NEWS अब तक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होली दिवाली मुफ्त गैस सिलेंडर, लखपित बिटिया योजना और पिंक कार्ड की सुविधा देने की घोषणा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके तालकटोरा स्टेडियम में सिर्फ प्रचार और चेहरा चमकाने की राजनीति कर रही है-देवेंद्र यादव ।

नई दिल्ली, 2 मार्च, 2026 -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने में एक वर्ष लगा दिया है और अब सिर्फ उनकों ही मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे जिनके पास वैध राशन कार्ड हैं। रेखा सरकार 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारां को मुफ्त सिलेंडर देने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवार है और लाखों परिवारों की वेरिफिकेशन होनी बाकी है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होली दीवाली मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा करके दिल्ली वालों को गुमराह कर रही है। दिल्ली सरकार को पहले 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का अपना वादा पूरा करें, क्योंकि मोदी सरकार जो सब्सिडी पहले मिलती थी उसे भी बंद कर दिया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होली दिवाली मुफ्त गैस सिलेंडर, लखपित बिटिया योजना और पिंक कार्ड की सुविधा देने की घोषणा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके तालकटोरा स्टेडियम में सिर्फ प्रचार और चेहरा चमकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा भुलाकर मुफ्त सिलेंडर की राशि देने के नाम पर महिलाओं के रसोई खर्च में राहत देने की बात कह रही है। अगर महिलाओं और बेटियों को सौगात देने की बात करनी है तो पहले 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करे ताकि दिल्ली में महिलाएं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता को पिछले एक वर्ष से भ्रमित कर रही है क्योंकि इनके पास सरकार चलाने के अनुभव की कमी के साथ-साथ कोई विजन भी नही है। यही कारण है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाडली योजना को परिवर्तित करके उसका लखपति बिटिया का नाम दे दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 21 वर्ष की आयु की बिटिया को 1 लाख रुपये देगी। क्या एक लाख में उच्च शिक्षा मिल सकेगी जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.टेक, बीबीए की एक वर्ष की फीस 50 हजार से अधिक है और अन्य सामान्य कोर्स की तीन वर्षों की फीस और पाठ्यक्रम का खर्च कहीं अधिक है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पहले महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के अपने वादे को पूरा करें क्योंकि जब मॉ सशक्त होगी तभी तो बेटी समृद्ध बनेगी।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहता हूॅ कि दिल्ली में जन्म लेने वाली उन बेटियों को लखपति बिटिया योजना का लाभ मिलेगा, जिस परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये होगी। जब दिल्ली सरकार ने अकुशल श्रमिकों का वेतन 18,456 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया है, जो वार्षिक 2,21,472 रुपये होता है, तो कैसे संभव है कि दिल्ली की किसी बेटी को लखपित बिटिया योजना के तहत लाभ मिल सकेगा। उन्होंने 229 करोड़ रुपये डेब्ट की घोषणा सिर्फ आंकड़ों का खेल है, जिसे भाजपा हमेशा खेलती आई है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं की डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक कार्ड जारी करने की घोषणा को लगभग 4 महीने हो चुकी हैं और पिंक कार्ड जारी करने की सरकार की विश्वसनीयता पर अभी भी प्रश्च चिन्ह लगा हुआ है क्योंकि सरकार पिंक कार्ड से पहले सामान्य यात्रियों के लिए एक स्मार्ट कार्ड की बात भी कर रही है जो ब्लू और ओरेंज कार्ड होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में बसों की संख्या को बढ़ाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है, जबकि एक अनुपात के अनुसार दिल्ली की सड़कों से बसें जुड़ने की बजाय हट ज्यादा संख्या में रही है, जिसके कारण यात्रियों को घंटो सड़कों पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *