
दिल्ली में डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर) और एमटीएस कर्मचारियों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने समर्थन जताया है। MCD के नेताप्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम इन कर्मचारियों को समान वेतन देने में देरी कर रही है। इन कर्मचारियों के अलग-अलगस्केल के कारण समान वेतन नहीं मिल रहा है।
हड़ताल और स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर
अंकुश नारंग ने चेतावनी दी कि अगर ये कर्मचारी 29 सितंबर से हड़ताल पर चले गए तो दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान होगा। शहर में इस समयमलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पहले ही बीमारियों की चपेट में हैं, ऐसे मेंकर्मचारियों की हड़ताल से स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
कर्मचारियों की मांगें
डीबीसी और एमटीएस कर्मचारियों ने मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं। पहली यह कि सभी कर्मचारियों को समान वेतन मिले। दूसरी यह कि ड्यूटी केदौरान अगर कोई कर्मचारी बीमार हो जाए तो उसे मेडिकल लीव मिले। तीसरी यह कि यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाए तो उसकेपरिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन मांगों का पूरा समर्थन करती है और जल्द ही मेयर, आयुक्तऔर संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की सच्ची और बुनियादी मांगें हैं और इन्हें तुरंत मान्यता दी जानीचाहिए।
मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और सरकार की भूमिका
अंकुश नारंग ने बताया कि इस समय दिल्ली में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार इससाल अब तक मलेरिया के 333 मामले सामने आए हैं और चिकनगुनिया के 52 मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के मामलों में भी लगातार वृद्धि हो रहीहै। अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार के पास इन बीमारियों को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है उन्होंने याद दिलाया कि जब अरविंदकेजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब वह 10 सप्ताह, 10 रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट का अभियान चलाते थे। इस अभियान से जनता कोजागरूक किया जाता था कि मच्छरों और मौसमी बीमारियों से कैसे बचा जाए। लेकिन आज भाजपा सरकार न तो कोई अभियान चला रही है और नही जनता को इस बारे में जानकारी दे रही है।
आम आदमी पार्टी का समर्थन
अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार में लगभग 5,000 डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाया था। यह कर्मचारियों की लंबेसमय से मांग थी। अब भी करीब 5,000 एमटीएस और सीएफडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जाने वाले हैं। आम आदमी पार्टीइन कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। सिटी एसपी जोन के चेयरमैन विकास टांग, वेस्ट जोन की चेयरमैन निर्मला कुमारी और करोल बागजोन के चेयरमैन पुनीत राय ने भी कहा कि ये कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करते हैं। फॉगिंग और मच्छरों की जांच जैसेकाम इनकी ड्यूटी का हिस्सा हैं। इन कर्मचारियों को मेडिकल लीव और समान वेतन मिलना उनके अधिकार में शामिल है।