ एक्ट्रेस हैं। वो रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण’ में नजर आएंगी।