मुंगेर को बड़ी सौगात 17 हजार करोड़ की 327 योजनाओं का शिलान्यास, बरियारपुर में खुला 30 शैय्या वाला अस्पताल

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड में 7.69 करोड़ की लागत से बने 30 शैय्या वाले नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्रीराजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट और फीता काटकर किया. इस मौके पर दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य, ऊर्जा, नगर विकास एवं आवास और पंचायती राज विभाग से जुड़ी कुल 327 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भीकिया. इनमें 83 योजनाओं का उद्घाटन और 244 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है इन पर करीब 17,976 करोड़ रुपये की लागत आएगी. मदर डेयरी को 14 एकड़ जमीन दी गईकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि बरियारपुर में बने इस स्वास्थ्य केंद्र में अब विभिन्न प्रकार की जांचें होंगी और मरीजों को 254 तरह की दवाइयां मुफ्त मेंउपलब्ध कराई जाएंगी इससे स्थानीय लोगों को इलाज और जांच के लिए मुंगेर शहर नहीं जाना पड़ेगा. ललन सिंह ने बताया कि जमालपुर औद्योगिकक्षेत्र में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से मदर डेयरी का मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा. इसके लिए मदर डेयरी को 14 एकड़जमीन दी गई है यह यूनिट मुंगेर, बांका, भागलपुर, लखीसराय और जमुई जिले के किसानों से दूध एकत्र करेगी गांव-गांव में सहकारी समितियां बनाईजाएंगी। यहां से दूध एकत्र कर विभिन्न डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे.इसके अलावा, एक बायोगैस प्लांट भी लगाया जाएगा, जिसके लिए किसानों से गोबर खरीदा जाएगा. इस गोबर से ऊर्जा तैयार कर डेयरी प्लांट कासंचालन किया जाएगा मुख्यमंत्री अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसका शिलान्यास करेंगे. 327 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कियाउप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मरीन ड्राइव निर्माण कार्य और लगभग 4000 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं काशिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुंगेर से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे सहित कई हाईवे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है इसकेअलावा मोकामा से मुंगेर एक्सप्रेस-वे को स्वीकृति मिल चुकी है इसमें मोकामा से सूर्यगढ़ा तक फोर लेन और सूर्यगढ़ा से मुंगेर तक सिक्स लेन सड़कबनाई जाएगी. हल्दिया-रक्सौल सड़क को भी सिक्स लेन किया जाएगा.इस मौके पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारीनिखिल धनराज निप्पीणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे उद्घाटन कोदेखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड को आज बड़ी सौगात मिली. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंहउर्फ ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और 17 हजार करोड़ की लागत सेजुड़ी 327 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.
बिहार ने दो दौर देखे एक डर का, दूसरा विकास का” , पटना में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लालू-राजद पर साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए की बैठक की. पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार पहले बैठक भाजपा केप्रदेश कार्यालय में होनी थी, लेकिन राजस्व कर्मचारियों के भाजपा कार्यालय के पास आन्दोलन करने के कारण बैठक का स्थान बदल कर स्टेट गेस्टहाउस किया गया. इस वजह से बैठक के समय में भी परिवर्तन हो गया. बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजद और लालू प्रसाद परजमकर बोले उन्होंने कहा कि बिहार ने दो दौर देखे हैं – एक वह दौर जब अपहरण और भय का माहौल था, और दूसरा वह दौर जब विकास की राह परराज्य ने कदम बढ़ाए. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता जानती है कि किसने केवल पलायन और अराजकता को महिमामंडित किया और किसनेसड़क, अस्पताल, रेलवे और रोजगार दिया. विकास विरोधी शासन का प्रतीकबिहार को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो विकास को महत्व दें, न कि उसे रोकने का प्रयास करें.जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब बिहार से इंजीनियर, प्रोफेशनल और कारोबारी घर लौटने से डरते थे अपहरण का ऐसा वातावरण था किफिरौती की दरें तक तय रहती थीं विश्वविद्यालयों में छात्रों को समय पर परीक्षा न दे पाने की शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी. आगे उन्होंने जर्जर सड़कों कोलालू प्रसाद यादव से जोड़ते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव कहते थे कि अगर सड़क बन जाएगी तो पुलिस जल्दी पहुंच जाएगी, इसलिए सड़क नहींबननी चाहिए जेपी नड्डा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की यह मानसिकता विकास विरोधी शासन का प्रतीक थी. विकास की राह पर राज्य ने कदम बढ़ाएभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में बने हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और फिर वहवहां से गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा की 50 फीट ऊंची प्रतिमा के पास गए। फिर वह प्रतिमा की परिक्रमा की इस दौरान जेपीनड्डा ने एआई आधारित फंडस ऑन फोन डिवाइस से अपने आँखों की जांच भी कराई बाल नेत्र विभाग में मोतियाबिन्द की सफल सर्जरी के बाद एकवर्षीय और दो वर्षीय बच्चे को दवा की किट भी दी गई सीतामढ़ी जिले के कन्हैया (1) और पश्चिम चंपारण जिले के मुन्ना (2) जन्मजात मोतियाबिन्दसे पीड़ित थे इस अस्पताल में कन्हैया और मुन्ना को एक-एक आंख के मोतियाबिन्द की सफल सर्जरी निःशुल्क की गयी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा लालू प्रसाद और राजद पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि बिहार ने दो दौर देखे हैं – एक वह दौर जब अपहरण और भय का माहौलथा, और दूसरा वह दौर है जब विकास की राह पर राज्य ने कदम बढ़ाए हैं.
डबल इंजन की सरकार ने किया विकास, अब 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया एलान

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को मधेपुरा में एनडीएने शक्ति प्रदर्शन किया मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारोंकार्यकर्ता और समर्थक जुटे. स्टेडियम में लगातार “2025… फिर से नीतीश” के नारे गूंजते. संभावित प्रत्याशी भी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचेऔर शक्ति प्रदर्शन किया. एनडीए सरकार आने के बाद विकास की नई धारा शुरूकार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए के पक्ष में एकजुटहोकर मतदान करने की अपील की मंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि डबल इंजनकी सरकार ने हर गांव को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली, गांव-गांव सड़क और बेहतर कानून-व्यवस्था संभव हुई है. मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के लिए काम किया है. सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन नेकहा कि सम्मेलन में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि मधेपुरा विधानसभा परिवर्तन के लिए तैयार है उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की स्थिति कोयाद करते हुए कहा कि उस दौर में सड़कों, बिजली और अस्पतालों की हालत बेहद खराब थी और अपहरण व भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिनएनडीए सरकार आने के बाद विकास की नई धारा शुरू हुई.एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वानई. संतोष कुमार ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार गठबंधन 225 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा उन्होंनेविपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए ने ही धरातल पर विकास को उतारा है. सम्मेलन में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्षअमरदीप कुमार, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, निखिल मंडल, मंजू देवी, श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, ई. अविनाश कुमार सहित कई वरीय नेता मंच पर मौजूद रहे नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और एनडीए को भारी बहुमत से जीतदिलाने का आह्वान किया.
PM मोदी के सलाहकार और NEP आर्किटेक्ट अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के नए सचिव, चारा घोटाले का भी किया था भंडाफोड़

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अमित खरे को नये उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्तिकार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी. अमित खरे वर्तमान में पीएम मोदी के सलाहकार हैं. वे 12 अक्टूबर, 2021 से प्रधानमंत्री कार्यालय में सामाजिक क्षेत्र से संबंधित मामलों को संभाल रहे हैं. वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को तैयार करने और लागू करने वाली कोरटीम का भी हिस्सा थे. नई नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अमित खरे, आईएएस (सेवानिवृत्त), 1985 बैच, झारखंड कैडर, को भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है उनकी नियुक्तिअनुबंध के आधार पर, सचिव के पद और वेतन पर, पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी. शीर्ष नेता और अधिकारी दोषी पाए गएखरे ने सार्वजनिक सेवा में अपने विशिष्ट कार्यकाल के दौरान केन्द्र और राज्य सरकारों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. वह 31 मई, 2018 को भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव के पद पर शामिल हुए और तत्पश्चात उन्होंने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सचिव तथा उच्च शिक्षा सचिव केरूप में कार्य किया. पूर्व नौकरशाह 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित खरे मानव संसाधन विकास और सूचना प्रसारणमंत्रालयों में सचिव रह चुके हैं झारखंड के चाईबासा में 1990 के दशक में वह जिलाधिकारी थे उनके कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले कापर्दाफाश हुआ था बतौर जिलाधिकारी उनकी ही लिखाई एफआईआर पर चारा घोटाले की जांच शुरू हुई थी, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित कई शीर्ष नेता और अधिकारी दोषी पाए गए थे. झारखंड कैडर की 1992 बैच के आईएएसलालू प्रसाद यादव तो हाल तक चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची जेल में सजा काट रहे थे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षानीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी. अमित खरे दिल्लीके सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक हैं और आईआईएम अहमदाबाद से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर हैं अमित खरे की पत्नी निधि खरे भीझारखंड कैडर की 1992 बैच की आईएएस हैं. अमित खरे दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक हैं और आईआईएम अहमदाबाद से बिजनेसएडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर हैं अमित खरे की पत्नी निधि खरे भी झारखंड कैडर की 1992 बैच की आईएएस हैं.
पाकिस्तान के पूर्व इमरान खान की कानूनी टीम ने संयुक्त राष्ट्र से मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ की अपील, कैद में अमानवीय व्यवहार काआरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कानूनी टीम ने उनकी हिरासत में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से हस्तक्षेप की मांग की है टीम ने यूएन के टॉर्चर पर विशेष प्रतिवेदक के समक्ष अपील दाखिल की है इसमें दावा किया गया है कि खान को जिस तरहकैद में रखा जा रहा है, वह न केवल अमानवीय है, बल्कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन भी है. पाकिस्तान की मीडिया की रिपोर्ट केमुताबिक, यह अपील पर्सियस स्ट्रैटेजीज ने इमरान खान की ओर से दायर की है इसमें कहा गया है कि खान के साथ व्यवस्थित तरीके से बुरा व्यवहारकिया जा रहा है. अपील में एक पैटर्न का जिक्र है, जिसमें लंबे समय तक एकांत कारावास, चिकित्सा सुविधाओं से वंचित करना, दूषित भोजन देनाऔर वकीलों व परिवार से मिलने पर पाबंदी शामिल है. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून की धज्जियां उड़ाने जैसाखान की कानूनी टीम ने कहा कि इन हालातों से पाकिस्तान ने जिस ‘कन्वेंशन अगेंस्ट टॉर्चर’ (कैट) और ‘इंटरनेशनल कॉवेनेंट ऑन सिविल एंडपॉलिटिकल राइट्स’ (आईसीसीपीआर) पर हस्ताक्षर किए हैं, उनका उल्लंघन होता है टीम का कहना है कि यह सीधा-सीधा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारकानून की धज्जियां उड़ाने जैसा है. इस अपील में शामिल बयान में इमरान खान के बेटे सुलेमान खान ने कहा कि उनके पिता को जिन परिस्थितियों मेंरखा गया है, वे किसी भी इंसान के लिए असहनीय हैं उन्होंने इसे सीधा-सीधा यातना करार दिया. वहीं, उनके दूसरे बेटे कासिम खान ने कहा कि यूएनपहले ही मान चुका है कि इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध है अब उन्हें जिस तरह से तोड़ने की कोशिश हो रही है, वह उनकी हिम्मत नहीं तोड़ पाएगी. राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहीइमरान खान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार जुल्फी बुखारी ने कहा कि यह अपील खान की दृढ़ता को रेखांकित करती है उन्होंने कहा कि खानअवैध कैद और अपमानजनक बर्ताव झेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वे साहस और शांतिपूर्ण प्रतिरोध का प्रतीक बने हुए हैं. खान की टीम ने संयुक्तराष्ट्र से अपील की है कि वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाए ताकि इमरान खान की शारीरिक और मानसिक स्थिति सुरक्षित रहे गौरतलब है किइमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. इमरान खान को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सेपाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों और समर्थकों ने कई बार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. खान कीकानूनी टीम का कहना है कि सरकार उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रही है.
Great Nicobar Mega Project Faces Legal Challenge Over Violation of Forest Rights Act Says Jairam Ramesh

The Andaman and Nicobar Islands administration—controlled by the Union Home Ministry—certified that all individual and community rights under the Forest Rights Act, 2006 had been identified, settled, and consent obtained for diversion to the Great Nicobar mega infrastructure project. On December 18, 2024, this approval was challenged in the Calcutta High Court by Meena Gupta, […]