केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया, जिसमें कई नई योजनाओं और प्रावधानों की घोषणाकी गई। इस बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट देने का प्रस्ताव है, साथ ही सरकार ने विकास और विरासत के मंत्र को लेकर कईमहत्वपूर्ण कदम उठाने का दावा किया है। हालांकि, विपक्ष ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को ‘गोली के घाव पर मरहम पट्टी’ के रूप में बताते हुए सरकार पर हमला किया। राहुल गांधी का कहना था कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिएएक आदर्श बदलाव की आवश्यकता है, लेकिन सरकार विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “गोली लगने के घाव के लिए एक मरहम पट्टी!” उन्होंने आगे कहा कि यह बजट देश के आर्थिक संकट का सहीसमाधान नहीं प्रदान करता है और सरकार का कोई ठोस विचार नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार ने अर्थव्यवस्था के गंभीर मुद्दों को हल करने केबजाय केवल चुनावी फायदे के लिए यह बजट पेश किया है।
कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी एक्स पर पोस्ट किया और बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत की लड़खड़ातीअर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ भी नहीं करेगा। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों केलिए कोई दृष्टिकोण या राहत नहीं दी और केवल खोखले नारों से जनता को धोखा देने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री मोदी का बचाव
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट का बचाव करते हुए इसे विकास और विरासत के मंत्र को साकार करने वाला बताया। पीएम मोदी का कहनाथा कि यह बजट भारत के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस बजट में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैंजो देश की समृद्धि और विकास को बढ़ावा देंगे।