दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) के सभी 70 उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों औरजिलाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश, दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी बैजयंतजय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
वीरेन्द्र सचदेवा ने जताया विश्वास
समीक्षा बैठक के बाद, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की सरकार के भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और अकर्मण्य शासन से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कल दिल्ली ने विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकजुट होकरकेजरीवाल विरोधी निर्णायक मतदान किया।
सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम अप्रत्याशित होगा, और भाजपा इस चुनाव में 50 सीटों से अधिक जीतकर सरकारबनाएगी।
भा.ज.पा. ने इस बैठक के जरिए चुनावी रणनीतियों का मूल्यांकन किया और आगामी परिणामों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।