
मुख्यमंत्री से मिले बच्चों और युवा खिलाड़ी
दिल्ली विधानसभा में एक बहुत ही खास कार्यक्रम हुआ। दिल्ली के अलग-अलग सरकारी स्कूलों, खेल अकादमियों और ओलंपिक संघ से जुड़े कईबच्चे और युवा खिलाड़ी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मिलने आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा और उनकी नई घोषणाओं का बहुतस्वागत किया।
इन बच्चों की आँखों में सपने थे और दिल में उम्मीद थी। उन्होंने महसूस किया कि अब दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ने का पूरामौका दे रही है।
दिल्ली में बनेगा ‘खेल और युवा मामलों‘ का अलग विभाग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी और नई घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अब खेल और युवा मामलों के लिए एक अलग विभाग बनाएगी।इसका मतलब यह है कि अब खिलाड़ियों और युवाओं की ज़रूरतों पर खास ध्यान दिया जाएगा। जो भी खिलाड़ी या छात्र खेल में आगे बढ़ना चाहताहै, उसे अब समय पर मदद, सुविधा और मार्गदर्शन मिलेगा।
देश की सबसे बड़ी इनामी राशि दिल्ली देगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार अब ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को देश की सबसे बड़ी इनामी राशि देगी। अब तक इतनी बड़ीइनामी राशि किसी राज्य ने नहीं दी है।
स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने पर 7 करोड़ रुपये
रजत पदक (Silver Medal) जीतने पर 5 करोड़ रुपये
कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने पर 3 करोड़ रुपये इतना ही नहीं, इन विजेता खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार सरकारी नौकरी भी देगी, जिससेउनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
हर क्षेत्र में खुलेंगे खेल प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर)
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे दिल्ली में हर इलाके में खेल कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों में खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण, अच्छे कोच, और ज़रूरीखेल उपकरण दिए जाएंगे। इससे अब कोई भी बच्चा सिर्फ इसलिए पीछे नहीं रहेगा क्योंकि उसके पास पैसे नहीं हैं या सुविधा नहीं है।
पुराने स्टेडियम होंगे नए और आधुनिक
दिल्ली में कई स्टेडियम बहुत पुराने और खराब हालत में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी स्टेडियमों को अब पुनर्निर्मित (फिर से बनाया) कियाजाएगा। हर स्टेडियम में आधुनिक खेल उपकरण लगाए जाएंगे और साफ़-सुथरे माहौल में खिलाड़ी अपना अभ्यास कर सकेंगे।
बच्चों से मुख्यमंत्री का संवाद मेहनत करो, नाम रोशन करो
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों से बड़ी ही प्यार भरी बात कही। उन्होंने कहा अब सरकार ने इनाम तय कर दिए हैं, लेकिन असली इनाम तब मिलेगा जबआप मेहनत करके देश और दिल्ली का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से वादा लिया कि वे खूब पढ़ाई करेंगे, खूब मेहनत करेंगे, और ओलंपिकजैसे बड़े मंच पर देश के लिए पदक जीतेंगे।
आशीष सूद का संदेश
आशीष सूद भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ये नई घोषणाएं एक खेल क्रांति की शुरुआत हैं। अब दिल्ली का हर बच्चाचाहे किसी भी परिवार से हो, उसे बराबरी का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ प्रतिभा (टैलेंट) चाहिए, बाकी सब जिम्मेदारी सरकारउठाएगी। अब हर बच्चे को मिलेगा आगे बढ़ने का पूरा मौका मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की यह पहल एक नई सोच की शुरुआत है। अब दिल्ली के बच्चेऔर युवा खिलाड़ी सिर्फ सपना नहीं देखेंगे, बल्कि उन्हें पूरा करने का रास्ता भी मिलेगा। सरकार का यह कदम यह दिखाता है कि अगर इरादा मजबूतहो, तो हर बच्चा चमक सकता है।