संस्कृत भाषा और गीता के ज्ञान से नई पीढ़ी को मिलती है राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सत्या शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को वसंत कुंज स्थित संस्कृत भारती गुरुकुल में आयोजित ‘गीता शिक्षण केन्द्रस्य अभ्यासवर्ग’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और आचार्यों से संवाद करते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा तथा श्रीमद्भगवद्गीता के अमूल्य ज्ञान पर विस्तार से चर्चा की। सत्या […]