CM Rekha Gupta Announces Zero Stubble Burning in Delhi During Winter 2025

Delhi Chief Minister Smt. Rekha Gupta described the absence of even a single incident of stubble burning in the National Capital Territory of Delhi during the winter season of 2025 marks a significant and tangible achievement of the Delhi Government’s pollution control policy. The Chief Minister said that this success has been made possible through […]
Arvind Kejriwal Accuses Goa BJP Government of Corruption, Promises People-First Governance

Aam Aadmi Party (AAP) National Convenor Arvind Kejriwal, on the second day of his three-day Goa tour, delivered an uncompromising assessment of the state’s governance after meeting taxi drivers at the Mobor–Cavelossim taxi stand and addressing a public gathering in support of Zilla Panchayat (ZP) candidate James Fernandes in Xeldem.Corruption over the past thirteen yearsThe […]
वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार – देवेन्द्र यादव

सरिता साहनी13 दिसंबर 2025 ,नई दिल्लीदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्र देवेन्द्र यादव ने कहा है कि कल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली कोऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने हर स्तर पर पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता इस महारैलीमें भाग लेंगे और भाजपा द्वारा की गई वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। हर बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चितदेवेन्द्र यादव ने कहा कि यह महारैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। इसी को ध्यान में रखते हुएदिल्ली के सभी 14 जिलों, 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन किया गया है। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओंको रैली के महत्व से अवगत कराया गया और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर व्यवस्थादिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस महारैली में देश के अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके लिए सुबह के नाश्ते, पानी और चाय की व्यवस्था की गई है। जो कार्यकर्ता आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं, उनके लिए रात्रि भोजन का भी विशेष इंतजाम किया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेवादल और वालिंटियर्स की अहम भूमिकादेवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के साथ-साथ विशेष रूप से वालिंटियर्स की भी नियुक्ति की गई है, जो रैली के दौरान लोगों की सहायताकरेंगे। ये वालिंटियर्स मार्गदर्शन, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ताकि महारैली शांतिपूर्ण और सफल तरीके सेसंपन्न हो। महारैली के प्रचार में व्यापक अभियानदिल्ली कांग्रेस ने महारैली को सफल बनाने के लिए पूरे शहर में व्यापक प्रचार अभियान चलाया है। देवेन्द्र यादव ने बताया कि सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर और पोस्टर के माध्यम से भाजपा की वोट चोरी को जनता के सामने उजागर किया गया है। हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्र में यह प्रचारकार्य किया गया, जिससे रैली का संदेश घर-घर तक पहुंच सके। वॉयस मैसेज से जनता तक पहुंचा संदेशउन्होंने बताया कि दिल्ली के लोगों के मोबाइल फोन पर वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर वॉयस मैसेज भी भेजे गए हैं। इन संदेशों का कांग्रेसकार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और लोग बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानीदेवेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि दिल्ली कांग्रेस की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कांग्रेस वालिंटियर्स ने दिन-रात मेहनत करमहारैली के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाया। कंट्रोल रूम के माध्यम से तैयारियों की लगातार निगरानी की गई और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वयबनाए रखा गया। राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने की अपीलदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर वोट चोरी के खिलाफजननायक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश देगी। सभी तैयारियां पूरी, स्वागत को तैयार दिल्ली कांग्रेसदेवेन्द्र यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। देशभर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओंके स्वागत के लिए दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और यह महारैली दिल्ली की राजनीति में एक नया संदेश देगी।
केरल निकाय चुनाव: तिरुवनंतपुरम में भाजपा की बड़ी बढ़त, शशि थरूर के गढ़ में सेंध

केरल में दो चरणों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज जारी है। हालांकि जारी मतगणना के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीयक्षेत्र तिरुवनंतपुरम काफी चर्चा में चल रही है। कारण है कि इस सीट पर अभी तक के आए रुझान में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है।तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों के रुझानें में भाजपा ने 50 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखा है। वहीं दूसरी ओर बात अगर लेफ्ट डेमोक्रेटिकफ्रंट (एलडीएफ) 20 सीटों पर तो कांग्रेस नेतृत्व वाली (यूडीएफ) 29 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। चुनाव के इस परिणाम को देखते हुए येकहना गलत नहीं होगा कि इस बार के निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के गढ़ में सेंध मार दी है। चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआबता दें कि केरल के 14 जिलों में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम समेत छह जिलों में मतदान हुआथा। अन्य जिलों में कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम शामिल थे। इसमें कुल मतदान प्रतिशत 70.90 रहा। सबसेअधिक मतदान एर्नाकुलम जिले में 73.96 फीसदी हुआ। वहीं सबस कम मतदान पथानमथिट्टा जिले में 66.35 फीसदी हुआ। दिसंबर को मतदान हुआवहीं, दूसरे और अंतिम चरण में सात अन्य जिलों त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड में 11 दिसंबर को मतदानहुआ था। दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाताओं 604 स्थानीय निकायों के 12,931 प्रतिनिधियों के लिए मतदान किया। इनमें ग्रामपंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम शामिल हैं। इस चरण में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। दूसरे चरण के मतदानके लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश भाजपा को मिला नया नेतृत्व का संकेत, पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार केसांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी इनको प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी को पिछडे़ समाजमें इनकी मजबूत पकड़ होने का फायदा मिल सकता है। परंपरागत मत सहेजने के साथ पीडीए कमजोर करने का दांव पार्टी ने खेला है। अब तक गुणगणित के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरीगोरखपुर के घंटाघर हरबंश गली स्थित घर में 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरी ने एमपी इंटर कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातकतक की शिक्षा ग्रहण किया। औद्योगिक घराने में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति में कदम रखा और नगर निगम गोरखपुर में पार्षद बने और डिप्टी मेयरबने। राजनीति के इस सफर में महराजगंज के जिला पंचायत में वह अजेय खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। बताते चले किमहाराजगंज जिला पंचायत के अस्तित्व में आते ही पंकज चौधरी के बड़े भाई उद्योगपति स्वर्गीय प्रदीप चौधरी प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बने उसकेबाद दो बार लगातार पंकज चौधरी की माता उज्ज्वल चौधरी जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी। पंकज चौधरी ने हाथ रखाइसके बाद जिस व्यक्ति के सिर पर पंकज चौधरी ने हाथ रखा वह जिला पंचायत का अध्यक्ष बना। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावो में पंकज चौधरीके समक्ष तमाम बाधाएं आईं, विपक्ष में रहते हुए पंकज चौधरी ने जिला पंचायत पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिकजीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने के साथ की थी। वो पार्षद के चुनाव में जीते थे। 1989 में ही गोरखपुर सेकटकर महाराजगंज अलग जिला बना, जिसके बाद से पंकज चौधरी ने महराजगंज को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया।