दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ी जीत हासिल हुई है. अब राजधानी में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों केअनुसार, बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा. इसके अलावा, पार्टी इस बार महिला विधायक को भी मुख्यमंत्री पद पर काबिज करसकती है, जिससे एक नई दिशा मिल सकती है.
अगला CM कौन?
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री विधायक ही होगा, सांसद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना कम बताई जा रही है. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इसबार महिला विधायक को भी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलित समुदाय के प्रतिनिधित्वको भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज के सभी वर्गों की बेहतर हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सके. राजनीतिक माहौल के बीच यह माना जा रहा हैकि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों में से ही किसी नाम पर निर्णय लिया जाएगा और पार्टी इस दिशा में तैयारियों में जुटी हुई है.