Devender Yadav Slams BJP: Only 36% of ₹1 Lakh Crore Budget Spent in Six Months, Development Claims Hollow

Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that the absence of a strong political leadership in the BJP Government to get the wheels of development moving with time-bound project execution was clearly evident from the shocking revealation that only 36 per cent of the budgetary allocations have been spent by the various departments […]
दिल्ली भाजपा का दिवाली मंगल मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, पत्रकारों संग मनाया गया दीपोत्सव

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का पत्रकारों के संग वार्षिक दिवाली मंगल मिलन समारोह आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग सिंहनये प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता एवं दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता कीगरिमापूर्ण उपस्थिती में आयोजित समारोह का मंच संयोजन मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री केसाथ ही दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ीसंख्या में उपस्थित पत्रकारों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित कर आज धनतेरस से प्रारम्भ दीप उत्सव की शुभकामनाऐं दी। दिवाली मंगल मिलन समारोहदिवाली मंगल मिलन समारोह में अनेक वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा बीट से जुड़े पत्रकार एवं दिल्ली भाजपा नेता सांसद मनोजतिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीषसूद एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, रूरल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री राजकुमार चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल, विधायक कैलाश गहलोत, करतार सिंह, राजकुमार भाटिया, एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला एवं प्रदीप भंडारी, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, सतीश गर्ग, श्रीमतीयोगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सारिका जैन, श्री विनोद बछेती, सुमित भसीन आदि, दिल्ली के उपमहापौर जय भगवान यादव और स्थाईसमिति सदस्य श्रीमती सत्या शर्मा के आलावा अनेक मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी आदि प्रमुख थे।
लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप, आत्मनिर्भर भारत की उड़ान को मिली नई रफ्तार “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ासंकेत”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों कीपहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। यह दिन न सिर्फ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के लिए मील का पत्थरसाबित होगा। बल्कि भारत के रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता के संकल्प को भी नई ऊर्जा भी देगा। विश्व की सबसे तेज और घातक सटीक प्रहार क्षमतावाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ की नई इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा से मिसाइल की पहली खेपतैयार कर ली है। यह अत्याधुनिक इकाई 11 मई को उद्घाटन के बाद पूरी तरह संचालन में आई थी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसकी तारीफ करते नहीं थकतेवहीं, इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण दिन है। लखनऊ डिफेंस सेक्टर में अहमभूमिका निभा रहा है। मैंने पांच महीने पहले ब्रह्मोस यूनिट का उ्दघाटन किया था। आज उसकी पहली खेप रवाना कर दी गई। यह आम बात नहीं है।ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि जीत अब हमारी आदत बन चुकी है। राजनाथ सिंह ने कहा, दुनिया ने भारत की ताकत को माना है। देश कोये विश्वास है कि अब हम बहुत मजबूत हो चुके हैं। मैं बता दूं कि जब भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, अब आगे आप लोग समझदार हैं।पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की रेंज में है। ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर था। ब्रह्मोस तीनों सेनाओं की रीढ़ है। यह यूनिट देश की बढ़ती ताकत कीपहचान है। देश के किसी भी हिस्से में ब्रह्मोस की चर्चा करते हैं, तो उनमें में विश्वास दिखता है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसकी तारीफ करतेनहीं थकते। ये विश्वास ही हमारी ताकत है। राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगाकार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया देखी। इसी क्रम में ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का प्रस्तुतीकरण भी होगा। इसकेअलावा पौधरोपण कार्यक्रम पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान, महानिदेशक (ब्रह्मोस) डॉ. जयतीर्थ आर जोशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक औरजीएसटी बिल सौंपा, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन से उत्तर प्रदेश में उच्च कौशल वाले युवाओं के लिएरोजगार के अवसर सृजित होंगे।लखनऊ ब्रह्मोस इकाई उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारे का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है, जहां मिसाइल प्रणाली के निर्माण से लेकर अंतिम परीक्षण तक की पूरीप्रक्रिया देश में ही की जाती है। यह परियोजना न सिर्फ रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रदेश में रोजगार, निवेश और तकनीकी नवाचार के नएअवसर भी सृजित कर रही है।
रूस से तेल खरीद पर फिर गरमाया भारत-अमेरिका संबंधों का तापमान “बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप” जानें क्या कुछ कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हालिया समय में भारत के संबंध में किए गए दावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परतंज कसा। पार्टी की तरफ से कहा गया कि हर बार जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह दावा करते हैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया या भारतरूस से तेल आयात घटा देगा, तब प्रधानमंत्री अचानक ‘मौनी बाबा’ बन जाते हैं। कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एकबार फिर दावा किया है कि उनके अच्छे दोस्त ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल आयात कम करेगा। उन्होंने कहा, “लेकिन जब ट्रंप कहतेहैं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर रोका या अब जब वे कह रहे हैं कि भारत रूस से तेल आयात घटाएगा, तो वह ‘अच्छे दोस्त’ मौनी बाबा बन जाते हैं।” रमेश ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 54.4 अरब डॉलर तकबढ़ गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 49.6 अरब डॉलर था। देश अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहाउनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और वह तनाव घटा रहा हैऔर पीछे हट रहा है। यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह ऊर्जा आपूर्ति को विविध औरविस्तृत बना रहा है, ताकि बाजार की स्थिति के अनुसार उपयुक्त स्रोत सुनिश्चित किए जा सकें। ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्तारणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हितों द्वारा निर्देशित है और देश अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने कीदिशा में कार्य कर रहा है। सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकीकांग्रेस ने गुरुवार को ही आरोप लगाया था कि मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं और उन्होंने महत्वपूर्ण निर्णय अमेरिका को सौंप दिए हैं। पार्टी ने यह भी कहा थाकि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है और केंद्र को विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेना चाहिए। इस बीच ट्रंप प्रशासनलगातार यह आरोप लगाता रहा है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर पुतिन को युद्ध में वित्तीय मदद कर रहा है। दोनों देशों के रिश्तों में हाल ही मेंतनाव तब बढ़ गया जब ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर शुल्क दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया और रूस से तेल खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्तशुल्क भी लगाया। भारत ने अमेरिका की इस कार्रवाई को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक बताया है।
क्रिकेट से पहले देश, प्रियंका चतुर्वेदी का सरकार और BCCI पर अफगानिस्तान से सीखने का तंज

शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अफगानिस्तान से सीखने की सलाह दी है। प्रियंका चतुर्वेदीने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि खेल के ऊपर देश को किस तरह से प्राथमिकता दी जाती है, ये बीसीसीआई और सरकार कोअफगानिस्तान से सीखने की जरूरत है। शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘पाकिस्तानीशासन कायरों का समूह है, जो बेकसूर लोगों का खून बहाता है और सीमा पर पिट जाता है। उन पर लानत है। ये देखकर अच्छा लगा किअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है। शायद बीसीसीआई और भारत सरकार को भी उनसेकुछ टिप्स लेने की जरूरत है कि किस तरह से खेल के ऊपर देश को रखा जाए।’ पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमलाअफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना में एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटतेसमय पाकिस्तान के हमले में इनकी मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए औरबताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला कियाप्रियंका चतुर्वेदी के इस बयान को बीते दिनों एशिया कप में भारत के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर तंज की तरह देखा जा रहा है।दरअसल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कई राजनीतिक दल और लोग पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने केविरोध में थे। हालांकि काफी सोच विचार के बाद सरकार ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला किया। अफगानिस्तान के सीमाईप्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्डने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना में एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए
‘भूरा बाल साफ करो’ वाले बाहुबली की पत्नी को राजद का टिकट, तेजस्वी यादव ने थामा हाथ

बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट ले रही है। नवादा जिले में महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सीट बंटवारे को लेकरअसंतोष बढ़ता दिख रहा है। खासकर वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कुख्यात बाहुबली अशोकमहतो की पत्नी कुमारी अनीता को राजद ने वारिसलीगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपते हुए समर्थन भीदिया। वहीं, कांग्रेस ने उसी सीट से सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह को मैदान में उतारकर सीधा मुकाबला खड़ा कर दिया है। महागठबंधन के इस’दोस्ताना मुकाबले’ के पीछे रणनीति जो भी हो, असल में यह भीतर ही भीतर फूट की कहानी भी बयां कर रहा है। वारिसलीगंज से दोनों उम्मीदवारों कानामांकन शनिवार को होना है। प्रमंडल से जीतने वाले अकेले मुस्लिम विधायकनवादा सदर सीट, गोविंदपुर और रजौली विधानसभा सीटों पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। राजद के कौशल यादव गोविंदपुर औरनवादा सीटों पर अपने और अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं, गोविंदपुर सीट पर मौजूदा विधायक मो. कामरान भी टिकट पर अड़ेहुए हैं। कामरान मगध प्रमंडल से जीतने वाले अकेले मुस्लिम विधायक थे, और उन्हें किनारे किया जाना कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करसकता है। राजनीतिक हलचलों को जन्म दे रहारजौली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रकाशवीर को तेजप्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल ने अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान मेंउतार दिया है। यह कदम महागठबंधन के अंदर नई राजनीतिक हलचलों को जन्म दे रहा है। प्रकाशवीर ने हाल ही में जदयू की सदस्यता ग्रहण की थीऔर अब वह ब्लैकबोर्ड के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्या महागठबंधन की यह रणनीति वोटों के बंटवारे का कारण बनेगी? क्या मतदाता इस ‘दोस्ताना लड़ाई’ को स्वीकार करेंगे या इसे महागठबंधन की विफलता के रूप में देखेंगे? नवादा की जनता अब इन सियासीगणनाओं का मूल्यांकन करेगी, और नतीजे तय करेंगे कि महागठबंधन की यह चाल बाजी मानेगी या मात। पिछले दिनों यह बात खूब वायरल हुई थीकि तेजस्वी यादव ने कुख्यात अशोक महतो को दरवाजे से लौटा दिया। अब अशोक महतो की पत्नी को तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव का टिकट देदिया है।
पीठ की चोट से बाहर हुए पैट कमिंस, एशेज में कप्तानी संभालेंगे स्टीव स्मिथ “जॉर्ज बेली का बड़ा बयान”

ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की पीठ की चोट ने उन्हें भारत के खिलाफ वाइट-बॉल सीरीज से बाहर कर दिया है। उनकी चोट गंभीरहै और एशेज में भी उनके खेलने पर खतरा मंडरा रहा है। अब मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बड़ा बयान सामने आया है। एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है और उसमें भी कमिंस के खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमानसंभालेंगे। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘अगर पैट नहीं खेलते, तो स्मज (स्टीव स्मिथ) कप्तानी संभालेंगे। हमारे लिए यह रोजमर्रा का नियम है।यह फार्मूला पहले भी काम कर चुका है। चाहे पैट खेल रहे हों या नहीं, वह टीम के आसपास रहना चाहेंगे। अगर वह नहीं खेलेंगे, तो वह रिहैब औरतैयार होंगे, गेंदबाजी करेंगे। इसलिए कप्तान और उप-कप्तान के बीच काम करने और जानकारी साझा करने की प्रक्रिया वही रहेगी।’ बेली ने यह भीबताया कि टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों की तैयारी को उनकी सुविधानुसार ढाला है। कमिंस के बीच संचार और टीम मैनेजमेंट का तरीकास्टीव स्मिथ इस सप्ताह न्यूयॉर्क से ऑस्ट्रेलिया लौटे और अगले दिन क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स (NSW) मुख्यालय में नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी। वहआगामी शेफील्ड शील्ड के दो राउंड खेलेंगे, जो ब्रिस्बेन और सिडनी में होंगे। बेली ने कहा, ‘स्टीव जब आए, तो अगले ही दिन नेट में बल्लेबाजी करनेलगे। हमने सभी खिलाड़ियों की तैयारी को उनके कार्यक्रम के अनुसार ढाला है। स्मिथ पूरी तरह तैयार होंगे और खेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ बेली नेयह स्पष्ट किया कि स्मिथ और कमिंस के बीच संचार और टीम मैनेजमेंट का तरीका वही रहेगा, चाहे कमिंस खेल रहे हों या नहीं। टीम का उद्देश्य स्पष्टहै ‘एशेज में मजबूत प्रदर्शन और जीत सुनिश्चित करना’। स्मिथ की कप्तानी और अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, खासकर तब जबऑस्ट्रेलिया पर्थ से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगा। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘हमारे लिए यह फार्मूला पहले भीकाम कर चुका है। चाहे पैट खेल रहे हों या नहीं, वह टीम के आसपास रहना चाहेंगे।’