भ्रष्टाचार छुपाने के लिए शिक्षा निदेशक का तबादला, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर साधा निशाना “जानें क्या कुछ कहा”

आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एमसीडी के शिक्षा विभाग के निदेशक का अचानक तबादला करने को लेकर भाजपा परतीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए शिक्षा निदेशक का तबादला किया है. भाजपा शासित एमसीडी केशिक्षा विभाग में सीनियरिटी लिस्ट, प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट और शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में हो रही लगातार धांधलियों को आम आदमी पार्टी नेहमेशा उठाता है ‘‘आप’’ द्वारा लगातार शिक्षा विभाग के उठाए गए मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए भाजपा ने एमसीडी के शिक्षा निदेशक पद से संजय सिंहको हटा दिया गया अब निगम आयुक्त सीनियरिटी लिस्ट और प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट में हुई इन धांधलियों की जांच कराए और दोषियों पर कार्रवाईकर जेल भेजे. एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि शिक्षा विभाग के निदेशक का तबादला तुरंत प्रभाव से हो गया। “आप” ने लगातारशिक्षा विभाग और भाजपा की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था हमने 30 जून, 2025 को यह उजागर किया था कि शिक्षा विभागकी वरिष्ठता सूची और स्थानांतरण नीति में गड़बड़ी है। जबकि उस समय महापौर ने कहा था कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है और पदोन्नति व स्थानांतरणबिल्कुल ठीक हो रहा है. 25 लोग तबादला नहीं चाहतेअंकुश नारंग ने कहा कि हमने मुद्दे उठाया था कि 1995 से 2002 तक की बन रही वरिष्ठता सूची गलत है दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड(डीएसएसबी) ने 2001 में पहली भर्ती की थी, तो शिक्षा विभाग ने बिना मापदंड लिए मेरिट कैसे बना दी? जब प्रमोशन सूची ली गई तो मार्क खालीछोड़ दिए गए और लिख दिया कि 30 जून, 2025 को सेवानिवृत्ति इन्होंने अनुसूचित जाति के शिक्षकों को साफ दरकिनार करते हुए वरिष्ठता सूचीऔर प्रमोशन सूची बनाई. अंकुश नारंग ने कहा कि जब वरिष्ठता सूची सही नहीं थी, तो प्रमोशन सूची कैसे सही हुई? इन दोनों मुद्दों को “आप” ने प्रेसवार्ता करके लगातार उजागर किया. साथ ही, सबूत दिखाए कि स्थानांतरण नीति में कैसे भाजपा और शिक्षा विभाग पैसे लेकर पर्ची बनाकर अपनेहिसाब से काम करते हैं। जब 50 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया, तो उनमें से 25 लोग अपना स्थानांतरण चाहते थे, जबकि 25 लोग तबादलानहीं चाहते थे. भाजपा का भ्रष्टाचार जब अपने चरम पर पहुंच गयाफिर भी उन्हें जबरदस्ती स्थानांतरित कर दिया गया। इनमें एक स्टेज चार कैंसर रोगी और एक ऑस्टियो आर्थराइटिस मरीज भी शामिल थे एक शिक्षकका दो साल पहले स्थानांतरण हो चुका था, फिर भी दोबारा स्थानांतरण किया गया। स्थानांतरण रोकने के लिखित आवेदन के बावजूद उनकी सुनवाईनहीं हुई इससे साफ दिख रहा था कि भाजपा और शिक्षा विभाग मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं अंकुश नारंग ने कहा कि आज भाजपा का भ्रष्टाचार जबअपने चरम पर पहुंच गया, तब इन्होंने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक का ही स्थानांतरण कर दिया, ताकि इनका साराभ्रष्टाचार छिप सके.
Modi Govt has deeply hurt sentiments of Sikh community by denying permission for Sikh pilgrims to visit sacred sites in Pakistan,says CM Bhagwant Singh Mann

Minister Bhagwant Singh Mann on Monday raised strong objections over the decision of Government of India to cancel the Visit of Sikh pilgrims to Pakistan on the occasion of parkash purab of Sri Guru Nanak Dev Ji. The Punjab Chief Minister expressed that It’s hard to understand whether BJP’s policy is against Pakistan or against […]
महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया, ‘‘नारी सम्मान समारोह’’ में गूंजा महिला अधिकारों का स्वर” “सरकार की नीतियों पर उठे सवाल”

भारत में महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के के उद्देश्य से 15 सितंबर 1984 को भारत की प्रथम महिलाप्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 इंदिरा गांधी जी द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापान की गई थी आज महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस के अवसर परउत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी जी द्वारा ‘‘नारी सम्मान समारोह’’ का आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊपश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी जी मुख्य अतिथि एवं सिद्धी श्री, डॉ0 रिचा शर्मा एवं मेहताब जायसी जी विशिष्ट अतिथि के रूपमें उपस्थित रही. कार्यक्रम से पहले महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी जी द्वारा महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवंकार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर ‘‘महिला कांग्रेस का झण्डा फहराया गया एवं मिठाई वितरित की गई. भाजपा सरकार महिलाओं की प्रति कितनी संवेदनशील?तत्पश्चात महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ पश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी जी जो कि एक सामाजिककार्यकर्ता के रूप में 50 बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई का उत्तरदायित्व खुद संभाल रखा है जिनका सम्मान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी जी द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर किया गया इसके साथ ही संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया. ‘‘महिला कांग्रेस स्थापना’’ अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन कीअध्यक्ष ममता चौधरी ने उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वाराखोखले वादे किये जा रहे हैं जबकि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं कीजाती जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रति कितनी संवेदनशील है. महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं घटेगीउन्होंने कहा कि प्रदेश के के मुख्यमंत्री का यह बयान कि यदि किसी चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता होती है तो अगले चौराहे पर अपराधियों कोयमराज मिलेंगे महिला कांग्रेस जानना चाहती है कि यमराज कहां हैं? ममता चौधरी ने कहा कि देश की आधी आबादी कांग्रेस की ओर आशा भरीनिगाहों से देख रही है हमें उनकी आवाज बनकर उनके मुद्दों एवं समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष करना होगा आज महिला कांग्रेस स्थापनादिवस के अवसर पर हम महिला कांग्रेस की महिलाएं संकल्प लेते हैं कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं घटेगी हमपीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे.आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, डॉ0 रिचा शर्मा, सिद्धीश्री, दुर्गा चौबे, सुमन प्रजापति, मेहताब जायसी, माया चौबे, बबिता श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे, कमलेश सिंह, प्रेमलता दुबे, मीना वर्मा, मधु रावत, जीनत परवीन सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही.
Initiative of helping road accident victims, life-saving scheme started by Arvind Kejriwal Govt, has now been scrapped Said Saurabh Bharadwaj

Senior Aam Aadmi Party (AAP) leader and Delhi State President Saurabh Bharadwaj on Monday raised serious questions over the shocking road accident in Delhi Cantonment area, where a senior officer from the Union Finance Department lost his life after being hit by a speeding BMW. The former Delhi Health Minister said the case highlights the apathy […]
Congress Slams Bihar Govt for Leasing 1,050 Acres to Adani at Token Rent, Warns of ‘Double Loot’ with Exorbitant Power Tariffs says Pawan khera

The Congress today questioned the Bihar government’s decision to lease out 1,050 acres land in the state to Gautam Adani for a power plant at a token rent of Re one per year. The land has been leased for a period of 33 years. The party also referred to the highly exorbitant tariff of Rs […]
Delhi BJP Leader Virendra Sachdeva Announces 17 Events Across City to Celebrate PM Modi’s Birthday, Over One Lakh Workers to Participate

Delhi BJP to organize 17 different programs from state to mandal level over a fortnight to mark Prime Minister Shri Narendra Modi’s birthday Delhi BJP leaders and workers will also participate in various Delhi Government programs Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva, while addressing the media today, released the list of the coordination committee for […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमो प्रगति दिल्ली- बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक गीत का शुभारंभ

दिल्ली सचिवालय में आज का दिन बेहद खास रहा। यह दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को समर्पित था। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखागुप्ता ने बच्चों के साथ मिलकर विशेष गीत नमो प्रगति दिल्ली – बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक लॉन्च किया। यह गीत दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी आवाज़ में गाया है। इसमें भारत की अलग-अलग भाषाओं की झलक देखने और सुनने कोमिलती है। गीत में सिर्फ शब्द और संगीत ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के प्रति बच्चों का स्नेह और भारत की एकता का संदेश भी समाहित है। बच्चों का जोश और योगदानकार्यक्रम में दिल्ली के 50 से अधिक सरकारी विद्यालयों ने हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े छात्रों तक सभी ने अपनी कला और हुनर काप्रदर्शन किया। किसी ने गीत गाया, किसी ने नृत्य किया, तो किसी ने वीडियो और फोटो बनाने में योगदान दिया। इस गीत की तैयारी में 400 सेअधिक छात्रों ने मेहनत की। उन्होंने मिलकर रिकॉर्डिंग की, गाना लिखा, संगीत जोड़ा और इसे प्रस्तुति का रूप दिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने300 से अधिक हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड भी बनाए, जिनमें उन्होंने अपने हाथों से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाइयाँ लिखीं। मुख्यमंत्री रेखागुप्ता ने इन कार्डों और गीत को बच्चों से लेकर यह आश्वासन दिया कि वह इन्हें स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तक पहुंचाएँगी। मुख्यमंत्री का स्नेह और संदेशमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जब सचिवालय पहुँचीं तो बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उन्हें गले लगाया और उनकेप्रयासों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल एक संगीतमय प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सामूहिक भावना और प्रधानमंत्री जीके लिए बच्चों की मासूम शुभकामनाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ हाई-टी में शामिल होकर समय बिताया और सामूहिक सेल्फी भीली। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मेरी और पूरे दिल्लीवासियों की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आप पर अपनी कृपाबनाए रखें और आपके नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों को छूता रहे। आशीष सूद का वक्तव्यइस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत नेदुनिया भर में अपनी नई पहचान बनाई है। उनकी दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कियाहै। आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया यह विशेष गीत प्रधानमंत्री जी को एक सच्चा और भावपूर्ण उपहार है।इसमें बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों की मासूम आवाज़ों को भारतकी एकता और विविधता का सबसे बड़ा प्रमाण बताया। राष्ट्रभक्ति और उल्लास से भरा माहौलपूरा सचिवालय आज राष्ट्रभक्ति, उल्लास और भावनाओं से सराबोर दिखा। हर बच्चे के चेहरे पर प्रधानमंत्री जी के लिए प्यार और गर्व झलक रहा था।गीत की धुन में देशभक्ति की भावना साफ झलक रही थी। बच्चों ने अपने सरल और सच्चे प्रयासों से यह साबित किया कि देश का भविष्य सुरक्षितहाथों में है। इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा और सृजनशीलता को सामने लानेका अवसर बना, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, संस्कृति और प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान का भी अद्भुत प्रतीक बना।