
आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा
दिल्ली के सिविक सेंटर के बाहर पिछले 11 दिनों से 5 हजार से ज्यादा MTS कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। ये कर्मचारी चाहतेहैं कि उन्हें समान काम के बदले समान वेतन मिले। उनकी इस लड़ाई में आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुँचे और कर्मचारियोंको पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अब इन मेहनतकश कर्मचारियों की आवाज़ सुननी ही पड़ेगी।
कर्मचारियों की हड़ताल को मिला संजय सिंह का समर्थन
संजय सिंह ने हड़ताल स्थल पर पहुँचकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ कहा है कि जो कर्मचारी एक जैसा कामकरते हैं, उन्हें एक जैसा वेतन मिलना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार इस आदेश को मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के चारोंइंजन कबाड़ हो चुके हैं। अब इस अन्याय को खत्म करने का एक ही रास्ता है — आंदोलन, संघर्ष और लड़ाई। संजय सिंह ने कर्मचारियों को भरोसादिलाया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और तब तक साथ रहेगी जब तक उन्हें उनका पूरा हक नहीं मिल जाता।
भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट तक का आदेश नहीं मानती
संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार न संविधान मानती है, न सुप्रीम कोर्ट, और न ही जनता की आवाज़।सुप्रीम कोर्ट ने समान वेतन का आदेश दिया, लेकिन भाजपा ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। यहां तक कि आज भारत के मुख्य न्यायाधीश की माताजी ने जब आरएसएस के कार्यक्रम में जाने से मना किया, तो भाजपा और आरएसएस ने उन पर हमला करने की साजिश रची। ये लोग किसी संस्था यामर्यादा को नहीं मानते, संजय सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर उस आवाज़ को दबाना चाहती है जो सच बोलती है। आम आदमीपार्टी ने हमेशा देश के कर्मचारियों, छात्रों और गरीबों की बात की है, इसलिए भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन औरखुद उन्हें जेल में डाल दिया। हम जेल से नहीं डरते, क्योंकि हम सच के साथ हैं और जनता के लिए लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद भी हुए शामिल
संजय सिंह के साथ आम आदमी पार्टी के कई विधायक और पार्षद भी मौजूद थे। इनमें कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, करोलबाग विधायकविशेष रवि, मटिया महल विधायक आले मोहम्मद इकबाल, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रीति डोगरा और पार्टी के कई निगम पार्षद शामिलथे। सभी नेताओं ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि “आप” पार्टी उनके हक की लड़ाई में हमेशा उनके साथ रहेगी।
एलजी और मुख्यमंत्री गायब, भाजपा मेयर एसी कमरे में – संजय सिंह का तंज
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जब “आप” की सरकार थी, तब हर मुद्दे पर एलजी तुरंत विरोध करने आ जाते थे, लेकिन अब जब कर्मचारी 11 दिनसे धूप में बैठे हैं, तो एलजी लापता हैं। “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन कर्मचारियों से मिलने का समय नहीं है। मेयर राजा इकबाल सिंह एसी कमरे मेंबैठे हैं। भाजपा के नेता जनता और कर्मचारियों से पूरी तरह कट चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी जान कीपरवाह किए बिना पूरी दिल्ली को सैनिटाइज किया था, लेकिन अब भाजपा ने उन्हें भुला दिया। जब कोई अपने घर से नहीं निकलता था, तब येकर्मचारी सड़कों पर थे। आज जब वे अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं, तो भाजपा के नेता उनके पास तक नहीं जा रहे।
अंकुश नारंग बोले – भाजपा सरकार ने करवा चौथ से पहले 5200 परिवारों की उम्मीदें तोड़ीं
एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि इन कर्मचारियों की हड़ताल को 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह औरस्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा अब तक मिलने तक नहीं आए। उन्होंने कहा, करवा चौथ का त्योहार है, लेकिन इन 5200 परिवारों के घरों मेंमायूसी है। भाजपा सरकार ने इन महिलाओं और उनके परिवारों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। मोदी जी ने माताओं-बहनों के सम्मान की बात की थी, लेकिनअब वही महिलाएं अपने घर का खर्च चलाने के लिए परेशान हैं। अंकुश नारंग ने कहा कि जब मेहनतकश कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तोयह सिर्फ एक विभाग की नहीं बल्कि इंसाफ और अन्याय की लड़ाई बन जाती है। उन्होंने साफ कहा कि “आप” पार्टी तब तक इन कर्मचारियों के साथरहेगी जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल जाता।
प्रवीण कुमार ने भाजपा को घेरा* ‘कर्मचारियों से मिलने का वक्त नहीं, झूठा प्रचार करने का वक्त है‘ आम आदमी पार्टी के एमसीडी सह-प्रभारीप्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार और नेता सिर्फ प्रचार में व्यस्त हैं। महज 5 मीटर की दूरी पर मेयर राजा इकबाल सिंह एसी कमरे में बैठे हैं, और बाहर 5 हजार कर्मचारी धूप में तप रहे हैं। भाजपा के पास दिल्ली घूमकर झूठे वादे करने का समय है, लेकिन कर्मचारियों से मिलने का नहीं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास संवेदना नहीं बची है। कोरोना के वक्त जब पूरा देश घरों में बंद था, तब ये कर्मचारी सड़कों पर थे, सैनिटाइजेशन कर रहे थे। अब जब ये अपने वेतन की बात कर रहे हैं, तो भाजपा सरकार चुप है। लेकिन आम आदमी पार्टी इनके साथ है। हमने इन्हेंMTS का दर्जा दिलाया था और अब समान वेतन भी दिलाकर रहेंगे।
संजय सिंह का भाजपा पर सीधा वार – चार इंजन फुके हुए हैं
संजय सिंह ने भाजपा सरकार को चार फुके हुए इंजन की सरकार बताया। उन्होंने कहा, ये सरकार न बिजली संभाल पा रही है, न सफाई, न बारिश कापानी। पूरी दिल्ली परेशान है। जनता अब जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ झूठे प्रचार और फोटो खिंचवाने में माहिर है। उन्होंने कहा कि जब आमआदमी पार्टी ने स्कूल, अस्पताल और कर्मचारियों के हक के लिए काम किया, तो भाजपा नेताओं ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन हमडरने वाले नहीं हैं। हम तब तक लड़ेंगे जब तक हर कर्मचारी को उसका अधिकार नहीं मिल जाता।
समान वेतन की लड़ाई अब बनी दिल्ली का बड़ा आंदोलन
सिविक सेंटर पर हड़ताल कर रहे कर्मचारी अब इस आंदोलन को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि जबतक कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
संजय सिंह ने कहा, यह सिर्फ MTS कर्मचारियों की लड़ाई नहीं है, यह मेहनत करने वाले हर उस व्यक्ति की लड़ाई है जो अपने अधिकार के लिएखड़ा है। भाजपा सरकार को जवाब देना ही होगा।