नई दिल्ली, 2 फरवरी: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के बजटको युगांतरकारी और सर्व समावेशी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को आर्थिक शक्ति प्रदान करने वाला और विकसित भारत केलक्ष्य को साकार करने वाला है। इस बजट में किसानों से लेकर मध्य वर्ग तक के लिए कई प्रमुख योजनाएँ और घोषणाएँ की गई हैं।
बजट के छह प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि इस बजट का फोकस छह मुख्य क्षेत्रों पर है: अर्बन डेवलपमेंट, पावर, माइनिंग, टैक्स रिफॉर्म, और स्ट्रक्चरल चेंजेज।उन्होंने विशेष रूप से अर्बन डेवलपमेंट और पावर सेक्टर पर ध्यान दिया और कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो इन दोनों क्षेत्रों कामजबूत होना बेहद जरूरी है। इस दिशा में दिल्ली को खास लाभ मिलने जा रहा है, खासकर मेट्रो के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर में होने वाले सुधारों से।
मध्यम वर्ग को मिली बड़ी राहत
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि इस बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे दिल्ली के 85 फीसदीकरदाता अब टैक्स मुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग का अनुमान था कि 10 लाख रुपये तक की आय वालों को टैक्स मुक्त रखा जाएगा, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये तक कर दिया है, जो दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।
इसके अतिरिक्त, टीडीएस सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया गया है, जिससे अगर किसी की आय एक लाख रुपये से कमहै तो उनका टीडीएस नहीं कटेगा। इसके अलावा, जो लोग किराए की आय पर निर्भर हैं, उनके लिए 6 लाख रुपये तक की आय पर टीडीएस छूट दीगई है।
युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाएँ
डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि सरकार ने युवाओं के लिए पांच कौशल विकास केंद्र बनाने का निर्णय लिया है, जिनसे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा औरउनका भविष्य उज्जवल होगा। इस कदम से समाज के कमजोर वर्गों को भी आर्थिक शक्ति मिल सकेगी, ताकि वे अपना जीवन बेहतर तरीके से जीसकें।
अरविंद केजरीवाल के दावों पर सवाल
डॉ. त्रिवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 25,000 रुपये देने के दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट 78,000 करोड़रुपये है और परिवार 40 लाख हैं। ऐसे में यह दावा कितना निराधार और खोखला है, यह स्पष्ट है। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि ये 25,000 रुपयेकहां से आएंगे, जब दिल्ली का बजट इतनी बड़ी राशि का है।
नकारात्मक राजनीति पर प्रहार
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कुछ लोग जो हमेशा नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं, उनकी राजनीति अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदीसरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएँ बनाई हैं, जबकि अन्य राज्य सरकारों की योजनाओं के मुकाबले दिल्ली की योजनाएँ खोखली औरअसलियत से दूर हैं।
समाज के हर वर्ग के लिए विकास की दिशा
डॉ. त्रिवेदी ने अंत में कहा कि मोदी सरकार का बजट हर वर्ग के लिए समावेशी है और इसका उद्देश्य समाज के हर हिस्से को आर्थिक शक्ति देना है।उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।