मिन्ना (नाइजर राज्य), 31 मई 2025
नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मोक्वा नामक प्रमुखव्यापारिक कस्बे में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ ने बाजारों, घरों और सड़कों को जलमग्न कर दिया। समाचार एजेंसी एपी (AP) के अनुसार, अबतक 115 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और यह संख्या और बढ़ सकती है।
इमरजेंसी चीफ ने दी जानकारी
राज्य की राजधानी मिन्ना में स्थित आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी इसाह ने बताया कि बाढ़ के चलते कई लोग अब भी लापता हैंऔर खोज एवं राहत अभियान शुक्रवार को भी पूरे जोर-शोर से जारी है। शुरुआत में मृतकों की संख्या 20 बताई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे पानी कास्तर बढ़ता गया, हालात और गंभीर होते चले गए।
बांध टूटने से बिगड़े हालात
रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार घंटों तक हुई मूसलधार बारिश ने पहले ही हालात बिगाड़ दिए थे, लेकिन एक पास के कस्बे में बांध टूटने से मोक्वा पूरीतरह जलमग्न हो गया। यह क्षेत्र दक्षिण और उत्तर नाइजीरिया के व्यापारियों व किसानों के लिए एक अहम व्यापारिक केंद्र माना जाता है।
पिछले साल भी आई थी आपदा
गौरतलब है कि सितंबर 2024 में भी देश के पूर्वोत्तर शहर माडुगुरी में इसी तरह की बाढ़ ने 30 लोगों की जान ले ली थी। उस समय भी एक बांध टूटगया था, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो गए थे। उस घटना ने बोको हराम जैसे आतंकवादी संकट को और गहरा कर दिया था।
प्राकृतिक आपदा से नाइजीरिया लगातार प्रभावित
बारिश के मौसम में नाइजीरिया के कई हिस्से, विशेषकर नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे इलाके, बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। फिलहालसरकार द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को खाद्य, दवाइयों और सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी मदद कीतत्काल आवश्यकता है।