
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि छात्रों को साफ हवा देने के लिए 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाएजाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूद ने कहा कि सरकार लंबे समय के प्रशासनिक उपायों के जरिए प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदूषण एक दिन की समस्या नहीं है, इसके लिए लंबे समय तक काम करना पड़ेगा। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘दिल्लीसरकार के स्कूलों में कुल 38,000 क्लासरूम हैं, और पहले फेज में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।’
क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए
उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘हम वो लोग नहीं हैं जो आईआईटी की डिग्री दिखाते हैं और ऑड-ईवन या गाड़ीऑन, गाड़ी ऑफ जैसे कैंपेन करते हैं। हम लंबे समय के प्रशासनिक तरीकों से प्रदूषण की समस्या से निपट रहे हैं।’ सूद ने इस बात पर जोर दिया किसरकार चाहती है कि बच्चे न केवल स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें, बल्कि स्वच्छ हवा में सांस भी लें। उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्मार्टतरीके से पढ़ाई करें और साफ हवा में सांस लें। पहले फेज में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।’
जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई
राजधानी में गिरते तापमान के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में मौसमी दशा अनुकूल रहने के चलते प्रदूषण आज भी बेहद खराबश्रेणी में बरकरार है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते कई इलाकों मेंदृश्यता भी बेहद कम रही। साथ ही, लोगों को आंख में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली केअनुसार, शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया है।