
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली अब केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की क्रिएटिव कैपिटल बनने की दिशा में तेज़ी सेआगे बढ़ रही है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले 80 दिनों तक राजधानी में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संगीत व सांस्कृतिककार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो पहले कभी इस पैमाने पर नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंसके दौरान दी। इस मौके पर पर्यटन एवं कला, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे।
दिल्ली बनेगी ‘इवेंट-फ्रेंडली सिटी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को इवेंट-फ्रेंडली सिटी बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी केप्रमुख स्टेडियमों और सभागारों के किराए में कमी की गई है, ताकि आयोजकों को कम खर्च में विश्वस्तरीय कार्यक्रम करने में सुविधा मिले। इन स्थलोंमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम और छत्रसाल स्टेडियम शामिल हैं, जिन्हें अब अंतरराष्ट्रीयमानकों के अनुरूप उन्नत किया जा रहा है।
सिंगल विंडो सिस्टम से होगी आसान प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब दिल्ली में किसी भी बड़े आयोजन के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया जा रहा है। इस प्रणाली के माध्यम से इवेंटपरमिशन, सुरक्षा, ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स जैसी प्रक्रियाएं बेहद सरल और तेज़ होंगी।उन्होंने कहा कि इस मॉडल का प्रयोग पहले कांवड़ यात्रा, दुर्गापूजा, छठ पर्व और रामलीला समितियों के आयोजनों में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अब यही मॉडल इवेंट मैनेजमेंट सेक्टर में लागू किया जारहा है, जिससे दिल्ली की लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई गति मिलेगी।
नामी कलाकार करेंगे प्रस्तुति, दिल्ली बनेगी संगीत का केंद्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अगले 80 दिनों तक दिल्ली में संगीत और संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी। देश और विदेश के नामीकलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों में ट्रैविस स्कॉट, कृष्ण दास, जाकिर खान, पैपोन, एपी ढिल्लों, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, राधिका दास सहित कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिल्ली सरकार, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (फेमा) और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के संयुक्त सहयोग से किए जाएंगे, ताकि हर कार्यक्रम का स्तर अंतरराष्ट्रीय बना रहे औरदर्शकों को बेहतर अनुभव मिले।
लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बनेगी नई आर्थिक शक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री लगभग 150 अरब रुपये की है और इसमें दिल्ली का हिस्सा 2500 से 3000 करोड़ रुपयेतक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार न केवल कार्यक्रम स्थलों को आधुनिक बना रही है, बल्कि भविष्य में विश्वस्तरीय इवेंटवेन्यू भी तैयार करेगी, जहां लाखों लोग एक साथ सांस्कृतिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे, पर्यटनउद्योग को बल मिलेगा और दिल्ली की संगीत अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
विरासत भी विकास भी के मंत्र पर आगे बढ़ रही दिल्ली सरकार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य सिर्फ आयोजन करना नहीं है, बल्कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गर्व को बढ़ावा देना भी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विरासत भी विकास भी के मंत्र पर काम कर रही है, ताकिदिल्ली की ऐतिहासिक पहचान और आधुनिक विकास, दोनों साथ-साथ आगे बढ़ें।
केंद्र सरकार के सहयोग से बदली दिल्ली की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से दिल्ली सरकार को यह बड़ासांस्कृतिक अभियान शुरू करने में सफलता मिली है।उन्होंने बताया कि पहले आयोजक दिल्ली में बड़े कार्यक्रम करने से हिचकिचाते थे, लेकिन अबसरकार ने सभी आवश्यक सुविधाएं और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया यह तो बस शुरुआत है
पर्यटन तथा कला, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह विज़न है कि दिल्ली को कंसर्ट इकॉनॉमी और लाइव एंटरटेनमेंट का केंद्रबनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दिशा में ठोस रोडमैप तैयार किया है। दिल्ली सरकार ने फेमा, फिक्की और इवेंट इंडस्ट्री सेजुड़े 40 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की थी, जिसमें खुद मुख्यमंत्री ने भाग लेकर आवश्यक सुझाव दिए। कपिल मिश्रा ने बताया किइसी चर्चा के बाद केंद्र सरकार ने स्टेडियमों के टैरिफ घटाने का निर्णय लिया, जिसके बाद दिल्ली दोबारा बड़े और भव्य आयोजनों का केंद्र बनने लगीहै।उन्होंने कहा, यह तो बस शुरुआत है। हमारे पास इससे भी बड़ा रोडमैप है जो प्रधानमंत्री जी के विज़न और मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी नीति कोसाकार करेगा। दिल्ली अब कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूएगी।
दिल्ली के नागरिकों से मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से कहा कि वे आने वाले 80 दिनों के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह समय संगीत, संस्कृति और गर्व का उत्सवहोगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है एक ऐसी राजधानी, जोअपनी परंपरा, ऊर्जा और आधुनिकता से दुनिया को प्रेरित करेगी।