पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान – सुनील बंसल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी ने कहा कि 25 सितंबर का दिन हम सबके लिए बहुत ही खास है। इस दिन महान चिंतकऔर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई जाती है। उनका पूरा जीवन देश, समाज और गरीबों कीसेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं और सही रास्ता दिखाते हैं। सुनील बंसल जी ने बताया कि इस बार उनकी जयंतीके अवसर पर पार्टी दो बड़े अभियानों की शुरुआत कर रही है। इन अभियानों का उद्देश्य लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना जगाना और स्थानीय उत्पादोंको बढ़ावा देना है। पहला अभियान – आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारतउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना दिया है, वह आज पूरे देश की ताकत बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत कामतलब है कि हमें अपनी ज़रूरतों के लिए बाहर पर निर्भर नहीं होना चाहिए। हमें अपने देश में ही उत्पादन करना चाहिए और अपनी क्षमता पर भरोसाकरना चाहिए। इस अभियान के तहत लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपने हुनर का इस्तेमाल करें, छोटे उद्योग शुरू करें और देश की तरक्कीमें अपना योगदान दें। दूसरा अभियान – वोकल फॉर लोकलसुनील बंसल जी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हमेशा स्वदेशी और स्थानीय संसाधनों को महत्व देने की बात करते थे। इसी सोच सेप्रेरणा लेकर वोकल फॉर लोकल अभियान की शुरुआत होगी। इसका मतलब है कि हमें जितना हो सके अपने आसपास बने हुए सामान खरीदनेचाहिए। जब हम लोकल प्रोडक्ट्स खरीदेंगे, तो हमारे छोटे दुकानदार, कारीगर और उद्योगपति मज़बूत होंगे। इससे लाखों परिवारों की आजीविकासुरक्षित होगी और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। समाज को जोड़ने वाला अभियानबंसल जी ने कहा कि इन अभियानों के तहत अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें रैलियाँ, प्रदर्शनी, गोष्ठियाँ और जनजागरूकताअभियान शामिल होंगे। खासकर युवाओं और महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा ताकि वे अपने स्तर पर लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दें। इसतरह समाज का हर वर्ग इसमें जुड़ सकेगा और देश को मजबूत बना सकेगा। अंत में सुनील बंसल जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती केवल एक दिन मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह उनके विचारों कोअपनाने और देश को नई दिशा देने का समय है। आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान उसी सोच को आगे बढ़ाते हैं। हमें संकल्प लेनाचाहिए कि हम देशी उत्पादों को अपनाएँगे, स्थानीय व्यापारियों को सहारा देंगे और भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदानदेंगे.
राजनीति का मतलब है जनता की सेवा -भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को एक नई दिशा दी है। उन्होंने दिखाया है कि राजनीति का असली मतलबजनता की सेवा करना है। मोदी जी ने हमेशा यह बात कही है कि नेता तभी सफल है, जब उसका काम आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाए। सेवा पखवाड़ा की शुरुआतहर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस आता है। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा के कामों के साथ जोड़ती है। इस बार भी17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती होती है, और गांधी जी ने भीजीवनभर सेवा और स्वच्छता पर ज़ोर दिया था। इसलिए यह पूरा पखवाड़ा मोदी जी और गांधी जी दोनों के विचारों को आगे बढ़ाने का समय होगा। मोदी जी की सोचमोदी जी का मानना है कि राजनीति केवल कुर्सी और सत्ता के लिए नहीं होनी चाहिए। राजनीति का सही रास्ता वही है, जो जनता के बीच जाकरउनकी समस्याएँ सुने और हल करे। उन्होंने गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना चलाई, जिसमें महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले। उन्होंने गरीबों केबैंक खाते खुलवाए, ताकि लोग सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना शुरू की, जिससे लाखों परिवारों कोमुफ्त इलाज मिल रहा है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से देशभर में सफाई को एक आंदोलन बना दिया। सेवा पखवाड़ा में क्या होगाइस बार भी सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गाँव-गाँव और शहर-शहर जाकर सेवा करेंगे। कहीं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, कहींरक्तदान शिविर होंगे। कई जगह सफाई अभियान चलाया जाएगा और गरीब परिवारों को मदद दी जाएगी। पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेशभी दिया जाएगा। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिए लोगों को अपने ही देश में बने सामान का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। भूपेंद्र यादव का संदेशभूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिवस सिर्फ जश्न का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन सेवा के कामों को करने का अवसर है। उन्होंने कहा किमोदी जी ने राजनीति को सेवा का रास्ता बनाया है और यही असली राजनीति है। सेवा पखवाड़ा हमें यह सिखाता है कि अगर हम सब मिलकर समाजकी भलाई के लिए काम करें तो देश और मज़बूत होगा। सेवा पखवाड़ा कोई साधारण कार्यक्रम नहीं है। यह हमें याद दिलाता है कि देश और समाज के लिए कुछ करना ही सबसे बड़ा काम है। प्रधानमंत्रीमोदी जी का जीवन इसी सोच को समर्पित है। उनका जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना उनकी उसी भावना को जनता तक पहुँचाने का प्रयासहै। भूपेंद्र यादव ने साफ कहा कि राजनीति का असली मक़सद सेवा है, और भाजपा इसी राह पर आगे बढ़ रही है।
PM मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’, दिल्ली BJP चलाएगी सफाई, हेल्थ कैंप और राहत अभियान “दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की घोषणा”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा कि की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली भाजपा, दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगरनिगम विशेष “सेवा पखवाड़ा” मनायेंगे. यह अभियान प्रधान मंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तकचलेगा. इसके अंतर्गत सफाई अभियान चलेगा, हेल्थ चेकप और रक्त दान कैंप लगेंगे और साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सेवा के अनेक काम करेंगे. वीरेंद्रसचदेवा ने कहा कि यह त्योहारों का सीजन है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जहाँ भी हम त्योहार मनाए वहाँ स्वच्छताका ज़रूर ध्यान रखें. सेवा सिलसिला जारीउन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के नाम पर सौरभ भारद्वाज द्वारा उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कहा कि कम से कम अबआम आदमी पार्टी और खासकर सौरभ भारद्वाज यह ज्ञान ना दें क्योंकि इस दिल्ली ने देखा है कि कैसे दुर्गा पूजा समितियों एवं छठ समितियों को चंदादेने के नाम पर धमकाया जाता था कि अगर अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नहीं लगाओगे तो पैसे नहीं मिलेगे और इसके अलावा कई जगह इनकेविधायक तो समिति के सदस्यों को मारते पीटते हुए भी नजर आए. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी सेवा के भाव से काम करती है औरइसका उदाहरण आप देख चुके हैं जब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 52 ट्रक पंजाब भेजे गए हैं और सेवा सिलसिला जारी है. शीर्घ पहुंचाएंगे जरुरतमदो तकवीरेंद्र सचदेवा के निर्देश के बाद पिछले दो दिनों में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री इकट्ठा करवाई है जिसमेखासकर मुस्लिम बहुल इलाक़ों जैसे सीलमपुर, जाफराबाद, बल्लीमारन, मटिया महल इत्यादि से जरूरत का सामान जैसे कपड़े, चादर, रसोई के बर्तनऔर छोटा गैस सिलेंडर बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एकत्र किए गये हैं. अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चाने लगभग दस लाख से अधिक कीमत के प्रेशर कुक्कर, सिलेंडर, चप्पल, ब्लैंकेट बर्तन इत्यादि विभिन्न मुस्लिम इलाकों से प्रदेश पदाधिकारियों औरस्थानीय गणमान्यों की सहायता से इकट्ठा किया है और शीघ्र इन्हे जरूरतमंदों तक पहुंचायेंगे.
AAP विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है BJP, हम डरने वाले नहीं बोले आप नेता सौरभ भारद्वाज

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि आज देश में जोहालात हैं वह बेहद ही चिंताजनक है. उन्होंने कहा, कि अब तक भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओंको परेशान किया करती थी, वहां तक समझ में आता था परंतु अब भाजपा जानबूझकर आम आदमी पार्टी के विधायकों को चुन चुन कर झूठे मुकदमोंमें फंसा कर जेल में बंद कर रही है, यह बेहद ही चिंताजनक है. उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि गुजरात के हमारे विधायक चैतर वसावाजुलाई के महीने से गुजरात की सेंट्रल जेल में बंद है उन्होंने कहा, कि भाजपा के किसी व्यक्ति ने उन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. उनपर यह आरोप लगाया है, कि उन्होंने अपनी एक बैठक में किसी बात पर आक्रोशित होकर एक व्यक्ति को फोन फैंक कर मारा और वहां रखा कांच कागिलास तोड़कर उस व्यक्ति की हत्या करने के लिए उसके पीछे दौड़े. सौरभ भारद्वाज ने कहा की क्या ऐसा संभव है, कि एक विधायक अपनी बैठक मेंइस तरह का कृत्य करेगा. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसी कहानी भाजपा द्वारा सिर्फ और सिर्फ इसलिए बनाई जा रही हैं ताकि आम आदमी पार्टी केविधायकों को किसी भी तरह से झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल में बंद किया जा सके. मुकदमों में गया फसायादिल्ली का उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भाजपा ने दिल्ली में भी हमारे दर्जनों विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसा रखा है. हमारे एकपूर्व विधायक नरेश बालियान जी पर मकोका का झूठा मुकदमा लगाकर उन्हें लगभग पिछले 9–10 महीने से जेल में बंद किया हुआ है. झूठा मुकदमालगाकर अरविंद केजरीवाल जी को जेल भेजा गया, मनीष सिसोदिया जी को जेल भेजा गया, संजय सिंह जी को जेल भेजा गया, सत्येंद्र जैन जी कोजेल भेजा गया, हमारे विधायक अमानतुल्लाह खान पर तो कोई भी ऐसा एक्ट नहीं बचा जिसके तहत भाजपा ने मुकदमा न करवा रखा हो. अब हालही में कश्मीर से हमारे एक विधायक महराज मलिक पर भाजपा ने पीएसए के तहत झूठा मुकदमा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा महराजमलिक को सालों तक जेल में बंद रखना चाहती है उन्होंने कहा, कि यह समझ से बिल्कुल परे है, कि आखिर भारतीय जनता पार्टी को ऐसा क्या डर हैआम आदमी पार्टी से की आम आदमी पार्टी के विधायकों को एक-एक कर झूठे मुकदमों में फसाया जा रहा है. शांतिपूर्वक किया प्रदर्शनमीडिया के माध्यम से भाजपा को चेतावनी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि यदि भाजपा को ऐसा लगता है, कि इस प्रकार के झूठे मुकदमे करकेऔर आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसा कर, जेल भेज कर वह हमें डरा देंगे, तो हम भाजपा के इन हथकंडों से डरनेवाले नहीं है. उन्होंने कहा, कि भाजपा की इस घटिया राजनीति को देश की जनता देख रही है और उसका एक जीता जागता उदाहरण कश्मीर में हमारेविधायक महराज मलिक के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनता का जन सैलाब है, जो अपने विधायक महराज मलिक के हक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कररहा है.
Najafgarh Submerged, CM in Denial Jarnail Singh Slams Rekha Gupta for Ignoring Delhi Flood Crisis

AAP MLA Jarnail Singh on Wednesday tore into Chief Minister Rekha Gupta’s claim that there is no waterlogging in Delhi, exposing the ground reality in Najafgarh where streets, homes, and farmlands remain submerged. Touring flood-hit areas, Jarnail Singh said the Chief Minister has added insult to injury by denying the crisis, even as families battle […]
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, ओम बिरला बोले कभी नहीं छोड़ा ईमानदारी का रास्ता “बिरला सहित कई गणमान्य हुए शामिल”

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के 138वीं जन्म जयंती के अवसर पर संसद परिसर के बाहर स्थित पार्क में आयोजित एक समारोह में लोकसभाअध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंहबिष्ट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की. नहीं छोड़ा इमानदारी की राह को कभीकार्यक्रम का संयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डा. एस.सी.एल. गुप्ता ने किया और उपस्थितगणमान्य जनों का अभिनंदन किया. ओम बिरला ने कहा की पं. गोविंद बल्लभ पंत सादगी के साथ लोक सेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे जिन्होनें अपनेजीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए इमानदारी की राह को कभी नही छोड़ा. अथितियों का किया स्वागत“पं. गोविंद बल्लभ पंत सादगी, निष्ठा और कर्तव्य के प्रतीक थे उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए हमेशा ईमानदारी, समर्पण और लोक सेवाको प्राथमिकता दी।”कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित पंत के आज़ादी के आंदोलन में योगदान, उनके प्रशासनिक कौशल और संविधान निर्माण में उनकीभूमिका को रेखांकित किया. समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि और पंडित पंत के अनुयायी उपस्थितरहे. कार्यक्रम का संयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डा. एस.सी.एल. गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंनेसभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. प्रवेश साहिब सिंह ने पंत जी को राष्ट्र के लिए समर्पित एक महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि नईपीढ़ी को उनके आदर्शों से जुड़ना चाहिए. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पंत जी का योगदान केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि शिक्षा, भाषा, और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.