NEWS अब तक

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ठाकुर संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरे फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिलने के बाद उन्होंने सरधना थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता संगीत सोम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें धमकी भरे मैसेज और वीडियो कॉल प्राप्त हुए। इन कॉल्स और मैसेज में उन्हें जान से मारने के साथ-साथ कुछ प्रमुख न्यूज चैनलों को उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने सभी संदिग्ध नंबर पुलिस को जांच के लिए सौंप दिए हैं।

धमकी मिलने की आशंका जताई जा रही
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले नंबर बांग्लादेश के हैं। साइबर सेल और अन्य तकनीकी एजेंसियों की मदद से पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि धमकी देने वालों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को संगीत सोम ने बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को आईपीएल में शाहरुख खान की टीम द्वारा खरीदे जाने को लेकर बयान दिया था। इस बयान के बाद देशभर में चर्चा शुरू हुई और बाद में बीसीसीआई ने उस खिलाड़ी को टीम से रिलीज करने का फैसला लिया। इसी घटनाक्रम के बाद धमकी मिलने की आशंका जताई जा रही है।

एफआईआर दर्ज की गई
धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने साफ कहा कि वह सनातन धर्म और सनातनियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और देश व समाज के हित में अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे। सरधना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि साइबर और तकनीकी जांच के माध्यम से धमकी देने वालों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरधना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *