
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हाल ही में कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस औरउनके नेताओं पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी से सवाल कर रही है। गौरव भाटिया नेकहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में मजबूती दिखाई है, और सेना को दुश्मन के खिलाफ पूरी स्वतंत्रतामिली है।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिखाई ताकत
गौरव भाटिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि जब देश कीसेना देश का सम्मान बढ़ा रही है, विपक्षी नेता विदेश जाकर देश की छवि खराब करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले चार दिनों सेविदेश में केवल भारत की आलोचना कर रहे हैं।
यूपीए सरकार में 26/11 हमले पर विदेशी दबाव में नरमी
भाटिया ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने स्वीकार किया कि 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने विदेशीदबाव में कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने भारत से कहा था कि कोई जवाबी कार्रवाई न कीजाए। भाटिया ने कहा कि उस समय भारतीय सेना पूरी क्षमता और हौसले के साथ दुश्मन को जवाब देने के लिए तैयार थी, लेकिन राजनीतिक नेतृत्वडरपोक था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व, खासकर सोनिया गांधी, विदेशियों के दबाव में झुककर सेना को जवाबी कार्रवाई कीअनुमति नहीं दी।
कांग्रेस का चरित्र – सुरक्षा से दूर, मौज–मस्ती में लगी
भाटिया ने कहा कि उस समय कांग्रेस और उनके नेता आतंकवाद का कड़ा जवाब देने की बजाय मनोरंजन और फिल्म बनाने में व्यस्त थे। तत्कालीनगृहमंत्री शिवराज पाटिल भी फिल्म लोकेशन देखने में लगे थे। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उस समय देश पर हमले के बीच नाच-गानेऔर मौज-मस्ती में लगे हुए थे। आज भी जब वे कांग्रेस का नेतृत्व नहीं संभाल पा रहे हैं, तब विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने में जुटे हैं।
कांग्रेस और आरजेडी – भ्रष्टाचार और वंशवाद के प्रतीक
भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार और वंशवाद का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब बिहार विधानसभा चुनावों केनतीजे घोषित होंगे, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार फिर से बनेगी, और जंगलराज के हमशक्ल जो “शहाबुद्दीन ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हैं, इतिहास बनकर मिट जाएंगे।
भाजपा के नेतृत्व में भारत मजबूत और सुरक्षित
भाटिया ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल मजबूत हुआ है, बल्कि सेना को पूरी स्वतंत्रता और ताकतमिली है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देश ने दिखा दिया कि कोई भी दुश्मन भारत के खिलाफ गलत संदेश नहीं भेज सकता।