दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश की DTC कैग रिपोर्ट, आप सरकार में हुआ था घाटा

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट सोमवार को दिल्लीविधानसभा में पेश की. रिपोर्ट में परिचालन संबंधी अक्षमताओं और वित्तीय घाटे के बारे में विस्तार से बताया गया जिससे पिछली आम आदमी पार्टीसरकार की आलोचना हुई.डीटीसी के प्रमुख परिचालन और वित्तीय पहलुओं का मूल्यांकन करती है अक्षमताओं और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रोंकी ओर इशारा करती है. यह प्रबंधन, राजस्व सृजन, परिचालन स्थिरता और सार्वजनिक परिवहन नीतियों के पालन की जांच करती है.सीएजी रिपोर्टपेश होने के बाद भाजपा विधायक हरीश खुराना ने पिछली आप सरकार की आलोचना की, उस पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कुप्रबंधन काआरोप लगाया, जिसके परिणास्वरूप वित्तीय घाटा हुआ और डीटीसी की बसों में कमी आई.सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद भाजपा विधायक हरीशखुराना ने पिछली आप सरकार की आलोचना की. उस पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कुप्रबंधन का आरोप लगाया. जिसके परिणास्वरूप वित्तीयघाटा हुआ और डीटीसी की बसों में कमी आई.उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के अधीन डीटीसी लाभदायक थी. लेकिन आप के शासन में निगम का कुल घाटा बढ़कर 8498.33 करोड़ रुपये हो गया. जो आप के कार्यकाल में 5000 करोड़ रुपये बढ़ गया. राजस्व की गिरावट में डाला प्रकाशराजस्व में गिरावट पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि डीटीसी की परिचालन आय आप के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपये से घटकर 558 करोड़ रुपये रह गई. उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया और सवाल किया किया कि आप सरकार ने 225 करोड़ रुपये किरायावसूले बिना डीटीसी की 3.18 लाख वर्ग मीटर जमीन निजी क्लस्टर बसों को क्यों आवंटित की.राजधानी में सोमवार को शुरू हुए दिल्ली विधानसभाके 5 दिवसीय बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. भाषा के मुताबिक, भाजपा विधायकों ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरेंगेऔर शहर में 10 साल के शासन के दौरान डीटीसी के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर ‘आप’ से जवाबमांगेंगे.मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग संभाल रहीं रेखा गुप्ता मंगलवार 25 मार्च को दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी सरकारका पहला बजट पेश करेंगी. इसमें सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और वर्ष के लिए विकास एजेंडे की रूपरेखा बताई जाएगी. 27 मार्च कोप्रस्तावित बजट पर चर्चा के साथ उसे विधानसभा में पारित किया जाएगा. बता दें कि भाजपा पिछले महीने विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को हराकर1998 के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है. ‘आप’ ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटियों’ को पूरा न करके महिलाओं के साथ‘विश्वासघात’ करने और लोकतंत्र पर ‘ खुल्लमखुल्ला हमला’ करने को लेकर वह विधानसभा में भाजपा को घेरेगी.
पाँच सौ रुपये और दो किलो लहसुन में बिका बिहार पुलिस, माता-पिता ने लापता बेटे को ढूँढने की थी गुहार

Bihar Police: मुजफ्फरपुर से एक अजीब खबर सामने आई है जिसमें एक पुलिस वाले ने खुद की कीमत दो किलो लहसुन और पांच सौ रुपयेबताई है. यह आरोप एक बुजुर्ग दंपति ने लगाया है उनका कहना है कि उनके लापता बेटे को ढूंढने के लिए पुलिस ने उनसे दो किलो लहसुन और पांचसौ रुपये की मांग की है. मामला मीनापुर थाना क्षेत्र के पिपराहाँ गाँव का है. पीड़िता का कहना है कि बीते वर्ष 2022 से उसका बेटा लापता है पुलिसवाले ने दो किलो लहसुन और पांच सौ रुपये नहीं मिलने पर मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दिया. इसी वजह से पुलिस अब तक कुछ नहीं कर सकीहै.05 दिसंबर 2022 का दिन वह कभी नहीं भूल सकते जब उनका बेटा अचानक लापता हो गया.काफी ढूँढा लेकिन सब बेकार अंत में थक हारकरदोनों बुजुर्ग माता-पिता स्थानीय थाना पहुंचे. दोनों के बयान पर मीनापुर थाना में कांड संख्या 625/22 दर्ज किया गया लेकिन तब से लेकर अब तकउस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.कांड के सूचक योगेंद्र भगत ने बताया कि 05 दिसंबर 2022 को उनका एकलौता पुत्र अजीत कुमार घरसे सुबह करीब 5 बजे शहर के लिए निकला. जिसके बाद से उसका आज तक कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पाया. मामले की सूचना पानापुर ओपीको दी गई. उसके बाद मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 के तहत मामला दर्ज किया गया लेकिन आजतक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कीगई.05 दिसंबर 2022 का दिन वह कभी नहीं भूल सकते जब उनका बेटा अचानक लापता हो गया. बुजुर्ग माता पिता पहुंचे थानेकाफी ढूँढा लेकिन सब बेकार अंत में थक हारकर दोनों बुजुर्ग माता-पिता स्थानीय थाना पहुंचे. दोनों के बयान पर मीनापुर थाना में कांड संख्या625/22 दर्ज किया गया.लेकिन तब से लेकर अब तक उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. कांड के सूचक योगेंद्र भगत ने बताया कि 05 दिसंबर 2022 को उनका एकलौता पुत्र अजीत कुमार घर से सुबह करीब 5 बजे शहर के लिए निकला.जिसके बाद से उसका आज तक कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पाया. मामले की सूचना पानापुर ओपी को दी गई उसके बाद मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 के तहत मामला दर्ज किया गया लेकिन आजतक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं […]
कुणाल कामरा के विवादित बयान को लेकर बोले शिवसैनिक, कॅामेडियन मांगे मांफी वरना मुंबई में रहना होगा मुश्किल

Maharashtra Kunal Kamara Metter: महाराष्ट्र में शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कलहैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं केतहत FIR दर्ज की गई पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए राहुल कनाल समेत 11 को गिरफ्तार भी कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद कनाल कामेडिकल कराया गया. इस दौरान जब संवाददाताओं ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने नारे लगाते हुए कहा.’हमारा नेता कैसा हो एकनाथशिंदे जैसा हो ऐसे नारे शिंदे गुट के द्धारा दिए गए.दरअसल शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल मेंतोड़फोड़ की थी. इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेपर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था. शिवसैनिकों ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र केउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर पार्टी हमलावर है. उनके सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि कुणाल कामरा एककिराए के कॉमेडियन हैं और वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा हैं. महाराष्ट्र की बात तो दूर कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भीस्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे. संजय राउत और शिवसेना के लिए है दुखहमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा हैयही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं. हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करतेहैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके. कुणाल कामरा को करारा जवाबमिलेगा और वह आकर अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगे.दरअसल स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर उनका नाम लिएबिना विवादित टिप्पणी की थी. इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था. वहां धावा बोल दिया था दरअसल शिवसेनाकार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी. इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शोकी शूटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था. कुनाल कामरा के खिलाफ दर्ज कराई गई FIRइसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बीएनएस और महाराष्ट्रपुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.मामले में कांग्रेस ने शिवसेना और सरकार से कानून के हिसाब से कार्रवाई करने काआह्वान किया. कांग्रेस नेता अतुल लोंधे ने कहा’मैं तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करता. आप एक संवैधानिक पद पर हैं आपकी भावनाएं आसानी से आहतहो जाती हैं. आपको पुलिस से संपर्क करना चाहिए था और शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी. कानूनी व्यवस्था में किसी को भी तोड़फोड़ करने काअधिकार नहीं दिया जा सकता कानून का राज है जहां तक कुणाल कामरा ने कहा कि वह एक कॉमेडियन और लेखक हैं. वह समाज में होने वालीघटनाओं पर टिप्पणी करते हैं अगर आपको स्टैंड-अप कॉमेडी उसमें इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से इतनी परेशानी है तो इसे पूरी तरह से बंद करदें.यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के खिलाफ है।’
सियांग जिले में प्राचीन ‘पोनरुंग’ बैट रूस्ट गुफा का उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोलेन्ग (माकसम तैयेंग) – पंचायत राज, ग्रामीण विकास, सहकारिता और परिवहन मंत्री ओजिंग तासिंग ने शुक्रवार को सियांग जिले के लोकपेंग गांवके पास स्थित प्राचीन और अद्भुत बैट रूस्ट गुफा ‘पोनरुंग’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सियांग के उपायुक्त पीएन थुंगन, जिला अधिकारी औरस्थानीय समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे। प्राकृतिक चमत्कार ‘पोनरुंग’ गुफा‘पोनरुंग’ गुफा अपनी आश्चर्यजनक स्टैलेक्टाइट संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है और इसे अब अधिक सुलभ बनाया गया है। ओजिंग तासिंग और पीएनथुंगन के समर्थन और पहल से गुफा तक कंक्रीट की सीढ़ियों का निर्माण किया गया है, जिससे इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जासके। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाउद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए ओजिंग तासिंग ने कहा, “लोकपेंग एक छिपा हुआ खजाना है, जिसमें अपार पर्यटन क्षमता है। इसे पर्यटन स्थल के रूपमें विकसित करने से न केवल हमारे समृद्ध प्राकृतिक धरोहर का प्रदर्शन होगा, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।” उन्होंने क्षेत्र की जैव विविधता की सुरक्षा पर जोर देते हुए स्थानीय समुदाय से शिकार जैसी प्रथाओं को छोड़कर वनस्पति और जीवों का संरक्षण करनेका आग्रह किया। गुफा के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणागुफा के विकास को बढ़ावा देने के लिए तासिंग ने अतिरिक्त 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। यह राशि गुफा के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रकाशव्यवस्था और अन्य सुविधाओं के लिए उपयोग की जाएगी, ताकि ‘पोनरुंग’ को पर्यटकों के लिए अधिक अनुकूल स्थल बनाया जा सके। स्थानीय समुदाय की भूमिकासियांग के उपायुक्त पीएन थुंगन ने स्थानीय समुदाय और लोकपेंग वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि “पर्यटन केवल आकर्षणों तकसीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के आतिथ्य और गर्मजोशी पर भी निर्भर करता है।” उन्होंने कहा कि आगंतुकों का स्वागत और लोकपेंग की समृद्धधरोहर को प्रदर्शित कर समुदाय एक स्थायी अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकता है। लोकपेंग वेलफेयर सोसाइटी का योगदानगौरतलब है कि ‘पोनरुंग’ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का नेतृत्व लोकपेंग वेलफेयर सोसाइटी (LWS) ने किया है। इसके अध्यक्ष तालोपाजिंग के नेतृत्व में सितंबर 2024 में इस गुफा की खोज की गई थी। सोसाइटी के प्रयासों और स्थानीय समुदाय के समर्थन से गुफा के संरक्षण औरप्रचार को संभव बनाया गया है। लोकपेंग क्षेत्र के अन्य आकर्षण लोकपेंग गांव और इसका क्षेत्र कई अद्वितीय आकर्षणों का घर है। इनमें प्रमुख हैं एलिंग पेटकोक: एक सीधा खड़ा चट्टान जिसे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। एसार अरुंग: एक प्राकृतिक वेंट जो सर्दियों में गर्म हवा और गर्मियों में ठंडी हवा फेंकता है। तामते टोकम: एक ऐतिहासिक युद्ध स्मारक स्थल, जिसमें छिपी हुई गुफाएं और भीषण युद्धों की विरासत है। सियांग जिले के सर्किल अधिकारी और डीआईपीआरओ प्रभारी नियांग पर्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलोंके संरक्षण और विकास में स्थानीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राज्यसभा में संविधान बदलने के मुद्दे पर हंगामा, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

राज्यसभा में सोमवार को संविधान बदलने के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नारेबाजी के चलते सदन कीकार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। मल्लिकार्जुन खड़गे का बयानदोपहर में कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक के मंत्री ने संविधान बदलने जैसीकोई बात नहीं कही है। खड़गे ने कहा, “संविधान बदलने की बात अक्सर सत्ता पक्ष की ओर से ही उठाई जाती है।” उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति से आग्रह करते हुए कहा, “आरएसएस और बीजेपी के नेताओं ने ही दो-तिहाई बहुमत मिलने पर संविधान बदलने कीबात कही थी। लेकिन कांग्रेस हमेशा संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।” सत्ता पक्ष का जवाबखड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का बयान पूरी तरह गलत और झूठा है। उन्होंने कहा किकर्नाटक विधानसभा में मुस्लिम ठेकेदारों को चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया गया, जो डॉ. अंबेडकर के विचारों के खिलाफ है। नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “तेलंगाना विधानसभा में एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीनकर मुस्लिमों को आरक्षण दिया गया।इसी तरह कर्नाटक में भी ठेकेदारी में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।” हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगितसत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित करनी पड़ी। इस मुद्दे पर सत्ताऔर विपक्ष के बीच मतभेद जारी हैं, जिससे सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर छात्रों को किया संबोधित, आरएसएस पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को जंतर मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों के प्रदर्शनमें भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा प्रहार किया। शिक्षा तंत्र को खत्म करने की साजिश: राहुल गांधीराहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आरएसएस देश के शिक्षा तंत्र को नष्ट करने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयोंमें ज्यादातर वाइस चांसलर आरएसएस से जुड़े हुए हैं और जल्द ही राज्यों के विश्वविद्यालयों में भी यही स्थिति हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगरशिक्षा प्रणाली पर आरएसएस का पूर्ण नियंत्रण हो गया, तो यह देश के लिए घातक सिद्ध होगा। बेरोजगारी पर सरकार की चुप्पी पर सवालराहुल गांधी ने सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगार बनाया जा रहा है और सरकार इससमस्या पर बात नहीं कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा प्रणाली जैसे मुद्दों परबात करनी चाहिए, लेकिन उनकी प्राथमिकता सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा देना है। ‘हमेशा युवाओं के साथ खड़ा हूं’राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन केबीच कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आरएसएस और भाजपा की विचारधारा का मुकाबला करने का लक्ष्य सबका एक ही है। छात्रों का आरोप: शिक्षा हो रही महंगी और निजीकरण बढ़ रहाप्रदर्शन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑलइंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF), क्रांतिकारी युवा जनतादल (CRJD) और समाजवादी छात्रसभा जैसे कई छात्रसंगठनों ने भाग लिया। शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांगछात्र संगठनों का कहना है कि सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा महंगी और निजीकरण की ओर बढ़ रही है। गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिएअच्छी शिक्षा तक पहुंच कठिन होती जा रही है। छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, जिसमें धांधली औरपेपर लीक जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। विश्वविद्यालय चुनाव और पारदर्शिता की मांगप्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालयों में चुनाव बहाल करने, प्रशासन में पारदर्शिता लाने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को हल करने की मांग उठाई। उन्होंनेकहा कि सरकार की नीतियां गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बना रही हैं।
एलायंस एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, शिमला एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

दिल्ली से शिमला जा रही एलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I821 में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के ब्रेक में तकनीकीखराबी का सामना करना पड़ा। विमान में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा समेत कुल 44 यात्री सवार थे।शिमला एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान को निरीक्षण के लिए उतार दिया गया है।लैंडिंग के दौरान आई समस्याहिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटना के बारे में बताया कि जब विमान उतरने वाला था, तो वह उस निर्धारित स्थान पर नहीं उतराजहां उसे उतरना चाहिए था। विमान रनवे के अंतिम छोर तक पहुंच गया और आपातकालीन ब्रेक का उपयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रनवे समाप्तहोने से पहले ही विमान को घुमाया गया और सुरक्षित रूप से रोका गया। यात्रियों को विमान में लगभग 20-25 मिनट तक रुकना पड़ा। पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटनारिपोर्ट के अनुसार, पायलट ने तकनीकी खराबी के कारण विमान की गति धीमी न हो पाने की स्थिति में तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए। इस त्वरितप्रतिक्रिया ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया। एहतियात के तौर पर धर्मशाला के लिए निर्धारित आगे की उड़ान को रद्द कर दिया गया। हालांकिएलायंस एयर ने अभी तक तकनीकी खराबी या उसके बाद की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रनवे की लंबाई बनी चुनौतीहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रनवे छोटा होने के कारण लैंडिंग में समस्या उत्पन्न हुई। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा, जो राज्यकी राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है, की रनवे लंबाई 1,230 मीटर है। दोनों ओर खड़ी ढलानों के कारण इसे भारत के सबसेचुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि टायर फटने के बाद आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े और इस घटना पर नागरविमानन मंत्री से चर्चा की जाएगी। आधिकारिक जांच और सुरक्षा उपायएलायंस एयर ने घटना के बाद विमान का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विमानन विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि तकनीकी खराबी कावास्तविक कारण क्या था और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चितकरने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सांसदों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी,अब मिलेगी 1.24 लाख रुपये मासिक सैलरी और बढ़ा हुआ भत्ता

सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। नए प्रावधान के तहत सांसदों का वेतन 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये प्रति माह कर दियागया है। इसके साथ ही संसद सत्र के दौरान मिलने वाला दैनिक भत्ता भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, पूर्वसांसदों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है। अब पूर्व सांसदों को 25,000 रुपये के बजाय 31,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। यदि कोई सांसदपांच साल से अधिक सेवा करता है, तो उसे मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। सांसदों के वेतन और भत्तों में आखिरी बार संशोधन अप्रैल 2018 में किया गया था। उस समय सांसदों का मूल वेतन 1 लाख रुपये प्रतिमाह तयकिया गया था, ताकि उनकी सैलरी महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत के अनुसार हो। तब सांसदों को अपने क्षेत्र में कार्यालय संचालन औरलोगों से मिलने-जुलने के लिए 70,000 रुपये का भत्ता और कार्यालय के खर्च के लिए 60,000 रुपये प्रतिमाह मिलता था। संसद सत्र के दौरानप्रतिदिन 2,000 रुपये का भत्ता भी दिया जाता था। अब इन सभी भत्तों में भी वृद्धि की गई है। सांसदों को वेतन और भत्तों के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें यात्रा भत्ता, आवास, बिजली-पानी और संचार सुविधाएं शामिल हैं।सांसद हर साल 34 फ्री डोमेस्टिक फ्लाइट का लाभ उठा सकते हैं और किसी भी समय फर्स्ट क्लास में ट्रेन यात्रा कर सकते हैं। सड़क यात्रा के लिए भीईंधन का खर्च दिया जाता है। इसके अलावा, सांसदों को दिल्ली में 5 साल के लिए बिना किराए का सरकारी आवास मिलता है। सीनियरिटी केआधार पर हॉस्टल का कमरा, अपार्टमेंट या बंगला आवंटित किया जाता है। जो सांसद सरकारी आवास नहीं लेते, उन्हें घर का भत्ता मिलता है। सांसदोंको सालाना 50,000 यूनिट मुफ्त बिजली और 4,000 किलोलीटर मुफ्त पानी भी दिया जाता है। फोन और इंटरनेट के उपयोग के लिए भी वार्षिकभत्ता प्रदान किया जाता है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब देश में महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति को लेकर बहस छिड़ी हुई है। विपक्षी दलों और जनता के एक वर्ग नेसवाल उठाया है कि जब देश में आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, तो सांसदों के वेतन और सुविधाओं में वृद्धि कितनी न्यायसंगत है। सरकार ने इस वृद्धिको सांसदों के जीवन यापन और महंगाई के दबाव को देखते हुए आवश्यक बताया है।
कुणाल कामरा विवाद में फिर फंसे,महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद बवाल

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई एकटिप्पणी ने हंगामा खड़ा कर दिया है। कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने का पैरोडी वर्जन पेश किया था। इस गाने में 2022 में शिवसेना में हुई टूट का जिक्र किया गया था, जिसमें उन्होंने “गद्दार” शब्द का इस्तेमाल किया। हालाँकि, कामरा ने सीधे तौर पर शिंदे का नाम नहींलिया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियावीडियो सामने आने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मुंबई के खार इलाके में स्थित कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ करदी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिवसेना कार्यकर्ता कुर्सियां फेंकते और स्टूडियो में तोड़फोड़ करते नजर आए। कुणाल कामरा का बयानकामरा ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर अदालत आदेश देगी, तो वह माफी मांग लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें विपक्ष से किसी भी तरह का वित्तीय समर्थन नहीं मिला है।उन्होंने पुलिस को अपने वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करने की भी अनुमति दी है। कानूनी कार्यवाहीशिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इसकेअलावा, शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने धमकी दी है कि अगर कामरा महाराष्ट्र में दिखे तो उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) का रुखमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे “बर्दाश्त न करने योग्य” बताया। बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहाकि कामरा को जहां भी देखा जाए, उनके चेहरे पर कालिख पोत देनी चाहिए। विपक्ष का समर्थनविपक्षी नेता उद्धव ठाकरे ने कामरा की टिप्पणी को सही ठहराते हुए कहा कि यह व्यंग्य के माध्यम से सच्चाई को उजागर करने का प्रयास था। कांग्रेसने स्टूडियो में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा कि अगर किसी की भावना आहत हुई है तो कानूनी मार्ग अपनाया जाना चाहिए, हिंसा नहीं। करियर की शुरुआतकुणाल कामरा मुंबई के रहने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में एमटीवी में इंटर्नशिप के साथ अपने करियर की शुरुआत कीथी। बाद में वे प्रसून पांडे की कंपनी कॉर्कोइस फिल्म्स में प्रोडक्शन असिस्टेंट के तौर पर काम करने लगे। विज्ञापन इंडस्ट्री में आठ साल बिताने के बादउन्होंने 2013 में स्टैंड-अप कॉमेडी में कदम रखा। लोकप्रियता और विवादकामरा का पॉडकास्ट शो ‘शट अप या कुणाल’ काफी लोकप्रिय है, जिसमें वे राजनीति और समकालीन मुद्दों पर चर्चित हस्तियों के साथ बातचीतकरते हैं। हालांकि, उनके बेबाक विचारों के कारण वे कई बार विवादों में घिर चुके हैं। अर्नब गोस्वामी विवाद2020 में, इंडिगो फ्लाइट में पत्रकार अर्नब गोस्वामी से उनकी भिड़ंत ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद कई एयरलाइंस ने उन पर यात्रा प्रतिबंधलगा दिया था। सोशल मीडिया और धमकियांकामरा को सोशल मीडिया पर भी धमकियों का सामना करना पड़ा है। एक बार तो उन्हें अपने राजनीतिक विचारों के कारण अपार्टमेंट खाली करने कोकहा गया था। कोर्ट में लड़ाई: अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल2023 में, कामरा ने आईटी नियमों में संशोधन को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने कुछ प्रावधानों कोअसंवैधानिक मानते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने का फैसला सुनाया। कामरा का प्रतिक्रियाफैसले के बाद कामरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी को मजबूत करता है।