
बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।यह फिल्म खासकर युवाओं और रोमांस प्रेमियों के लिए डिज़ाइन की गई हल्की-फुल्की, फ्रेश और विजुअली आकर्षक कहानी पेश करती है। फिल्मकी कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले रे (कार्तिक आर्यन) और आगरा की रहने वाली रूमी (अनन्या पांडे) के इमोशनल और रोमांटिक सफर परआधारित है। रे जीवन को “बी इन द मोमेंट” के सिद्धांत के साथ जीता है, जबकि रूमी 90 के दशक जैसी क्लासिक लव स्टोरी का सपना देखती है।दोनों की मुलाकात एक इंटरनेशनल हॉलीडे पर होती है, जहां खूबसूरत लोकेशन्स, ट्रैवल और साथ बिताए पलों के बीच उनका रिश्ता गहरा होता है।फिल्म के पहले हिस्से में मस्ती और रोमांस है, जबकि आगे कहानी में टकराव और इमोशनल ट्विस्ट आता है। यह मीठा-तीखा रिश्ता दर्शकों को बांधकररखता है और फिल्म को देखने का मजा दोगुना कर देता है।
मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प साबित होती
कार्तिक आर्यन ने मां के लाडले बेटे के किरदार को सहजता से निभाया है, जबकि अनन्या पांडे ने अपने किरदार में मासूमियत और इमोशन के साथ जानडाली। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई। यह दोनों की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘पति, पत्नी और वो’ में साथ कामकिया था। सपोर्टिंग कास्ट में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अपने किरदारों में दमदार प्रदर्शन किया। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके खूबसूरतइंटरनेशनल लोकेशन्स और विजुअल्स हैं। म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मूड के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाते हैं, जिससे दर्शक पूरी तरहकहानी में डूब जाते हैं। दिल्ली जैसे शहर के दर्शकों के लिए यह फिल्म रोजमर्रा की भागदौड़ और पॉल्यूशन से ब्रेक लेने का अनुभव देती है। फिल्म कानिर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, शरीन मंत्री कडिया, किशोर अरोरा और भूमिका तिवारी ने धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स केबैनर तले किया है। कुल मिलाकर, ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक फ्रेश, हल्की-फुल्की और रोमांटिक फिल्म है। कहानी भले ही नई न हो, लेकिनइसकी प्रेजेंटेशन, म्यूजिक और विजुअल्स इसे देखने लायक बनाते हैं। यह फिल्म खासकर युवाओं और हल्की रोमांटिक फिल्में पसंद करने वालों केलिए मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प साबित होती है।