
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पार्टियों का नाम अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ जोड़ा जा रहा है। इसपर तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के उप महासचिव राजमोहन ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में टीवीके को विभिन्न राजनीतिक दलों से जोड़ने वाली खबरें फैलाई जा रही हैं। इसके साथ ही गठबंधन की अफवाहें भी चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी के रुख और निर्णयों के संबंध में आधिकारिक घोषणा होने तक ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें। इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पार्टियों की गठबंधन के लेकर चर्चां तेज हो गए हैं। इस दौरान टीवीके उपमहासचिव ने गठबंधन के सवालों पर जवाब दिया।
घोषणा होने तक ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें
राज्य में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच सोमवार (26 जनवरी) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला और इसे आयकर विभाग और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के डर से बना ‘ब्लैकमेल गठबंधन’ करार दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन ने कहा, ‘दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु आए और बहुत सारे झूठ बोले। वे दूसरे देशों में जाते हैं और जब भी चुनाव आता है तो भारत आते हैं। अब वे तमिलनाडु आए हैं क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। उनके तमिलनाडु आने से पहले मैंने उनसे कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया और हमेशा की तरह पुरानी बातें कीं और हमें नई बातें बताईं। वे हम पर आरोप लगाते हैं कि तमिलनाडु में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। प्रधानमंत्री, तमिलनाडु ही भारत का सबसे सुरक्षित राज्य है। तमिलनाडु वह राज्य है जहां दूसरी राज्यों की तरह ही बहुत सारी महिलाएं काम पर जाती हैं।’