
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भावनाओं, अपनत्वऔर भाईचारे से भरा वातावरण देखने को मिला। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं नेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस आयोजन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षऋचा पांडे मिश्रा ने किया। उनके साथ महिला मोर्चा की प्रभारी श्यामबाला, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर और सुश्री वैशाली पोद्दारसहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थीं। सभी बहनों ने वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी और मिठाइयों, गीत-संगीत और शुभकामनाओं के साथरक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
छात्राओं ने बाँधी ‘बीजों की राखी’
इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों से आई छात्राओं ने पर्यावरण का संदेश देती हुई बीजों की राखी वीरेंद्र सचदेवा को बाँधी।इन राखियों में छोटे-छोटे बीज लगे थे, जिन्हें मिट्टी में बोया जा सकता है। यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सुंदर औरप्रेरणादायक तरीका था।
वीरेंद्र सचदेवा ने जताया भावुक धन्यवाद
राखी बंधवाने के बाद श्री वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा रक्षाबंधन सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, यह हमारे सामाजिक औरसांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत झलक है। महिला मोर्चा की बहनों ने जो स्नेह और अपनापन दिया, वह मेरे लिए अमूल्य है। उन्होंने आगे कहा,यहराखियाँ सिर्फ कलाई पर नहीं, दिल पर बंधती हैं। इनमें सेवा, समर्पण और अपनत्व का अद्भुत संदेश छिपा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम औरसुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भरोसे और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
256 सेवा बस्तियों में रक्षाबंधन मनाएगा महिला मोर्चा
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महिला मोर्चा रक्षाबंधन को पूरे दिल्ली में 256 सेवा बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में मनाएगा। उन्होंने कहा हमारी बहनें भाजपा के झुग्गी विस्तारकों और पालकों के साथ मिलकर मिठाई बाँटेंगी, राखी बाँधेंगी और अपनत्वका संदेश पहुँचाएंगी। यह कार्यक्रम न सिर्फ रक्षाबंधन का पर्व है, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यह पहलभाजपा के सेवा भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की सोच को दर्शाती है।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का यह रक्षाबंधन कार्यक्रम सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं था, बल्कि इसमें सामाजिक सेवा, पर्यावरण जागरूकताऔर आपसी प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को महिला मोर्चा की बहनों और स्कूल की बच्चियों द्वारा राखी बाँधना इस बात का प्रतीक था कि भारतीय संस्कृति मेंरिश्तों की मिठास को केवल घरों तक नहीं, समाज के हर कोने तक पहुँचाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम ने दिखाया कि कैसे एक पारंपरिक पर्व को सेवा, समर्पण और समाज जोड़ने के कार्य से जोड़ा जा सकता है। यह आयोजन न केवलसफल रहा बल्कि एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।