
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का नया अभियान
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को एक खुला पत्र लिखकरआमंत्रित किया है कि वे कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी विरोधी अभियान में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है और जनता के वोट का अधिकार छीना जा रहा है। ऐसे में हर दिल्लीवासी और हर आरडब्ल्यूएको आगे आकर इस आंदोलन में अपना योगदान देना चाहिए ताकि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा की जा सके।देवेंद्र यादव ने कहाकि यह अभियान केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है बल्कि यह जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यहसंकल्प है कि किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी और लोगों के वोटों की रक्षा के लिए कांग्रेस मैदान में डटी रहेगी।
देवेंद्र यादव का कहना भाजपा और चुनाव आयोग कर रहे हैं वोट चोरी की साज़िश
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देशभर में चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करने की साज़िश रची है। उन्होंने कहा कि लोकसभामें नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने देश और दुनिया के सामने यह सबूतों के साथ दिखाया है कि कर्नाटक में किस तरह से भाजपा ने चुनाव आयोग कीमदद से वोट चोरी की थी। देवेंद्र यादव ने कहा कि जब एक संवैधानिक संस्था, जिसका काम निष्पक्ष चुनाव करवाना है, खुद किसी पार्टी के साथ मिलजाए, तो यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि वोट देना केवल एक प्रक्रिया नहीं है, यह नागरिक की ताकत है। अगर यह ताकतही छीन ली जाए तो लोकतंत्र का अर्थ खत्म हो जाता है। इसलिए अब समय आ गया है कि देश के नागरिक अपने संवैधानिक अधिकार की रक्षा केलिए खड़े हों।
दिल्ली में भी चल रहा है षड्यंत्र हस्ताक्षर अभियान से जनता को जोड़ा जाएगा
देवेंद्र यादव ने कहा कि जैसे कर्नाटक में वोट चोरी की गई, वैसे ही अब दिल्ली में भी ऐसी कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेखुद यह बात स्वीकार की है कि दिल्ली में वोट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) का काम पूरा करने के बाद अब दिल्ली में भी यही प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि दिल्ली में भीलोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साज़िश रची जा सकती है। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने दिल्ली के हरकोने में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि जनता एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके। उन्होंने कहा कि यहकेवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि दिल्ली के हर नागरिक की लड़ाई है।
कांग्रेस शासन में मजबूत हुईं आरडब्ल्यूए अब फिर निभाएं लोकतांत्रिक जिम्मेदारी
देवेंद्र यादव ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब आरडब्ल्यूए को शहर के विकास का एक अहम हिस्सा बनाया गया था। कांग्रेससरकार ने भागीदारी योजना के तहत आरडब्ल्यूए को न केवल अधिकार दिए, बल्कि शहर के विकास कार्यों में उनकी राय को प्राथमिकता दी। उन्होंनेकहा कि कांग्रेस के शासन में आरडब्ल्यूए ने जो निस्वार्थ और ईमानदार काम किए, वही दिल्ली को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित हुए। देवेंद्रयादव ने कहा कि आज फिर समय आ गया है कि आरडब्ल्यूए लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है किदिल्ली की हर आरडब्ल्यूए इस अभियान में शामिल होकर देश में सत्य, न्याय और लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करे।
हर विधानसभा में नियुक्त बीएलए प्रतिनिधि रख रहे हैं चुनाव आयोग की गतिविधियों पर नज़र
देवेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-1 प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। ये प्रतिनिधि मतदाता सूची और चुनाव सेजुड़े सभी कार्यों पर नज़र रख रहे हैं। वे लोगों के नए वोट बनवाने, वोट शिफ्ट करने और शिकायतों को हल करने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा किकांग्रेस यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी नागरिक अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे।
कांग्रेस का कंट्रोल रूम जनता की सेवा में सक्रिय
देवेंद्र यादव ने सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्षों और सदस्यों से कहा कि यदि उन्हें चुनाव से संबंधित कोई समस्या या सुझाव देना हो, तो वे अपने क्षेत्र केकांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करें या सीधे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम नंबर 9625777907 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्जकराएं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों और सुझावों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र यादव का संदेश यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है, राजनीति की नहीं
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है।उन्होंनेकहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनता का मताधिकार छीना जा रहा है। अगर आज आवाज़ नहीं उठाई गई, तो आने वालीपीढ़ियों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा हम दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए से आग्रह करते हैं कि वे कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी विरोधीअभियान में शामिल होकर लोकतंत्र को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जब जनता एकजुट होगी, तभी सच्चा लोकतंत्र बचेगा।