कपिल मिश्रा ने किया ‘इंद्रप्रस्थ कल्चरल फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, संस्कृति और विरासत को नई पहचान देने की पहल

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2026 दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘इंद्रप्रस्थ कल्चरल फेस्टिवल 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए कलाकार, लेखक, इतिहासकार और युवा भाग ले रहे हैं। […]