
दिल्ली में पहली बार हुआ ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर-2025 का आयोजन, पर्यटन को मिला नया आयाम-दिल्ली में पर्यटन का नया अध्याय शुरू
दिल्ली में पर्यटन के क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रचा गया। राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय ग्लोबल वाइल्ड लाइफफेयर-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने किया। यहआयोजन 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली अब सिर्फ लाल किला या क़ुतुब मीनार जैसीऐतिहासिक इमारतों के लिए नहीं जानी जाएगी, बल्कि आने वाले समय में वाइल्ड लाइफ और इको-टूरिज्म का ग्लोबल हब बनेगी। उन्होंने कहा कियह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यटन के नए युग की शुरुआत है।
वाइल्ड लाइफ और इको-टूरिज्म की नई सोच
कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के अनमोल खजाने हैं, जिनकी अब तक अनदेखी की गई थी। उन्होंने बतायाकि दिल्ली के रिज क्षेत्र, यमुना रिवरबैंक और बायोडायवर्सिटी पार्क जैसी जगहें न केवल पर्यावरण के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन्हें पर्यटन से भीजोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी, तितलियाँ और स्तनधारी जीव पाए जाते हैं। इसके बावजूद अब तक पर्यटनके नाम पर केवल कुछ ऐतिहासिक इमारतों को ही बढ़ावा दिया गया। अब दिल्ली सरकार का उद्देश्य इन प्राकृतिक धरोहरों को भी पर्यटन मानचित्र मेंशामिल करना है।कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इस तरह का ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर आयोजित हुआ है, जिससे यह साबितहोता है कि अब दिल्ली वाइल्ड लाइफ, पर्यावरण और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
सरकार की प्रतिबद्धता और नई पहलें
अपने भाषण में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आने वाले महीनोंमें सरकार द्वारा वाइल्ड लाइफ और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लोगों को प्रकृति से जोड़ने पर विशेष ध्यान दियाजाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार अब दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ईको वाक्स, नेचर फेस्टिवल्स और बर्ड वॉचिंग इवेंट्स आयोजित करेगी, ताकि नागरिकों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और भागीदारी बढ़े। इसके लिए दिल्ली सरकार पर्यटन विभाग के ज़रिए हर संभव सहायता प्रदानकरेगी, जिसमें लॉजिस्टिक सपोर्ट और वित्तीय संसाधन भी शामिल होंगे। कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाले दो से तीन वर्षों मेंदिल्ली को इको-टूरिज्म कैपिटल ऑफ इंडिया बनाना है। इसके लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें विशेषज्ञों, पर्यावरण संस्थाओंऔर नागरिकों की भागीदारी होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप प्रयास
कपिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने देश को सतत विकास औरपर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी का ग्रीन इंडिया का सपना अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है और दिल्ली सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंनेकहा कि अगर हम सब मिलकर काम करें तो दिल्ली आने वाले वर्षों में न केवल ऐतिहासिक धरोहरों के लिए, बल्कि अपनी हरियाली और प्राकृतिकसुंदरता के लिए भी पहचानी जाएगी।
दिल्ली का बदलता चेहरा – पर्यटन में नया आकर्षण
ग्लोबल वाइल्ड लाइफ फेयर-2025 के आयोजन ने दिल्ली के पर्यटन क्षेत्र को एक नया दृष्टिकोण दिया है। अब दिल्ली सिर्फ एक ऐतिहासिकराजधानी नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक और पर्यावरणीय गंतव्य (Eco Destination) के रूप में भी उभरेगी। कपिल मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली काउद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक औरसरकार मिलकर काम करें तो दिल्ली को ग्रीन कैपिटल ऑफ इंडिया बनाना अब कोई सपना नहीं रहेगा।