उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में अपनी भतीजी की शादी में शिरकतकी। इस विवाह समारोह के दौरान मीडिया को दूर रखा गया था। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावतभी मौजूद रहे, जिन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वे कुछ समय तक समारोह में रहे और फिर हवाई मार्ग से देहरादून लौट गए।
योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर पंचुर पहुंचे थे। शनिवार को वह अपने पुराने स्कूल, ठांगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी जाएंगे। यहवही विद्यालय है, जहां से योगी ने अपनी शिक्षा प्राप्त की थी।
अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह योगी आदित्यनाथ का पहला दौरा था, हालांकि इससे पहले जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब भी वह यहां आए थे।कार्यक्रम में जुटे स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ बच्चों से बातचीत करेंगे और फिर वह कांडी स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल भीजाएंगे, जहां भी बच्चों से मुलाकात करेंगे। कांडी गांव योगी के गुरु अवैद्यनाथ का गांव है, जो उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस बार उनकेदौरे को उनके बचपन से जुड़े यादों से जोड़ा जा रहा है।
अपने स्कूल में जाएंगे योगी आदित्यनाथ
प्रधानाचार्य सत्येंद्र शाह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया कि योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर स्कूल को अच्छे से सजाया गया है औरविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने पूर्व छात्र के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रजनी बहुगुणा ने बताया कि पुराने दस्तावेजोंके अनुसार, योगी आदित्यनाथ का नाम अजय मोहन बिष्ट के रूप में दर्ज है, और उनका दाखिला 1972 में इस स्कूल में हुआ था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पंचुर पहुंचे थे और वहां महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रह्मलीन संत महंतअवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पिता दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में बने पार्क में 100 फुट ऊंचे तिरंगेऔर दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन भी किया। योगी ने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद महाविद्यालय कीगौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया था।