NEWS अब तक

दिल्ली में महिलाओं, नाबालिग बेटियों के साथ दर्दनाक घटनाएं, बलात्कार, छेड़खानी और झपटमारी जैसे मामले बढ़ने से समाज में भय का माहौल पनप रहा है-देवेंदे यादव ।

नई दिल्ली, 4 जनवरी, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं एवं बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ दिल्ली की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए बादली विधानसभा के दुर्गा चौक थाना भलस्वा डेयरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। श्री यादव ने श्रद्धानंद कॉलोनी ई ब्लाक, भलस्वा डेयरी क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पुजारी को 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गंभीर अपराध करने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कैसा तानाशाही शासन है जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद और परिवार के दबाव पर पुलिस नाबालिग के साथ अपराध करने वाले के एफआईआर दर्ज करती है लेकिन दोषी को गिरफ्तार नही करती है?

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी शामिल थे। प्रदर्शनकारी दुर्गा मंदिर के पुजारी के खिलाफ ‘‘पुजारी नही बलात्कारी है, पुलिस उसकी रखवाली है, ‘‘लवकुश पुजारी को गिरफ्तार करो-गिरफ्तार करो’ आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और लोकतांत्रिक दायरे में किया गया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भलस्वा क्षेत्र की श्रद्धानन्द कॉलोनी का नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना गंभीर और चिंताजनक है, जिसने समाज के प्रत्येक नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दुर्गा मंदिर के पुजारी द्वारा किए गए इस कुकृत्य से धर्म, आस्था और विश्वास के नाम असामाजिक तत्वां को बढ़ावा देगा। भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला पोस्को एक्ट के कड़े कानून के अंतर्गत आता है, पीड़िता के दर्ज बयान पर पुजारी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 6 महीनों से मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा को खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि दोषी का खुलेआम घूमना दूसरी लड़कियों के लिए खतरा और प्रभावित नाबालिग और परिवार वालों को मानसिक दबाव व कुछ और न हो जाए इसका डर सता रहा है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं, नाबालिग बेटियों के साथ जिस तरह दर्दनाक घटनाएं, बलात्कार, छेड़खानी और झपटमारी जैसे मामले बढ़ने से समाज में भय का माहौल पनप रहा है, जबकि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए न कोई चिंता जता रही है और न ही केन्द्रिय गृह मंत्रालय से हस्तक्षेप को लेकर उनके साथ चर्चा कर रही है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम विशेष रुप से समस्त समाज के जागरुक नागरिकों से अपील करते है कि घटना को चेतावनी समझे और बच्चों की सुरक्षा, महिलाओं का सम्मान और धर्म की पवित्रता की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुजारी को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है और प्रभावशाली नेता पुजारी को बचाने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे है और पीड़िता के घरवालों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मांग करती है कि नाबालिक के दुष्कर्म के आरोपी पुजारी को तुरंत गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *