लखनऊ, 12 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर, डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी सेनिष्कासित कर दिया है। यह कदम पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उठाया गया है। डॉ. अशोक सिद्धार्थ मायावती के रिश्तेदार हैं और वे रिश्ते मेंसमधि लगते हैं।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासन
मायावती ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अशोक सिद्धार्थ को बसपा से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप सेदक्षिणी राज्यों के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद नितिन सिंह और मेरठ के ज़िला प्रभारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने केकारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। इन नेताओं को पहले भी गुटबाजी और अन्य पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए चेतावनीदी गई थी, लेकिन उन्होंने सुधार की कोशिश नहीं की।
चेतावनी के बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियां
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मायावती ने बुधवार को कार्रवाई से पहले दोनों नेताओं को चेतावनी दी थी। डॉ. अशोक सिद्धार्थ मायावती के भतीजेआकाश आनंद के ससुर हैं और कई दक्षिणी राज्यों में पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। नितिन सिंह को हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आकाश केसाथ तैनात किया गया था।
सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे डॉ. सिद्धार्थ
गौरतलब है कि डॉ. अशोक सिद्धार्थ राजनीति में आने से पहले सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल होने कानिर्णय लिया। मायावती ने उन्हें पहले एमएलसी बनाया और फिर 2016 में राज्यसभा सांसद बना दिया। उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआथा। डॉ. सिद्धार्थ की पत्नी यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, और मायावती का उनके परिवार से गहरा रिश्ता था।