
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य समिति के सदस्य प्रतिकुर रहमान शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सासंद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। टीएमसी में शामिल होने के बाद रहमान ने कहा, यह तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज को बंगविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया.
उतना फायदेमंद नहीं होगा
विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रतिकुर रहमान पहले माकपा के युवा नेता थे, वह टीएमसी में शामिल हो गए। यह कदम राज्य चुनावों से पहले आया है। इससे टीएमसी को मुसलमान मतदाताओं के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लेकिन, विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि रहमान को टीएमसी की कार्यशैली के अनुसार खुद को ढालना होगा, वरना यह बदलाव उनके लिए उतना फायदेमंद नहीं होगा।