
दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दसवां दिन बेहद धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। इसअवसर पर रामभक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरे मैदान में धार्मिक माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस बार दशहरा पर्व पर बॉलीवुड केसुपर स्टार बॉबी देओल रावण दहन करेंगे। वहीं, दर्शकों और पुतलों की सुरक्षा के लिए मैदान में अतिरिक्त बाउंसरों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बने लीला के दर्शक
दसवें दिन की लीला में दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भारत सरकार के केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम विशेष अतिथि केरूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मंच पर प्रभु श्रीरामचन्द्र जी का तिलक किया, वंदना की और रामभक्तों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएंदीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी बधाई की पात्र है, जिसने भक्तों के लिए भव्य मंच तैयार किया और सुरक्षा के साथसभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।
मंच पर जीवंत हुए रामायण के अद्भुत प्रसंग
लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार की लीला की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद रावण कक्ष का मंचन, अहिरावणका आह्वान और साधना, राम दल द्वारा राम-लक्ष्मण की खोज, हनुमान जी का पाताल लोक जाना, मकरध्वज और हनुमान का युद्ध, अहिरावण वध, अतिकाय और नारंतक का युद्ध, तथा दधिबल द्वारा नारंतक वध जैसे कई रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किए गए। हर प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में प्रभु श्रीराम की भव्य आरती के साथ लीला का समापन हुआ।
विशाल पुतले बने आकर्षण का केंद्र
दशहरे के अवसर पर लीला मैदान में 100 फीट ऊंचा रावण, 90 फीट ऊंचा कुंभकरण और 80 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला लगाया गया है। येपुतले आकर्षक सजावट और विशेष तकनीक के कारण दर्शकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। कमेटी ने बताया कि जब प्रभु श्रीराम रावणपर तीर चलाएंगे तो पुतले से अमृत टपकेगा, आंखों से रक्त के आंसू गिरेंगे, तलवारें लहराएंगी और पूरा माहौल हे राम, हे राम के उद्घोष से गूंज उठेगा।इस अद्भुत दृश्य का इंतजार सभी रामभक्त बेसब्री से कर रहे हैं।
अतिथियों का हुआ सम्मान और लीला का समापन
कार्यक्रम के समापन पर कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चेयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, प्रवीण गोयल, सौरव गुप्ता, संदीपभूटानी, गौरव सूरी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल, राजेश वर्मा, राजकुमार गुप्ता, वीरू सिंघी और लोकेश बंसल समेत सभीपदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम की आरती और चरण वंदना के साथ लीला सम्पन्न हुई।