दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख औरदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा समर्थकों से अपील की है। इस वीडियो मेंकेजरीवाल ने एक ‘कट्टर’ भाजपा समर्थक से हुई अपनी बातचीत को साझा किया और कहा कि अगर उनकी पार्टी हार जाती है, तो दिल्लीवासियों कोकई महत्वपूर्ण योजनाओं से हाथ धोना पड़ सकता है।
केजरीवाल ने बताया, “कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात एक भाजपा समर्थक से हुई, जिसने मुझसे पूछा, ‘अगर आप हार गए तो क्या होगा?’ मैंनेमुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘अगर मैं हार गया तो आपका क्या होगा?’ फिर मैंने उससे पूछा कि उसके बच्चे कहां पढ़ते हैं, तो उसने कहा- सरकारी स्कूलमें, क्योंकि अब स्कूल अच्छे हैं और शिक्षक भी अच्छे हैं।”
इसके बाद, केजरीवाल ने कहा, “मैंने उससे पूछा कि भाजपा शासित राज्य में क्या कोई स्कूल हमसे बेहतर हैं, तो उसने कहा- कोई नहीं। फिर मैंने कहाकि अगर हम हार गए, तो मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं के लिए मुफ्त बसें और अच्छी शिक्षा जैसी योजनाएं बंद हो जाएंगी औरआपको लगभग 25,000 रुपये खर्च करने होंगे।”
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा समर्थकों से अपील की कि वे चुनाव में उनकी पार्टी को वोट दें, भले ही वे भाजपा को छोड़ना न चाहें। “अगर भाजपा कीसरकार बनती है तो हमारी सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी, और आपको इन सेवाओं के लिए भारी खर्च उठाना पड़ेगा। क्या आप यह खर्च वहन करसकते हैं? मुझे नहीं लगता,” उन्होंने कहा।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के लिए एक और झटका सामने आया है, क्योंकि मादीपुर सीट से पार्टी के विधायक गिरीश सोनी ने इस्तीफा दे दिया है।यह इस्तीफा पार्टी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि इससे पहले 7 और विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।