बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित ‘जन सुराज पार्टी’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जदयू केप्रवक्ता और विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार ने दावा किया कि जन सुराज पार्टी वित्तीय अनियमितताओं में शामिल है। उनका आरोप है कि जनसुराज पार्टी को ‘बेंगलुरु में पंजीकृत एक धर्मार्थ फाउंडेशन’ से धन प्राप्त हुआ था।
50 लाख रुपये का दान
नीरज कुमार ने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जो यह साबित करते हैं कि प्रशांत किशोर ने खुद उस धर्मार्थ फाउंडेशन को 50 लाखरुपये का दान दिया था। हालांकि, इस पर टिप्पणी करने के लिए न तो प्रशांत किशोर और न ही उनकी पार्टी के किसी अन्य सदस्य से संपर्क हो पाया।
पार्टी के पास बैंक खाता नहीं
जदयू नेता नीरज कुमार ने यह भी सवाल उठाया कि जन सुराज पार्टी का वित्तीय स्रोत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं के बयान इसमुद्दे पर विरोधाभासी हैं। जहां एक तरफ किशोर दावा करते हैं कि पैसे कोई समस्या नहीं हैं, वहीं उनकी पार्टी के सहयोगी यह कह रहे हैं कि जन सुराजपार्टी के पास कोई बैंक खाता भी नहीं है।
कर चोरी के रैकेट में शामिल होने का संदेह
नीरज कुमार ने यह भी कहा कि धर्मार्थ फाउंडेशन और जन सुराज पार्टी कर चोरी के रैकेट में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि प्रशांत किशोरको इस संबंध में सफाई देनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके फाउंडेशन द्वारा पार्टी को वितीय मदद किस प्रकार दी जा रही है।