
स्वास्थ्य मंत्री ने लिया अस्पताल का जायजा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आज लोक नायक अस्पताल (LNJP) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल कीसभी व्यवस्थाओं और मेडिकल सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बताया कि LNJP में मौजूद 80 वेंटिलेटर पूरी तरह से काम कर रहेहैं। साथ ही आपातकालीन मरीजों के लिए 18 वेंटिलेटर अतिरिक्त रूप से आरक्षित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के किसी भी नागरिक कोस्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मरीजों और स्टाफ से बातचीत कर दिया भरोसा
निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और सभी वार्डों का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकलस्टाफ और मरीजों के परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएंपहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगर किसी अस्पताल के वेंटिलेटर में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उसे 24 घंटे के अंदर ठीक करदिया जाता है।
वेंटिलेटर की संख्या और अतिरिक्त सुविधा
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास सेंट्रल प्रोक्योरमेंट के तहत 222 अतिरिक्त वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। अगर किसी अस्पतालको जरूरत पड़ती है तो वह इस आरक्षित कोटे से वेंटिलेटर मंगवा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि LNJP अस्पताल जैसे बड़े और व्यस्त अस्पताल मेंवेंटिलेटर की खराबी के बारे में जो खबरें आई हैं, वे गलत और भ्रामक हैं।
MRI और CT स्कैन की सुविधा जनवरी 2026 तक उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन मशीनें जनवरी 2026 तक लग जाएंगी। उन्होंनेकहा कि यह कदम राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने और देश में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने की सोच का हिस्सा है।
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और पिछली सरकार की नाकामियां
डॉ. सिंह ने बताया कि पिछली सरकार की 11 साल की लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण अस्पतालों में कई समस्याएं थीं। पहले डॉक्टरों की कमीथी और मरीजों को मुफ्त में मिलने वाली दवाइयों की भी कमी थी। कई अस्पतालों में एक्सपायर्ड दवा भी मिली थी। अब दिल्ली सरकार ने यहसुनिश्चित किया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति हो। अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर लगातारमजबूत किया जा रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं।
कफ सिरप और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन
डॉ. सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित कफ सिरप के मामले में दिल्ली सरकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है। आगे भी केंद्र कीगाइडलाइन के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं राजधानी के लोगों का भरोसा फिर से जीत रही हैं। डॉ. पंकज कुमार सिंह नेकहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले समय में राजधानी के हर नागरिक को उच्च गुणवत्तावाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।