दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। अबउन पर राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाती मालीवाल ने कहा कि पंजाब को अब कुछ लोग निजी एटीएम की तरहसमझने लगे हैं। पंजाब में भगवंत मान की सरकार होने के बावजूद, मालीवाल ने पंजाब के लोगों और विधायकों के बीच बढ़ती नाराजगी को लेकरचिंता जताई।
स्वाती मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनेकरीबी सहयोगी विभव कुमार को भगवंत मान का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है, जिसे मालीवाल ने “गुंडा” करार दिया। मालीवाल ने यह भीसवाल उठाया, “क्या पंजाब से लूटी गई रकम अब दिल्ली में जा रही है?” इसके साथ ही मालीवाल ने पूछा, “पंजाब ने जब अरविंद केजरीवाल कोअपना जनादेश दिया था, तो उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया?”
पंजाब में भ्रष्टाचार का आरोप
स्वाती मालीवाल ने कहा, “आज पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां अवैध बालू खनन हो रहा है, ट्रांसफर और पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है।पंजाब के लोग और कई विधायक इस स्थिति से गुस्से में हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, दिल्ली में अपनी हार के बाद, पंजाब में अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं।
पंजाब में असंतोष की अटकलें तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार के बाद पंजाब में पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। कई राजनीतिक नेताओं का मानना हैकि पंजाब में ‘आप’ की सरकार गिर सकती है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार कभी भी गिरसकती है और अरविंद केजरीवाल कभी भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
इससे पहले कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी बयान दिया था कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।उनका कहना था कि दिल्ली में हार के बाद ‘आप’ के विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ सकते हैं। रंधावा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मानलंबे समय से दिल्ली के संपर्क में हैं, जो भविष्य में पंजाब के लिए हानिकारक हो सकता है।