आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान आज जामिया नगर पुलिस थाने पहुंचे। दरअसल, दिल्ली की एकअदालत ने उनकी गिरफ्तारी को फिलहाल रोकते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहलेकहा था कि अमानतुल्लाह खान से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा था और वे पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अदालत के आदेश के बादअमानतुल्लाह खान ने बयान दिया कि वह कहीं भागे नहीं हैं और न ही गायब हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं आज पुलिस जांच में शामिल हो रहा हूं।” खान नेयह भी सवाल किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें क्यों गिरफ्तार करेगी।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी राहत
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी। अदालतने खान को निर्देश दिया कि वे आज शाम से ही जांच में शामिल हो जाएं। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या उस समय की कोई सीसीटीवीफुटेज उपलब्ध है? पुलिस ने जवाब दिया कि उस समय बिजली चली गई थी। जब कोर्ट ने पूछा कि क्या पुलिस ने मोबाइल पर वीडियो बनाई थी, तो पुलिस ने इसे नकारा किया।
क्या हैं आरोप?
अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि 10 फरवरी को जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया नगर इलाके में आई थी, तो उन्होंने वहांभीड़ का नेतृत्व किया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद से पुलिस अमानतुल्लाह खान की तलाश कर रही थी। इसके बाद, खान ने दिल्ली कीराउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी से संरक्षण देने की मांग की थी। अमानतुल्लाह खान का कहनाहै कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।