NEWS अब तक

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है। इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के साथ संजय यादव भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। स्वास्थ्य कारणों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंपने की तैयारी में हैं और इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में लालू प्रसाद यादव के अलावा देशभर से आए लगभग 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्य शिरकत कर रहे हैं।

बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही
बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी। दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है। आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राजद के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। तेजस्वी यादव को आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *