NEWS अब तक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और बांग्लादेश के खिलाड़ियों की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ बैठक ढाका में जारी है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के मुकाबले भारत में नहीं खेलने की मांग की थी जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। बांग्लादेश के पास अपना रुख स्पष्ट करने के लिए सिर्फ आज का दिन शेष है, ऐसे में यह बैठक काफी अहम है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका में बैठक जारी है जिसमें नजरुल से मुलाकात के लिए बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम भी पहुंच गए हैं। क्रिकेटरों में नुरुल हसन, शमीम हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर अली और सैफ हसन बैठक में मौजूद हैं। वहीं, बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन भी इसमें शामिल हैं।

कोलकाता में खेलेगी और अंतिम मैच मुंबई में होगा
रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी विश्व कप मे हिस्सा लेना चाहते हैं और प्लान यह है कि ये सभी सरकार के प्रतिनिधि से इस बारे में चर्चा करेंगे। बीसीबी और बांग्लादेश सरकार ने बार-बार यही कहा है कि वे सुरक्षा के कारण भारत में नहीं खेलना चाहते हैं। वहीं, अगर उनका यही रवैया रहा तो यह तय है कि बांग्लादेश की टीम सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होगी। इस बैठक में यही तय होना है कि बांग्लादेश का रुख क्या रहता है। मौजूदा शेड्यूल में बांग्लादेश अपने लीग मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलेगा। बांग्लादेश टीम का पहला मुकाबला सात फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम अपने दो और ग्रुप मैच कोलकाता में खेलेगी और अंतिम मैच मुंबई में होगा। टी20 विश्व कप को लेकर चल रहे विवाद के बीच ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, बांग्लादेश टीम के चुनिंदा खिलाड़ियों और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच बैठक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *