जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% पर पहुंची, भारत बनी सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था राजकोषीय घाटा 29.9% तक बढ़ा

सरकार ने जून तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का सकल घरेलू उत्पाद वित्तीयवर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़ा है. एक साल पहले यह आंकड़ा 6.5 प्रतिशत था सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह भी बताया गयाहै कि देश का बजटीय घाटा या राजकोषीय घाटा बढ़कर 29.9% पर पहुंच गया है. अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहीअमेरिका की ओर से विनाशकारी टैरिफ लगाए जाने से पहले बीती पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है. बना हुआ प्रमुख अर्थव्यवस्थासरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन केकारण हुई. भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, क्योंकि अप्रैल-जून की अवधि में चीन की जीडीपी वृद्धि 5.2 प्रतिशत थी. आंकड़ों के अनुसार, पिछली उच्चतम जीडीपी वृद्धि 2024 के जनवरी-मार्च में 8.4 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर सेशुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कृषि क्षेत्र में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2024-25 की अप्रैल-जून अवधि में 1.5 प्रतिशत थी. अनुमान लगाया था 6.5 प्रतिशतहालांकि, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मामूली रूप से बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गई, जबकि एक साल पहले इसीअवधि में यह 7.6 प्रतिशत थी. इस महीने की शुरुआत में, भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहनेका अनुमान लगाया था, जिसमें पहली तिमाही 6.5 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 6.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 6.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही 6.3 प्रतिशत थी. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में भारत का राजकोषीय घाटा 4.68 लाख करोड़ रुपये रहा. यह वार्षिक अनुमान का 29.9% है देश का राजकोषीय घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.2% से बढ़कर1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया. अप्रैल से जुलाई तक कुल प्राप्तियां 10.95 लाख करोड़ रुपये रहीं। वहीं, कुल व्यय 15.63 लाख करोड़ रुपये रहा. यह चालू वित्तीय वर्ष वर्ष के बजट लक्ष्य का क्रमशः 31.3% और 30.9% है.
बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई पहल, नीतीश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को दी मंजूरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2005 में सत्तासंभालने के बाद से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और अब इसी दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने लिखा किनवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अब महिलाएं अपनीमेहनत से न केवल राज्य के विकास में योगदान दे रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं. आर्थिक स्थिति और मजबूत होगीमुख्यमंत्री ने बताया कि इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दी गई है. इस योजना काउद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेकहा कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. साथ ही राज्य के भीतर ही बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगोंको मजबूरी में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए नई पहल की घोषणा की है। कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगारयोजना’ को मंजूरी दी गई है.
सीएम योगी का विपक्ष पर वार माफिया-राज, दंगों और पलायन के लिए बताया जिम्मेदार, विकास और खिलाड़ियों को समर्थन की दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्मी और माफियाराज चरम पर था. सपा सरकार में हर जनपदमें एक माफिया को पाला गया था. विकास के धन की बंदरबांट हो रही थी लूट घसोट चरम पर था गरीबों के लिए आने वाले पैसे पर डाका डालाजाता था. सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सूरज पर थूंकने जैसा है. यह पीएम का नहीं देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है जनता इसका जवाब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ में साढ़े पांचअरब की परियोजनाओं का लोकापर्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे. हिंदुओं को पलायन करने पर किया मजबूरयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस का एनडी गठबंधन भारत विरोधी गठबंधन है. यह देश की आन बान शान के साथ खिलवाड़ करनेवाला गठबंधन है 140 करोड़ जनता के प्रति नहीं भारत के सांविधानिक संस्थाओं को अपमान करने वाला गठबंधन है. सत्ता में आने पर देश और प्रदेशमें अराजकता पैदा करने वाले कांग्रेस और सपा के लोग आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. इनके शासन काल में प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दियागया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस के शासन काल में हुए दंगों की जो आंशिक रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है किसतरह से प्रदेश में दंगों की साजिश रची गई और बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार किया गया. हिंदुओं को पलायन करने पर मजबूर किया गया. खिलाड़ी कर सके देश की नाम रोशनसीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है. गरीबों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सशक्तिकरण के माध्यम से हम आगे बढ़ रहे हैं. प्रदेश में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं बिना भेदभाव के आवास योजना का लाभ मिलरहा है. पीएम आवास योजना का सबसे ज्यादा लाभ प्रतापगढ़ जनपद के लोगों को मिला. बिना किसी का नाम लिए सीएम योगी ने कहा कि पीएममोदी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है देश की जनता अपने को अपमानित महसूस कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि मेरठमें स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है भाजपा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र को सम्मान देने का कार्य किया है. उनके नामपर खेल के सबसे बडे़ पुरस्कार की घोषणा की गई है. अब पूरे प्रदेश के हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा ताकि प्रतिभाशालीखिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें.