मोदी सरकार के 11 साल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को राष्ट्र के लिए परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल शासन के तौर-तरीकों को बदला है, बल्कि भारतीय राजनीति मेंनई संस्कृति को भी जन्म दिया है। तुष्टिकरण से जवाबदेही तक, राजनीतिक सोच में बड़ा बदलावजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में राजनीति की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया है। “11 साल पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति का गवाहबन रहा था, लेकिन अब हम जवाबदेही और पारदर्शिता की राजनीति देख रहे हैं। यह एक नई व्यवस्था की शुरुआत है,” उन्होंने कहा। भविष्यदृष्टि वाली सरकार जो बदलाव लाने में सक्षम हैउन्होंने मोदी सरकार को दूरदर्शी और निर्णयक्षम सरकार बताया जो समस्याओं से भागती नहीं बल्कि उनका समाधान करती है। “पहले की सरकारेंभ्रष्टाचार में डूबी थीं और नकारात्मकता को बढ़ावा देती थीं। हमने उस सोच से बाहर निकलकर रचनात्मक राजनीति की दिशा में कदम बढ़ाया है,” नड्डाने कहा। मोदी है तो मुमकिन है’ बना आम नागरिक का विश्वासबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का हर आम नागरिक यह मानता है कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’। उन्होंने सरकार की तीन प्रमुख उपलब्धियों कोरेखांकित किया विकास, खोज, और नवाचार। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चल रही है, और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की नीति पर काम कर रही है। ऐतिहासिक फैसले जिन्होंने नया भारत गढ़ाजेपी नड्डा ने अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक खत्म करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा, “देश मान बैठा था कि अनुच्छेद370 कभी नहीं हटेगा, लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया।” उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए चुनावों में ऐतिहासिक मतदानप्रतिशत इसी बदलाव का प्रमाण है। तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि इस फैसले ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिया। आर्थिक मजबूती और राजकोषीय अनुशासन की मिसालजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया किटैक्स कलेक्शन में 238% की वृद्धि हुई है और विदेशी मुद्रा भंडार, निर्यात एवं एफडीआई में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार द्वारा लिए गएCAA, नोटबंदी, महिला आरक्षण, और बजट सुधार जैसे कदमों को उन्होंने आर्थिक अनुशासन का प्रतीक बताया। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकारबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने SC, ST, OBC समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। “हमने महिलाओं केनेतृत्व वाले विकास मॉडल को बढ़ावा दिया है चाहे वो सेना में महिलाओं की नियुक्ति हो, सैनिक स्कूलों में दाखिले हों, या फिर स्वयं सहायता समूहों(SHGs) को ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना,” उन्होंने कहा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलेजेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ “गरीबी हटाओ” का नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाकर दिखाया है। “पिछले दशकमें 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अत्यंत गरीबी में 80% तक की कमी दर्ज की गई है,” उन्होंने बताया। नीयत और निरंतरता का प्रतीकनड्डा ने हाल ही में उद्घाटित चिनाब ब्रिज का भी उल्लेख किया, जिसका शिलान्यास 1995 में हुआ था, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘राष्ट्रीय महत्वकी परियोजना’ घोषित किया और मोदी सरकार ने इसे 6 जून 2025 को देश को समर्पित किया। “हम समस्याओं को टालते नहीं, समाधान करते हैं,” उन्होंने कहा। विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास से भरा कदमप्रेस वार्ता के अंत में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “हमने बीते 11 वर्षों में एक मजबूत आधार तैयार किया है और अब हम पूरी ताकत और आत्मविश्वास केसाथ विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में सपा, आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर रख रही खास नजर

सपा पंचायत चुनाव के लिए खास तैयारियां कर रही है पार्टी नेताओं का कहना है कि आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर भी नजर रखी जा रही है. ताकि सत्ताधारी दल कोई गड़बड़ न कर सके इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रदेश मुख्यालय स्तर पर भी कुछवरिष्ठ नेताओं को इस काम में लगाया गया है ताकि कहीं से कोई गड़बड़ की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल चुनाव आयोग तक पहुंचाया जासके.सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा के पास डाटा और तकनीक है वे आईटी प्रोफेशनल्स की मदद ले रहे हैं. ऐसे मेंइससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि सत्ताधारी दल डाटा का अपने मनमुताबिक इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा. प्रभावित करने की करेगी कोशिशसूत्रों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी परिसीमन में ग्राम पंचायतों का जातीय आंकड़ा प्रभावित करने की कोशिश करेगी. ताकि वहां पीडीए के सपा केगुणा-भाग पर विपरीत असर डाला जा सके.सपा इस पर भी नजर रखेगी कि न सिर्फ आरक्षण का पालन हो बल्कि इसमें किसी तरह का खेल भी न होसके। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. जिससे वे अपने ग्राम, क्षेत्र व जिलास्तर पर अधिकारियों के सामने अपना पक्षमजबूती से कर सकें. सपा नेतृत्व का कहना है कि अगर कहीं कोई गड़बड़ी होती हुई दिखी तो चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट तक का विकल्प अपनायाजाएगा.यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के पहले सपा अलर्ट मोड पर आ गई है सपा चुनाव को लेकर होने वाले आरक्षण परिसीमन परविशेष निगाह रखेगी.
ब्याज दरों में कटौती और वैश्विक बाजारों की तेजी से शेयर बाजार उछला, सेंसेक्स 480 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों में तेजी और रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की भारी कटौती के बाद निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलतेसोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई. शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी. 30 शेयरों वालाबीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.01 अंक बढ़कर 82,669 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.05 अंक बढ़कर25,160.10 पर पहुंच गया.सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेकमहिंद्रा और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. खरीदे करोड़ो रुपए के शेयरहालांकि भारती एयरटेल, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में गिरावट दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशीसंस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,009.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान कानिक्केई 225 सूचकांक शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार कोअमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे.जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि शुक्रवार कोआरबीआई द्वारा की गई मौद्रिक नीति निकट भविष्य में बाजार के उत्साह को बनाए रखेगी. तेजी को रखने के लिए नहीं है पर्याप्तयह शुक्रवार को शुरू हुई तेजी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं है. अधिक महत्वपूर्ण आय वृद्धि का रुझान है। चौथी तिमाही के नतीजे मिडकैप केलिए बेहतर आय वृद्धि का संकेत देते हैं.मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती से चौंका देने के बाद निफ्टी के शेयर फिर से सक्रिय हो गए हैं. इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने और आम आदमी केलिए ईएमआई कम होने की उम्मीद जगी है. इस कदम के साथ-साथ वॉल स्ट्रीट की 6,000 अंक से ऊपर की रैली और अमेरिका-चीन व्यापार कोलेकर नए सिरे से आशावाद ने खरीदारी की लहर को बढ़ावा दिया है.
लाहौल में जून में पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड, बर्फबारी और बारिश से जनजीवन व पर्यटन प्रभावित

केलांग (लाहौल-स्पीति) जनजातीय क्षेत्र लाहौर में जून महीने में भी दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है घाटी में दशकों बाद मौसम में ऐसा बदलाव देखा जारहा है. मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मान रहे हैं. जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इस बार जून का महीना दिसंबर जैसी सर्दी लेकरआया है मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों को तंदूर जलाकर खुद कोगर्म रखना पड़ रहा है. वहीं लोगों ने कोट जैकेट और स्वेटर भी बाहर निकाल लिए हैं. कई दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही हैजबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल असरपड़ा है खासकर नगदी फसलों की ग्रोथ पर इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है. किसानों का बढ़ गई चिंताजिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.मौसम की मार पर्यटन क्षेत्र पर भी साफ नजर आ रही है सामान्य दिनों में जून में पर्यटक टैंटों में रुकना पसंद करतेहैं. लेकिन इस बार ठंड के चलते अधिकांश पर्यटक होटल और होम स्टे का रुख कर रहे हैं स्थानीय होम स्टे संचालकों के अनुसार बर्फबारी और ठंड केचलते टैंटों में ठहराव काफी घट गया है.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह बना रह सकता है. विभाग ने ऊंचाई वालेइलाकों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों को हीटर जलानेपड़ रहे हैं. तापमान में गिरावट मेंहोटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि कुछ दिनों से सुबह और शाम का तापमान बहुत गिर गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कहा कि ऐसा मौसम दशकों बाद देखने को मिल रहा है. पर्यटन कारोबारी रमेश, दोरजे और रिगजिन ने कहा कि ठंड के कारण पर्यटक टैंट व कैंपिंग केबजाय होटल और होम स्टे में ठहरने की प्राथमिकता दे रहे हैं.कोकसर में रात का शून्य से नीचे जा रहा तापमान सिस्सू रोहतांग दर्रा की गोद में बसीकोकसर घाटी में रात के समय तापमान शून्य ये नीचे जा रहा है. तीन दिन से रात का तापमान माइनस 3 से चार तक पहुंच रहा है. वहीं दिन के समययहां तेज हवाएं चल रही हैं जिससे आम लोगों व सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने पहली बार जीता खिताब, जीत के बाद भावुक हुए कोहली

IPL 2025: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया. मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे 18 सत्र का ट्रॉफी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ.आरसीबी का यह चौथा फाइनल रहा औरचौथे फाइनल में आरसीबी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे उन्हें रोता देख पत्नीअनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया.इसके बाद कोहली ने अनुष्का का हाथ थामा और फिर पूरे मैदान में उनके साथ घूमेकोहली और अनुष्का ने मैदान पर हंसी मजाक भी किया। दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सामने आई हैं. कोहिली का दिया था साथअनुष्का ने हर लम्हा हर वक्त कोहली का साथ दिया है हाल फिलहाल में दोनों संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम भी गए थे. साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए थे. इसके बाद दोनों हनुमान गढ़ी मंदिर गए थे हर मुश्किल परिस्थिति में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है और अब जबआरसीबी की टीम चैंपियन बनी तो उन्होंने इस लम्हे को अपने लेडी लक के साथ साझा किया.हाल फिलहाल में जब कोहली को अवनीत कौर कीफोटो लाइक करने के लिए ट्रोल किया गया था. तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोहली अनुष्का में अनबन को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. ऐसा कहागया कि कार से निकलते वक्त अनुष्का ने कोहली को इग्नोर किया अब कोहली और अनुष्का के जश्न मनाने के अंदाज ने उन सभी आलोचकों औरगलत रिपोर्ट छापने वालों को जवाब दिया है. कोहिली और अनुष्का काफी दिख रही थी खुशकोहली और अनुष्का काफी खुश दिख रहे थे और हो भी क्यों न आखिर कोहली का 18 सत्रों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार जो खत्म हुआ.इस सालआईपीएल शुरू होते ही आरसीबी के जीतने की चर्चा हो रही थी। फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह 18वां सत्र है और जर्सी नंबर 18 यानी कोहली के लिए यह सत्र सफल रहेगा. आरसीबी इसी साल चैंपियन बनेगी कुछ ने तो तीन जून की तारीख में 18 निकाल दिया। फैंस ने 3+6 (छठा महीना)+2+0+2+5 को जोड़कर 18 अंक निकाला. फैंस ने लिखा कि आरसीबी की टीम ही चैंपियन बनेगी और ऐसा ही हुआ भी. आईपीएलके पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया है.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की संदिग्ध भूमिका, पुलिस जांच के घेरे में रिश्तों का राज जानें क्या है पूरा मामला

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सागर से पुलिस ने एक और आरोपी आनंद कुर्मी को को गिरफ्तार किया है. पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा समेत अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं इस हत्याकांड के पीछे सोनम और राज कुशवाहा के अफेयर कोवजह माना जा रहा है.राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे सोनम मुख्य आरोपियों में से एक है शुरुआती जांच के मुताबिक दूसरेआरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया. लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका की इनकार नहीं किया जा सकता. आखिर सोनम भी इतनेदिनों तक अंडरग्राउंड थी. अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था. राज कुशवाह और सोनम की है मिलीभगतलेकिन अगर हम सभी तारों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी. राज कुशवाहा यहां नहीं थालेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था.इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को सागर से हिरासत में लिया हैपुलिस के अनुसार सागर में खिमलासा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बसारी गांव से आनंद कुर्मी नाम के एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया. इसकार्रवाई में एसडीओपी नितेश पटेल के साथ मेघालय पुलिस भी शामिल रही.राज कुशवाहा को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वो गोदाम में कामकरता है वो परसों तक उनके साथ काम कर रहा था. वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। राज ऐसा लड़का नहीं है. वो मेरे पास काम करता है। पुलिसजो आरोप लगा रही है वो निराधार है. झूठा आरोप है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है. हत्याकांड में पुलिस वालेभी शामिल हैं पुलिस वाले मुझे नोटिस दें या फिर मैं उनको नोटिस भेजूंगा. मामले की होनी चाहिए सीबीआई जांचदरअसल मामले में सीबीआई की जांच चाहिए वहां के सीएम और डीजीपी भी गलत बोल रहे हैं वो अपने पुलिस वालों को बचाने के लिए ऐसा बोलरहे हैं.पुलिस ने जब सोनम की कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि वह उस युवक से लगातार संपर्क में थी. आरोपियों ने शिलांग में ही हथियारखरीदे थे. हत्या के बाद राजा की टी-शर्ट मोबाइल और हथियार स्कूटर की डिक्की में रखकर फेंक दिए गए थे. पुलिस को शक इस बात से भी हुआ कियदि सोनम की भी हत्या हुई होती तो हथियार राजा के शव के पास पाए जाते. लेकिन जब हथियार अलग जगह से मिले तो यह साफ हो गया किसोनम की हत्या नहीं हुई. बल्कि वह इस साजिश की मास्टरमाइंड है अब पुलिस इंदौर के उस युवक की तलाश कर रही है जिसने इस हत्या की योजनातैयार की और हत्यारों को भेजा. वहीं तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया है.इंदौर क्राइम ब्रांच केएडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है. देर रात पुलिस कोसोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी सोनम ने अपने भाई को फोन किया था जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला.
तेजस्वी यादव ने आरक्षण को लेकर नीतीश सरकार पर बोला हमला, 85% आरक्षण की मांग पर घिरी एनडीए

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. उन्होंने पांच जून को सीएम नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने वंचित वर्गों के लिए आरक्षण सीमा को बढ़ाकार 85 प्रतिशत करने कीमांग की थी. इस पत्र का जवाब जब नहीं मिला तो तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और अपने पत्र का जवाब नहीं मिलने का कारणबताते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय काढोल पीटने वाले ऐसे दल जिनके बलबूते मोदी सरकार चल रही है वो हमारी सरकार द्वारा बढ़ाई गयी 65% आरक्षण सीमा को संविधान की 9वींअनुसूची में शामिल कराने में असफल क्यों है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा कोदलित,आदिवासी, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्गों की इस हकमारी के खिलाफ आरक्षण पर मुंह खोलना चाहिए. सिर्फ़ कुर्सी से चिपके रहने के लिएराजनीति नहीं होती है. छोटी सी मांग को नहीं कर सकते पूराअगर प्रधानमंत्री से यह सब लोग इस छोटी सी मांग को भी पूरा नहीं करा सकते है तो इनका अपनी राजनीति एवं ऐसे गठबंधन में रहना धिक्कार है. अगर नीतीश जी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने इस विषय पर कुछ बोलने में असमर्थ है तो उन्हें विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलानाचाहिए फिर देखिए कैसे हम इसे लागू कराते हैं.तेजस्वी यादव ने लिखा कि सर्वदलीय समिति द्वारा किए गए अध्ययन के आलोक में बिहार विधानसभाका एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर एक नया आरक्षण विधेयक पारित करा कुल 85 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर इसे 9वीं अनुसूची में डालनेकी अनुसंशा केन्द्र सरकार से की जाए ताकि आरक्षण विरोधी तत्वों एवं भाजपाई सरकार को इसे भी विभिन्न माध्यमों से पुनः रद्द कराने का मौका नमिल सके. भाजपा और आरएसएस की चल रही है नीतियांनेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की नीतियों पर चल रही यह एनडीए सरकार नहीं चाहती कि वंचित वर्गों केआरक्षण की वर्तमान सीमा को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया जाए जिससे कि राज्य के दलित-आदिवासी, पिछड़ा अति पिछड़ा एवं अन्य दबे-कुचलेलोगों को बढ़े हुए आरक्षण का यथाशीघ्र लाभ मिले तथा उन्हें शिक्षण संस्थानों में नामांकन के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में पर्याप्त प्रतिनिधित्वमिल सके. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि आप और आपकी सरकार जान-बूझकर इस मामले को लटका और भटका रहीहै.
हज पर भारतीयों के सऊदी अरब जाने पर नहीं है कोई प्रतिबंध, विदेश मंत्रालय ने अटकलों को किया खारिज

Intrnationsl News: हज के लिए सऊदी अरब जाने वाले भारतीयों पर प्रतिबंध की अटकलों को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है. मीडियारिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब की यात्रा के लिए भारतीयों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. विदेशमंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब ने ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है. देश ने पुरानी परंपरा के अनुसार हज के दौरान भीड़भाड़ कोरोकने के लिए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। जो हज के समापन के साथ ही समाप्त हो जाएंगे.दरअसल पहले मीडिया रिपोर्ट्समें कहा गया था कि सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. फैसला सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से है लिया गयादरअसल बताया गया था कि यह फैसला सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि हज अवधि के दौरान तीर्थयात्रियों केप्रबंधन और आव्रजन अनुपालन में दिक्कत होती है यात्रा प्रतिबंध 30 जून तक लागू रहेगा. हज 2025 के लिए भारत से 1.75 लाख जायरीन जा रहेहैं इस बार भारत को 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। इससे पहले 13 जनवरी, 2025 को जेद्दा में भारत के संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री, महामहिम डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर किएथे.हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। यह मुसलमानों का एक धार्मिक दायित्व है, जिसमें अनुष्ठान और पूजा-पाठ शामिल है यह मुसलमानों केलिए जीवन भर का आध्यात्मिक अनुभव होता है जिसमें वह अल्लाह से अपने गुनाहों की क्षमा मांगते हैं. हालांकि इस साल महंगाई, आर्थिक संकट, बहुत ज्यादा गर्मी और कड़े नियमों के कारण बहुत लोग हज नहीं कर पाए हैं.