
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब बांग्लादेशी हिंदू युवक की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी केप्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा ब्रिज की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और बैरिकेड हटाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान हालात बिगड़ गएऔर पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। झड़प में धक्का-मुक्की भी हुई। हावड़ा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहाहम किसी को भी प्रदर्शन के नाम पर आम लोगों की आवाजाही बाधित करने की इजाजत नहीं देंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
गौरतलब है कि 18 दिसंबर को बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के बालुका इलाके में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर भीड़ नेपीट-पीटकर हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव को जला दिया गया। आरोप है कि यह घटना कथित ईशनिंदा के बाद हुई। इस घटना को लेकरभारत में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है, खासकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर। इससे पहले मंगलवार को भीसियालदह से पार्क सर्कस स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन की ओर जा रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया था।बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलतैनात कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।