उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2025 का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के सहयोग से 25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर औरमार्ट में “उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस)” का आयोजन किया जा रहा है। यह इस मेले का तीसरा संस्करण होगा और इसे उत्तरप्रदेश की प्रमुख वार्षिक औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में देखा जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य – इस मेले का प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। पिछलेवर्षों की तरह इस बार भी मेला व्यापार, नवाचार और निवेश के नए अवसरों को सामने लाएगा। यह एक ऐसा मंच है जहाँ उद्यमी, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक एकत्र होकर व्यापारिक सहयोग को सशक्त बनाने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान – प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उद्यमों और विभागों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है-उत्पाद एवं सेवाएँ तथासरकारी योजनाएँ और नीतियाँ। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 राज्य सरकार के उस संकल्प को दर्शाता है जिसमें वह उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था केरूप में विकसित करने हेतु ठोस कदम उठा रही है। यह मेला न केवल व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक, औद्योगिकऔर तकनीकी क्षमता को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगा।
कांग्रेस कृष्णा नगर जिला अध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजू को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की आज की प्रेस वार्ता में यह घोषणा की गई कि कांग्रेस पार्टी ने कृष्णा नगर जिला के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजू कोपार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।यह निर्णय दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष श्री अनिल भारद्वाज और अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र नाथद्वारा संयुक्त रूप से पत्रकारों के समक्ष लिया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि पार्टी अनुशासन के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के प्रति निष्ठा और अनुशासन हीसंगठन की सबसे बड़ी पहचान है। गुरुचरण सिंह राजू के द्वारा की गई गतिविधियाँ पार्टी की मूल नीतियों और सिद्धांतों के खिलाफ पाई गईं, जिसकेआधार पर यह कठोर कदम उठाया गया। अनुशासन समिति की सिफारिश के अनुसार, यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी 6 वर्षों तक वे पार्टी की किसी भी गतिविधि यापद में भाग नहीं ले सकेंगे।पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और भविष्य में भी जो कोई नेता या कार्यकर्ता पार्टी की गरिमा को ठेस पहुँचाएगा, उसकेविरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
त्रिनिदाद में बोले पीएम मोदी बिहार की बेटी कमला प्रसाद को गंगा जल अर्पण का अनुरोध, गिरमिटिया विरासत को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. स दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिकमहत्व पर जोर दिया. उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साहस की तारीफ की और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को ‘बिहार की बेटी’ कहा. उन्होंने बिहारके साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया. पीएम मोदी ने कमला प्रसाद से सरयू और महाकुंभ का जल कैरेबियाई देश में गंगा धारा में चढ़ाने कोकहा. उन्होंने कहा त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहते थे. कमला खुद वहां गई हैं लोग उन्हेंबिहार की बेटी मानते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आप सभी जानते हैं कि इस साल की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभहुआ था. जल अपने साथ ले जाने का मिला सौभाग्यमुझे महाकुंभ का जल अपने साथ ले जाने का सौभाग्य मिला है. मैं कमला जी से अनुरोध करता हूं कि वे सरयू नदी और महाकुंभ का पवित्र जल यहांगंगा धारा में अर्पित करें. इससे पहले 2012 में बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के तहत अपने पैतृक गांव भेलूपुर आई थीं. भारतीय मूल के लोगों की एकबड़ी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा यहां मौजूद कई लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं. बिहार की विरासत न केवल भारत बल्किपूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है. जनसभा में बड़ी संख्या में ऐसे लोग जुड़े थे जिनकी जड़ें किसी न किसी रूप में बिहार से जुड़ी थीं. प्रधानमंत्री मोदीने वैश्विक विचार और प्रगति में बिहार के योगदान पर भी बात की. उन्होंने कहा चाहे लोकतंत्र हो या राजनीति या कूटनीति या फिर उच्च शिक्षा सदियोंपहले बिहार ने दुनिया को ऐसे कई क्षेत्रों में नई दिशा दिखाई. 19वीं और 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश उपनिवेशों में ले जाए गए गिरमिटियासमुदाय की ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा प्रवासी भारतीय दिवस पर मैंने दुनिया भर में गिरमिटिया समुदाय को सम्मानितकरने और उनसे जुड़ने के लिए कई पहलों की घोषणा की. भारतीयों की प्रशंसाबिहार की भविष्य की भूमिका पर भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती सेनई प्रेरणाएं और अवसर निकलेंगे. उन्होंने भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रवासी भारतीयों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा वे गंगा और यमुना को पीछे छोड़ गए. लेकिन अपने दिल में रामायण ले गए. उन्होंने अपनी मिट्टी छोड़ी लेकिन अपनी आत्मा नहीं वे सिर्फप्रवासी नहीं थे. वे एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे. उनके योगदान से इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है. आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया. वेसबसे मजबूत मनोबल को भी तोड़ सकती थीं. उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया उन्होंने समस्याओं का डटकर सामना किया.
बीएमसी अधिकारी पर हमले के आरोप में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार, 14 दिन की हिरासत

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता जगन्नाथप्रधान को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया. प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था बाद में प्रधान को देर रात निचलीअदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बीएमसी केअतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर को कथित तौर पर उनके कार्यालय से बाहर खींच लिया गया था और बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला कर दियाथा. जिसके बाद विपक्षी बीजद के नेताओं ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की थी वहीं ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग कोलेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था और ओएएस अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए थे. बयानों के आधार पर किया गया गिरफ्तारभुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि प्रधान को एफआईआर और साहू तथा आरोपी व्यक्तियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार कियागया है. प्रधान ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला सुलझ सकता है तो मैं सहयोग करने के लिए तैयारहूं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रधान समेत अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रधान के वकील अनिल सतपथी ने बतायाकि बृहस्पतिवार देर रात निचली अदालत ने प्रधान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजदिया गया. इस बीच प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारी ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. आंदोलनवापस लिए जाने के बारे में एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने जानकारी दी. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहूपर हमला करने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान नेभुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सीएम योगी करेंगे आम महोत्सव का शुभारंभ, आमों का अंतरराष्ट्रीय निर्यात भी होगा रवाना

UP latest News: लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार से तीन दिन का आम महोत्सव शुरू होने जा रहा है. सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे।उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 04 से 06 जुलाई तक अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में आम महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव का उद्घाटन 04 जुलाई को सुबह 10 बजेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के आमों के कंटेनर को लंदन, दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिएरवाना करेंगे। वह स्मारिका का विमोचन करेंगे व प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों का सम्मान भी करेंगे. मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश के आमउत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा आम के विविध स्वरूपों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है. उन्होंने बताया किआम महोत्सव में लगभग 800 किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया जाएगा. जो आगंतुकों को प्रदेश की बागवानी विविधता से रूबरू कराएगा. निर्यात आदि पर होगी चर्चाचार को ही दोपहर 12 बजे से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन तथा तकनीकी सत्रों में आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट, विपणन व निर्यात आदिपर चर्चा होगी. शाम छह बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा. जिसका शुभारंभ उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा करेंगे. इसअवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक पवन सिंह की लोक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी. 5 जुलाई को सुबह 10 बजे तकनीकी सत्रों का शुभारंभउपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे. इस सत्र में आम उत्पादन तकनीक, पोषण प्रबंधन, कीट व व्याधि नियंत्रण, संरक्षित खेती जैसे विषयों पर वैज्ञानिकोंएवं किसानों के बीच संवाद होगा. इसी दिन दोपहर दो बजे बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता होगी. सहभागिता को बनाएगी औऱ भी रोचकजो उत्सव में सहभागिता को और रोचक बनाएगी. शाम छह बजे आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे. इसअवसर पर कवि डॉ. कुमार विश्वास की काव्य प्रस्तुति होगी। छह जुलाई को सुबह 11 बजे से तकनीकी सत्र में आम प्रसंस्करण तकनीकों, विभागीययोजनाओं व वैज्ञानिक-उत्पादक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा. दोपहर तीन बजे महोत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितहोगा. इसमें मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे।अवध शिल्पग्राम शुक्रवार फलों के राजा आम की खुशबू से महक उठेगा. यहां शुरू होरहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में अपने उत्पादित आमों की विभिन्न प्रजातियों को लेकर प्रदेश भर से 100 से अधिक किसान पहुंच चुके हैं. शुक्रवारको सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे. महोत्सव को यादगार बनाने के लिए उद्यान विभाग के आला अधिकारी और प्रदेश भर से पहुंच चुकेकरीब 100 किसान वृहस्पतिवार पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे. महोत्सव स्थल पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली, आमन नफीस, सफेदा समेत करीब100 प्रजातियों के आम पहुंच चुके हैं. सभी उत्पादकों को उम्मीद है कि उनका आम महोत्सव में उन्हें सम्मानित करा सकता है.
गौतम बुद्धनगर, नोएडा, शाहजहांपुर समेत 5 जिलों में होगा मेगा निवेश, सौर ऊर्जा में बड़ा फोकस “सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात”

कैबिनेट बैठक में गौतम बुद्धनगर, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, नोएडा और हाथरस में 21252 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. जल्दही सभी कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा. औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि कैबिनेट बैठक में अवाडाइलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड को ग्रेटर नोएडा में 202350 वर्ग मीटर भूखंड के आवंटन पर 252.92 करोड़ की फ्रंट एंड लैंड सब्सिडी प्रोत्साहन राशि केरूप में देने का निर्णय लिया गया है.प्रमुख सचिव एमएसएमई, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि यूपी सौर ऊर्जा में निवेश का बड़ा गढ़ बनेगा. 19 हजारकरोड़ से ज्यादा का निवेश सौर ऊर्जा क्षेत्र में किया गया है. दी जा रही है प्रोत्साहन राशिउन्होंने बताया कि औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत वृहद श्रेणी में 50-200 करोड़, मेगा श्रेणी में 200-500 करोड़, सुपरमेगा श्रेणी में 500-3000 करोड़ व अल्ट्रा मेगा श्रेणी में 3000 करोड़ से अधिक की लागत वाली औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न प्रोत्साहन कैपिटलसब्सिडी, भूमि लागत पर सब्सिडी, नेट एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति, प्लांट और मशीनरी पर लिए ऋण पर ब्याज की प्रतिपूर्ति, स्टांप शुल्क में छूट, इलेक्ट्रिसिटी में छूट, औद्योगिक अनुसंधान के ऋण पर ब्याज की प्रतिपूर्ति आदि प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.उन्होंने बताया कि नोएडा एवं हाथरस में अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड के 11399 करोड़, गौतमबुद्धनगर में सेल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड के8000 करोड़, यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड के 736 करोड़, शाहजहांपुर में मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट के 717 करोड़, फर्रुखाबाद में मेसर्स आईडीबीबीरिसाइक्लिंग आपरेशंस के 460 करोड़ के प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई. लेटर ऑफ कंफर्ट किया जाएगा जारीजल्द ही इन कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा. कैबिनेट ने त्वरित प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत अमेठी में सीमेंट प्लांट को भी मंजूरीदी है. कंपनी अमेठी में 44.5 एकड़ निजी भूमि पर 170 करोड़ का निवेश करेगी. कंपनी को 12.19 करोड़ रुपये नेट जीएसटी और विद्युत शुल्कप्रतिपूर्ति के रूप में दिए जाएंगे. सब्सिडी के एवज में इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ आईएएस अभिषेक प्रकाश पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली कंपनीसेल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड को निवेश के लिए जमीन के साथ मंजूरी दे दी गई. सेल सोलर को गौतमबुद्धनगर में 200 एकड़ जमीन दी गई है. जहां कंपनी 8000 करोड़ के निवेश से पांच गीगावाट के सोलर सेल और माड्यूल और विद्युत संयंत्र का उत्पादन करेगी. कंपनी को कस्टमाइज वित्तीयप्रोत्साहन पैकेज भी दिया जाएगा. कंपनी को जल्द ही लेटर आफ कंफर्ट जारी किया जाएगा.
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम, पूरे किए 4 साल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चारसाल हो जाएंगे ये उनके दो कार्यकालों के चार साल हैं जिनमें उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करके देश भर में विशेष पहचान बनाई औरखूब सुर्खियां बटोरीं. चार साल पहले जुलाई में पुष्कर सिंह धामी को राज्य की बागडोर सौंपी गई थी. तब विधानसभा चुनाव में सिर्फ छह-सात महीनेशेष थे नए युवा चेहरे के कंधों पर भाजपा को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी थी. सत्तारूढ़ दल की वापसी न कर पाने का मिथक बन गया था. मगर धामीने मिथक तोड़ दिया चुनाव जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया. धामी के हाथों में ही कमान सौंपकर भाजपा हाईकमान ने भी नई इबारत लिख डाली. एक्शन में कठोरतातब से लेकर अब तक केंद्रीय नेतृत्व के लिए धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे विश्वसनीय चेहरा साबित हुए हैं. चाहे यूसीसी लागू करने की बात रहीहो या फिर नकल विरोधी, धर्मांतरण विरोधी जैसे कानूनों की, धामी ने उन्हें अमल में लाने में देरी नहीं की. धामी के व्यवहार में सौम्यता और एक्शन मेंकठोरता हमेशा दिखी. उनके कामकाज को मान्यता देने के लिए पीएम मोदी कई बार उत्तराखंड आए। पीठ थपथपाई और साफ संदेश दिया कि वहबगैर किसी चिंता के इसी गति से काम करते रहें। इस बीच सांस रोकने वाला सिलक्यारा टनल प्रकरण रहा हो या फिर रोमांच की पराकाष्ठा वालेराष्ट्रीय खेल, अपनी क्षमताओं के इम्तिहान में धामी पूरे नंबर लाकर पास हुए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में समान नागरिकसंहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण रोकथाम कानून के संबंध में लिए गए फैसले राष्ट्रीय फलक पर छाए और देश के लिए मॉडल बने. नकल रोधी कानून1- नकल माफिया का कुचक्र तोड़ने के लिए फरवरी 2023 में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के लिए( भर्ती में अनुचित साधनों कीरोकथाम व निवारण के उपाय) कानून लागू किया। यह देश के लिए एक मॉडल नकल रोधी कानून बना।2. यूसीसी हुआ लागू: 27 जनवरी 2025 से उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। इसके बाद कुछ अन्य भाजपाशासित राज्यों ने भी यूसीसी के लिए पहल की। यूसीसी के तहत प्रदेश में दो लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।3. दंगाइयों से वसूली के लिए बनाया कानून: दंगा, हड़ताल, विरोध प्रदर्शन में सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों सेबाजार भाव पर नुकसान की भरपाई के लिए 2024 से उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून लागू किया।4. गैंगस्टर एक्ट को बनाया सख्त: गैंगस्टर एक्ट में संशोधन करते हुए गो वध, मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, नकल माफिया, मनी लॉड्रिंगजैसे अपराधों को इसके दायरे में लाया गया। दोष सिद्ध होने पर 10 साल की गैर जमानती साज और 50 हजार रुपये तक जुर्माना प्रावधान कियागया।5. राज्य आंदोलनकारियों और महिला को आरक्षण
रेनॉवेशन या शाही ठाठ? दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले पर 60 लाख खर्च का टेंडर, “विपक्ष ने साधा निशाना”

Dellhi News: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के लिए एक टेंडर जारी किया है. घर के निर्माण केलिए जारी किए गए इस टेंडर की खास बात यह है कि इसे सीएम के आधिकारिक आवास के निर्माण के लिए नहीं बल्कि रेनोवेशन के लिए जारीकिया गया है. पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है. इसे लेकर दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल- आम आदमी पार्टी (आप) केसाथ-साथ कांग्रेस ने भी सीएम रेखा गुप्ता को घेरा है। आप ने रेखा गुप्ता के बंगले को माया महल बुलाना भी शुरू कर दिया है. बताया गया है कि रेखागुप्ता को दो बंगले आवंटित हुए थे। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया है. यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुदरहेंगी. वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2 फिलहाल कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. बंगला नंबर-1 को लेकर खास बात यह हैकि पहले यहां दिल्ली के उपराज्यपाल का दफ्तर था. केबिन में दिया गया था बांटइसके चलते बंगले में कमरों को अलग-अलग केबिन में बांट दिया गया था. एक-एक कमरे को दो या तीन वर्गों में किया गया था ताकि यहां सरकारीकर्मियों के लिए क्यूबिकल्स बनाए जा सकें. ऐसे में जब रेखा गुप्ता ने जून में इस बंगले को अपना निवास बनाए जाने के लिए चुना था. तब अनुमानलगाया जा रहा था कि इसका रेनोवेशन नए सिरे से कराया जाएगागौरतलब है कि रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक अपने परिवार के साथअपने शालीमार बाग स्थित निजी निवास पर रह रही हैं. एक मीडिया ग्रुप ने कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि रेखा गुप्ता पहले लुटियंस दिल्लीमें अपने रहने के लिए घर ढूंढ रही थीं. लेकिन पीडब्ल्यूडी के पास केंद्र सरकार के प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले बंगलों से बदलने के लिए कोई ढंग काबंगला नहीं था. टेंडर के मुताबिक 60 लाख रुपये का जो टेंडर जारी हुआ है उसमें खर्च किसी निर्माण कार्य में नहीं होना है. बल्कि सिर्फ इलेक्ट्रिकलऔर इंटीरियर फिटिंग से जुड़े काम कराए जाने हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजनिवास पर सीएम रेखा गुप्ता को जो बंगला मिला है, वह टाइप-7 काबंगला है। इसमें चार बेडरूम, ड्रॉइंग रूम, बिजनेस हॉल, एक कॉमन हॉल, आगंतुकों के लिए एक विजिटर हॉल, हाउस हेल्प के लिए कमरा, सभी मेंबाथरूम, एक बड़ा लॉन, किचन और घर के पीछे एक बैक यार्ड शामिल है. टेंडर के मुताबिक, जिस बंगले का रेनोवेशन होना है. वहां पहले चरण काटेंडर जारी हुआ है. 9.3 लाख रुपए गए है दर्शाएयहां 2 टन वाले 14 एसी लगाए जाने हैं. जिनका खर्च 7.7 लाख रुपये तय किया गया है। इसके अलावा पांच स्मार्ट टीवी लगाए जाने हैं, जिनकेलिए 9.3 लाख रुपये दर्शाए गए हैं. इसके अलावा 6.03 लाख की लाइटें लगाई जानी हैं. बंगले में सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी भी लगाए जाने हैंजिनके लिए 5.73 लाख रुपये अलग से तय किए गए हैं. दूसरी तरफ बंगले में छत पर लगने वाले 23 प्रीमियम पंखे (सीलिंग फैन) लगेंगे. इन परकरीब 1.8 लाख रुपये का खर्च तय किया गया है इसके अलावा 16 दीवार वाले फैन लगेंगे. बंगले में बिजली की निर्बाध व्यवस्था के लिए दो लाखरुपये से यूपीएस सिस्टम लगाना भी तय किया गया है. इतना ही नहीं बंगले में किचन के लिए टेंडर में अलग से कुछ सुविधाएं लगाने का जिक्र है. इनमें85 हजार रुपये का ओटीजी (ओवन-टोस्टर-ग्रिल), 60 हजार रुपये का डिश वॉशर, 63 हजार रुपये का गैस स्टोव, 32 हजार रुपये के माइक्रोवेव और77 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन का खर्च शामिल है.
अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा NDA में पेशवा बाजीराव की प्रतिमा का अनावरण, “चुनावी बिगुल तेज”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं वे गुरुवार रात को पुणे पहुंचे थे. यहां शाह चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह पुणे के पासखड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में ‘श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा’ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 13.5 फुट ऊंची, 4,000 किलोग्राम वजन की कांस्य प्रतिमा श्रीमंत थोरले बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान की ओर से एनडीए को दान की गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोलसमेत अन्य लोग इस समारोह में शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री शाह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के प्रशिक्षुओं से बातचीत करेंगे. बाद में वह कोंढवा में जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे वह खादी मशीन चौक स्थित बालासाहेब देवड़ा अस्पताल का दौरा भी करेंगे. इसके बाद वडाचीवाड़ी में हेल्थ सिटी की आधारशिला रखेंगे वे बाद में अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे. अमित शाह के दौरे के मद्देनजर जिलाप्रशासन ने यातायात डायवर्जन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं. प्रतिबंध लगाया है जराकालेपदल, कोंढवा और भारती विद्यापीठ यातायात विभाग के तहत सभी माल परिवहन वाहन, डंपर, मिक्सर, ट्रक, भारी, बड़े और धीमी गति से चलनेवाले वाहनों को 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मंतरवाड़ी फाटा से खादी मशीन चौक से कटराज चौक के बीच सड़क पर चलने परप्रतिबंध लगाया जा रहा है.यह अमित शाह का महाराष्ट्र का पांचवां दौरा है जो राज्य में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले हो रहा है।राज्य में इस साल अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है. 1 जुलाई को महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख रवींद्र चव्हाण के चुनाव के बाद यह उनकापहला दौरा है. शाह ने इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय और नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की जीत की राह जारीरखने के लिए आगामी चुनावों के लिए कमर कसने को कहा था. उन्होंने 22 फरवरी को पुणे का दौरा किया था वे 12 अप्रैल को छत्रपति शिवाजीमहाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए रायगढ़ किले गए थे. 26 और 27 मई को उन्होंने नागपुर, नांदेड़ और मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लिया था. इसके अलावा 20 जून को उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के कार्यालय का उद्घाटन किया था.
तमिलनाडु में हिरासत में मौत पर बवाल, मंदिर गार्ड अजित कुमार की मौत ने खड़े किए “कानून-व्यवस्था पर सवाल” जानें क्या है पूरा मामला

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में पुलिस हिरासत में मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दलभाजपा और एआईएडीएमके ने इस मुद्दे पर सीएम एमके स्टालिन और डीएमके सरकार को घेरा है. तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथिरन औरएआईएडीएमके के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने पुलिस की हरकत पर सवाल उठाए हैं. तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथिरन ने कहा कि राज्य मेंकानून-व्यवस्था ठीक नहीं है. पुलिस मुख्यमंत्री के नियंत्रण में नहीं है इसे सचिवालय में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है. सचिवालय मेंबैठे किसी व्यक्ति के आदेश पर अजित कुमार का अपहरण किया गया. उन पर बेरहमी से हमला किया गया और हत्या कर दी गई.उन्होंने कहा कि जहांतक अजित कुमार का सवाल है बिना किसी एफआईआर और जांच के पुलिस ने उनका अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी. बाल शोषण की हुई है कुछ घटनाएंराज्य में यह सामान्य बात हो गई है उन्होंने कहा कि नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन में भी बाल यौन शोषण की कुछ घटनाएं हुई हैं और उन्होंने कुछ पुलिसअधिकारियों का नाम लिया है जिन पुलिस वालों को सुरक्षा देनी है वे अपराध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ माफी मांग रहे हैं.एआईएडीएमके के राष्ट्रीयप्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि यह हिरासत में हुई हत्या है हिरासत में मौत नहीं उसके शरीर पर सिगरेट से जलनेके निशान थे. उसके शरीर का एक भी अंग ऐसा नहीं था जो इस क्रूरता, अमानवीय और बर्बर कृत्य से अछूता रहा हो. पुलिस बल को इस तरह कीअत्यधिक यातना और शक्ति का उपयोग करने की अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां एक आतंकवादी को जेल मेंबिरयानी खिलाई जाती है जबकि तमिलनाडु पुलिस एक आम आदमी पर कानून अपने हाथ में लेती है. जबकि उसके खिलाफ शिकायत अभी भीसाबित नहीं हुई है। शिकायत की विश्वसनीयता अभी बड़े सवालों के घेरे में है. पैसे ठगने का रहा है इतिहासशिकायतकर्ता का पैसे ठगने का इतिहास रहा है कुछ समय पहले उसने डिप्टी सीएम के पीए का नाम लिया था जो अब सामने आया है. उसके पिछलेरिकॉर्ड पर क्लीन चिट नहीं है. सत्यन ने कहा कि अजित कुमार कोई सीरियल अपराधी नहीं था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था हमेंदेखना होगा कि क्या हुआ है? क्या सीएम स्टालिन में उन्हें और हिरासत में यातना और मौत के शिकार हुए 24 लोगों को न्याय दिलाने का साहसहोगा? मदप्पुरम भत्रकाली अम्मन मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अजित कुमार को 27 जून को पुलिस ने 9.5 सोने के सिक्कों की चोरी केमामले में हिरासत में लिया था. कथित तौर पर उन्हें छह सदस्यीय विशेष टीम द्वारा हिरासत में लिया गया और हिरासत में बुरी तरह से प्रताड़ित कियागया. जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. इस मामले मे तमिलनाडु में लोगों के बीच बड़ा आक्रोश पैदा कर दिया. मौत की खबर सामने आते ही स्थानीयलोगों और अजित कुमार के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए.