NEWS अब तक

कांग्रेस की कुछ महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि महिला सांसदों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं और विपक्ष के संसदीय अधिकारों को नकारा जा रहा है। सांसदों ने पत्र में लिखा कि उन्होंने सांविधानिक तरीके से प्रधानमंत्री का विरोध किया और इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले विगत पांच फरवरी को स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि जिस तरह का माहौल उस दिन लोकसभा में बना, उसमें कोई भी अप्रिय और अप्रत्याशित घटना घट सकती थी। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा व्यवहार संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के बिल्कुल विपरीत था।

हिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा
बता दें कि लोकसभा में बीते लगभग एक सप्ताह से कामकाज ठप है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। संसद में बरकरार गतिरोध के बीच बीते सप्ताह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा, नारेबाजी और वेल में घुसकर प्रदर्शन करने वाले सांसदों के आचरण पर तल्ख टिप्पणी की थी। महिला सांसदों के बर्ताव पर बिफरे ओम बिरला ने नाराजगी प्रकट की थी। अब इस मामले में विपक्षी दलों की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *