NEWS अब तक

गुरदासपुर से कांग्रेसी सांसद एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया है कि पंजाब सरकार संकट में है और आने वाले समय में सूबे में राष्ट्रपति शासन लगा सकता है। चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आप के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। रंधावा ने कहा कि कांग्रेसियों को भाजपा में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो कांग्रेस के आला नेता पहले भाजपा में जा चुके हैं उनकी आज क्या स्थिति है वह सभी जानते हैं।

सही समय का इंतजार कर रहे
रंधावा ने स्पष्ट किया कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और उनके समेत चार कांग्रेसी सांसदों के भी भाजपा में संपर्क होने की अफवाह फैलाई गई थी मगर मैं विश्वास से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का कोई भी मौजूद सांसद और विधायक पार्टी छोड़ने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति जरूर चल रही है। रंधावा ने कहा कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। आप के राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहने पर रंधावा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गद्दारों ने गद्दारों के साथ ही गद्दारी की है क्योंकि आम आदमी पार्टी में भी बहुत से नेता ऐसे हैं जो पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में थे और आज वे आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री और अध्यक्ष के पद पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *